भाजपा प्रदेश प्रभारी और आजसू प्रमुख ने की मंत्रणा रांची। भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के बीच लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों और गांडेय उपचुनाव पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इस मुलाकात और चर्चा में आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने चुनाव के सभी पहलुओं पर बेहतर तरीके से पक्ष रखा और समीकरणों को अपने पक्ष में करने के अनुभव बताये। चर्चा के दौरान सहमति बनी कि चुनावों को लेकर दोनों दलों का संयुक्त निर्णय सामने आयेगा। साथ ही समन्वय स्थापित कर…
Author: admin
-एसपी-थानेदार को हटाने और कार्रवाई की मांग -नहीं मिले डीजीपी, मीटिंग का दिया हवाला, शिष्टमंडल ने जतायी नाराजगी रांची। सांसद गीता कोड़ा पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किये जाने के मामले को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। सरायकेला के एसपी और गम्हरिया के थानेदार को हटाने और कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा का उच्चस्तरीय शिष्टमंडल सोमवार को डीजीपी से मिलने पहुंचा, लेकिन डीजीपी की मीटिंग का हवाला दिया गया। इस पर भाजपा ने नाराजगी जतायी। साथ ही एडीजी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, आरती कुजूर शामिल थे।…
मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग के मामले में पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसमें फायरिंग करने वाले दो लोग दिखे हैं। इनमें से एक की पहचान हुई है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर है। दरअसल, फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर 14 अप्रैल तड़के सुबह फायरिंग की गई थी।घटना के वक्त सलमान समेत बाकी सभी लोग घर के अंदर थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस आरोपियों…
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2,000 रन पूरे कर लिए हैं, ऐसा करने वाले वह अपनी फ्रेंचाइजी के केवल चौथे खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा वह आईपीएल में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ यह उपलब्धियां हासिल कीं। गायकवाड़ ने 40 गेंदों में 172.50 की स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने पांच चौकों और पांच शानदार छक्के लगाए। गायकवाड़…
मुंबई। भारत और मुंबई इंडियंस (एमआई) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रोहित ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। रोहित ने मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 63 गेंदों में 105* रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और पांच छक्के शामिल थे। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने 166.67 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए। मैच में लगाए गए 5 छक्कों के साथ ही टी-20 क्रिकेट में रोहित के…
-मथीशा पथिराना को मैन ऑफ द मैच चुना गया मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग ने मुंबई को 20 रन से हरा दिया है। इस मैच में मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। रोहित 105 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बावजूद मुंबई इस मैच को जीत नहीं सकी। सीएसके के मथीशा पथिराना को उनकी शानदार गेंदबाजी 28 रन देकर 4 विकट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेल गए मुकाबले में चेन्नई ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। आज देश के कुछ सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में तेजी आई है, वहीं कुछ सर्राफा बाजारों में सोने में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज के काराबोर में मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में सोने की कीमत में कमजोरी आई है, वहीं चेन्नई में सोना महंगा होकर 74,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर चला गया है। चांदी में भी आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 85,400 रुपये प्रति…
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लिच्छवी एक्सप्रेस के साथ एक बड़ा हादसे होते होते टल गया। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के बेनीपुरग्राम हाल्ट और रुन्नी सैदपुर स्टेशन के बीच रामबाग धरहरवा के पास लिच्छवी एक्सप्रेस से एक ट्रैक्टर टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर की ट्रॉली ट्रेन के इंजन में फंस गई, जिसके कारण ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही। बेनीपुरग्राम हाल्ट और रुन्नी सैदपुर स्टेशन के बीच रामबाग धरहरवा के पास रेल लाइन कर्व है। कॉशन के कारण लिच्छवी एक्सप्रेस के इंजन के सामने ट्रैक्टर आ गया। हालांकि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद…
भागलपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी लगातार प्रयासरत हैं। जिलाधिकारी मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी एक करते दिख रहे हैं। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, यूट्यूबर और स्कूली बच्चों के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली जा रही है। सोमवार को भागलपुर के डीआरडीए परिसर से एनसीसी स्काउट गाइड और कई स्कूलों के बच्चों ने सामूहिक रूप से रैली निकाल कर इस लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की लोगों से अपील की। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉक्टर…
अररिया। चैत्र मास में मनाया जाने वाला चैती छठ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ।सोमवार की सुबह उगते सूर्य का छठव्रतियों ने लोक परम्परा के अनुसार पूजा अर्चना की और भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। अररिया के परमान नदी के किनारे त्रिशुलिया घाट,नहर के साथ ही फारबिसगंज के सुलतान पोखर,कोठीहाट नहर और अलख निरंजन के पोखर में छठव्रतियों ने पूजा अर्चना की और भगवान भास्कर की अराधना करते हुआ अर्घ्य प्रदान किया।मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए थे। प्रकृति को समर्पित प्राकृतिक समानों के साथ घर में बने पकवान को सूप में लेकर जल…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने लक्ष्य के साथ आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनाव कार्यक्रम का ब्यौरा भारतीय जनता पार्टी ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज केरल में दो जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा केरल के अलाथुर में सुबह 11 बजे और दूसरी सवा दो बजे अत्तिंगल में होगी। केरल में जनसभा करने के बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु जाएंगे। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में शाम साढ़े…