Author: admin

गुमला। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को सिसई के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुसरी स्थित मतदान केंद्र संख्या 20 एवं 21, राजकीयकृत मध्य विद्यालय लावागंई चेगरी स्थित मतदान केंद्र संख्या 22 एवं 23, बिशुनपुर के सामुदायिक भवन बोरांग स्थित मतदान केंद्र संख्या 109 एवं बिशुनपुर के राजकीय मध्य विद्यालय कटिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 108 का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के समय काफी गर्मी रहने वाली है। इसे देखते हुए मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए सभी मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पेयजल, शौचालय, रनिंग वाटर, बिजली, शेड…

Read More

किशनगंज। अग्निशमन विभाग के द्वारा अग्निशमन सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत रविवार को खगड़ा स्थित अग्निशमन कार्यालय से की गई।पहले दिन अग्निशमन पदाधिकारी बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के शहीद हुए 66 कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यालय व संस्थानों में जाकर लोगों को पिन फ्लैग लगाया गया। इसके बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। फायर अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देशानुसार अगिशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा।…

Read More

-बिहार के विकास के लिए अंडा बेचनेवाला युवक को बनाएं नवादा का सांसद -तेजस्वी नवादा। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि देश का संविधान बचाने के उद्देश्य तथा बिहार के विकास के लिए लोकसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी अंडा बेचने वाला श्रवण कुशवाहा को वोट दें। ताकि बिहार का बेहतर विकास हो सके। वे रविवार की को नवादा के गोबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कौआकोल प्रखंड के पाण्डेयगंगौत इंटर स्कूल के मैदान में महागठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल झूठ बोलकर जुमलेबाजी पर टिके…

Read More

रांची। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती पर संविधान बचाओ देश बचाओ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का रविवार को आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झामुमो ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के सामने आयोजित किया। केंद्र सरकार और भाजपा के संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ यह धरना आयोजित हुआ। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर को हम लोग याद करते हैं क्योंकि भारत का जो अपना संविधान है नियम है, कानून है और उसी के तहत लोकतंत्र है। इस वक्त मे बाबा साहेब…

Read More

लोहरदगा। अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिलेवासियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।मौके पर डीसी डा.प्रसाद कृष्ण वाघमारे ने कहा कि संविधान के रचयिता,ज्ञान और विलक्षण प्रतिभा संपन्न डॉ. अम्बेडकर ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी एक शिक्षाविद, कानूनी विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में काम किया। लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए,खास कर युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। एसपी हारिश बिन जमा ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर ने संविधान की रचना की है और जब संविधान को पढेंगे तो बहुत कुछ समझ में आता है।उनका मूल मंत्र…

Read More

देवघर। देवघर पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल, पांच एटीएम और सात सिम बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों के नाम महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिडको स्थित त्रिमूर्ति चौक निवासी तोयेश संजय पाटिल, सारवां थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी प्रफुल रवानी और मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा निवासी रितिक रोशन है। देवघर पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपित करीब डेढ़ वर्ष से देवघर स्थित रेस्टोरेंट में मैनेजर की नौकरी कर रहे थे और इस आड़ में साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते थे। आरोपितों के एक खाते…

Read More

पटना। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा के इस घोषणा पत्र में देश की जनता के लिए मोदी की 14 गारंटी का जिक्र किया गया है। भाजपा के घोषणा पत्र पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बीजेपी के घोषणा पत्र में किसी के लिये कुछ नहीं है, मेनिफेस्टों में सिर्फ इधर-उधर की बातें कही गयी हैं। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा ने जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है, उसमें बिहार के लिए कुछ भी नहीं है। न स्पेशल पैकेज का जिक्र किया गया और ना ही बिहार को…

Read More

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बोरवेल के खुले गड्ढे में गिरे छह वर्षीय मासूम को 44 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। रविवार को दोपहर में रेस्क्यू दल को बच्चा बोरवे के भीतर 42 फीट की गहराई में मिट्टी और पत्थरों के बीच दबा मिला। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। मेडिकल टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रीवा जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर स्थित जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिका गांव में स्थानीय निवासी विजय कुमार आदिवासी का छह साल…

Read More

रांची। चान्हो थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा स्थित संतोष लाइन होटल में छापामारी कर 15 पेटी अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है। मामले में होटल संचालक संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी मुख्यालय अमर कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार अवैध रूप से नशा कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की गई।

Read More

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि फिल्म अभिनेता सलमान खान के आवास पर फायरिंग कर कानून हाथ में लेने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम शिंदे ने कहा कि मुंबईकरों को डरने की कोई वजह नहीं है। मुंबई को सुरक्षित रखने का काम गृह विभाग और पुलिस प्रशासन कर रहा है। सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज सुबह करीब पांच बजे दो अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए। इस घटना के बाद मुंबई में तनाव का माहौल बढ़ गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के अम्बेडकर भवन के प्रांगण में रविवार को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।समारोह की अध्यक्षता अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक पारसनाथ अम्बेडकर एवं संचालन किरण राम ने किया। मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के प्रदेश महासचिव विद्यानंद राम ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर हमारे आदर्श है। उनकी अवदानो का न केवल भारत बल्कि कि पूरी दुनिया ऋणी है। उन्होंने अपने सर्वोत्तम विचारो से समाज के हाशिए पर खड़े लोगों के स्वाभिमान को जगाया। उन्होने समाज को…

Read More