यह मोदी की उद्योगपतियों के लिए लूट की छूट की गारंटी है रांची। झामुमो ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कड़ा प्रहार किया है। कहा कि यह भाजपा का संकल्प पत्र नहीं है। भाजपा गुम हो गयी है। एक अधिनायकवादी, तानाशाही राजा का पत्र है। जिसमें संघीय ढांचे को तहस-नहस करने की गांरटी दी गयी है। यह मोदी की उद्योगपतियों के लिए लूट की छूट की गारंटी है। मोदी के संकल्प पत्र में मणिपुर, महंगाई, बेरोजगारी, किसान, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का जिक्र तक नहीं है। संकल्प पत्र में नहीं बताया गया कि 400 का सिलेंडर 1400 तक कैसे पहुंच गया।…
Author: admin
विशेष -प्रतिद्वंद्वी की घोषणा नहीं होने से विद्युत वरण महतो की राह हो रही आसान -भाजपा के भीतर पैदा हुए असंतोष का खतरा हर दिन बनता जा रहा है गंभीर झारखंड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को छोड़कर किसी भी दल ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यह तय है कि इस सीट से झामुमो का उम्मीदवार होगा, लेकिन उसने अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में जमशेदपुर में भाजपा फ्रंट फुट पर खेलने की बात कह सकती है, लेकिन अंदरखाने में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस सीट पर वर्तमान…
लोहरदगा-बिशुनपुर में भाजपा का बूथस्तरीय कार्यक्रम लोहा, बालू, कोयला, अवैध जमीन घोटाले के आरोप में जेल में हैं हेमंत सोरेन लोहरदगा/बिशुनपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमने हर मुद्दे, घपले-घोटाले पर जो पत्र हेमंत सोरेन को बार-बार लिखा, अगर वह इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई किये होते तो आज इस हाल में नहीं होते। जेल जाने के लिए वह खुद जिम्मेवार हैं। अवैध खनन, जमीन लूट को लेकर भी बार-बार पत्र लिखा। इस पर संज्ञान लेना तो दूर, एकनॉलेज भी नहीं करते थे। शायद इसलिए कि यह पत्र दस्तावेज या रिकॉर्ड नहीं बन जाये। हेमंत सोरेन…
-विजय संकल्प रैली में योगी-योगी के गूंजे नारे, भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र के पक्ष में की मतदान की अपील हरिद्वार। उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुड़की में विजय संकल्प रैली में इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को भगवान के बताए मार्ग पर चलना होगा। प्रभु श्रीराम को मानना होगा जो अपराधी श्रीराम को नहीं मानेगा, उसका राम नाम सत्य होगा। रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित विजय संकल्प रैली में उत्तर प्रदेश…
नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विगत 10 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा किये गए जन कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को रेखांकित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के योगदानों का अपमान किया, मगर भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया और उनके योगदान को नई पहचान दी। प्रधानमंत्री ने बारिश जैसी विषम परिस्थिति में भी दूर-सुदूर क्षेत्रों से आकर जनसभा के लिए प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से उठी लहर…
आजाद सिपाही संवाददाता आदित्यपुर। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को उस समय बाल-बाल बच गये, जब उनके सिर पर तोरण द्वार गिर गया। सीएम के सिर में चोट लगी है। यह घटना उस समय हुई, जब सीएम महागठबंधन के नेताओं के साथ स्थानीय नोबांता होटल के बेसमेंट में आयोजित बैठक के बाद हॉल से बाहर निकल रहे थे। सीएम जैसे ही गेट से बाहर निकले, उनके सिर पर फूलों से सजा तोरण द्वार गिर गया। सीएम को हल्की चोट लगी। जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मियों से घिरे मुख्यमंत्री बाहर निकल रहे थे। उसी क्रम में किसी ने गेट को अंदर की जगह…
-सुदेश कुमार महतो ने डॉ. आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि की अर्पित रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार को सामाजिक न्याय के प्रणेता और भारतीय संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महतो ने सिल्ली में अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महतो ने कहा कि बाबा साहब वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहे थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी बाबा साहब ने समाज में वर्ग के विभाजन को तोड़ सबको संविधान में समान अधिकार दिया है।…
रांची। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे ने डोरंडा स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि भीमराव अंबेडकर देश के संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब उन चंद आर्थिक सिद्धांतकारों में से एक थे, जिनका आर्थिक नीतियों और योजनाओं के प्रति दृष्टिकोण व्यवहारिक और लोक हितकारी था। रविदास महासभा के प्रांतीय महासचिव दीपक राम, अनिकेत कुमार, संजय तिर्की, विकास कुमार, ललन कुमार, रोशन केरकेट्टा, उत्तम मिंज, रोशन खलखो, मेहुल दुबे भी उपस्थित थे।
मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार बनी तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने का काम किया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने से पहले मायावती ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान मुजफ्फरनगर में कोई दंगा नहीं हुआ। पिछली सपा सरकार के दौरान मुजफ्फरनगर में इतनी दहशत पैदा हो गई थी कि मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थे। इस कारण अति पिछड़ा वर्ग से…
सिलीगुड़ी। भाजपा के स्टार प्रचारक और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रविवार को उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचे है। मिथुन चक्रवर्ती बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरे। हवाई अड्डे पर मिथुन चक्रवर्ती का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी के लिए सड़क मार्ग से निकल गए। मयनागुड़ी में मिथुन चक्रवर्ती जलपाईगुड़ी लोकसभा केंद्र के भाजपा उम्मीदवार डॉ. जयंत राय के समर्थन में रोड शो करेंगे। वहीं, मयनागुड़ी रवाना होने से पहले पत्रकारों से करते हुए कहा कि अब बहुत हो गया। पश्चिम बंगाल में बदलाव की जरूरत है। वहीं, उन्होने आगे कहा कि इस बार वे…
पलवल। रविवार को गौ तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर फायर करने का मामला सामने आया है। इसके बाद वे भागने के लिए गंदेनाले में कूद गए। पुलिस ने खुद को बचाते हुए तीन तस्करों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए गौतस्करों से पुलिस ने एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस व एक खाली खोल के अलावा क्रेटा गाड़ी बरामद की है। सिटी थाना में इन पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पलवल सिटी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने रविवार को जानकारी देते हुए…