नरेंद्र मोदी का लक्ष्य अंत्योदय के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे रांची। सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण से लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण तक हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हुए हैं। नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है, अंत्योदय के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे, इसी के तहत लगातार गरीबों को मुफ्त में अनाज, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाता के माध्यम से बैंकों में खाता खोलना, आयुष्मान कार्ड के तहत पांच लाख तक मुफ्त में इलाज सहित कई ऐसे कार्य किये जा रहे हैं। देश की महिलाओं…
Author: admin
धर्मशाला। लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत कांगड़ा जिला में 33 माॅडल पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके। इसमें प्रत्येक विस क्षेत्र में दो-दो तथा ज्वालामुखी, देहरा, जसवां प्रागपुर में तीन-तीन माॅडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि पोलिंग बूथों पर विद्युत, पेयजल, रैंप इत्यादि की उचित व्यवस्था करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा इस संबंध में शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को पोलिंग बूथों की स्थापना के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक प्रबंधों…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से पार्टी कैंडिडेट गीता कोड़ा की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। साथ ही झामुमो पर आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में अपनी हार निश्चित देखकर हताशा में इस पार्टी के कार्यकतार्ओं ने रविवार को प्रचार के दौरान गीता कोड़ाजी एवं उनके समर्थकों को घेरकर क्षति पहुंचाने का प्रयास किया है। सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी और हैरानी जाहिर करते कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला में रहने के बावजूद प्रशासन गीताजी को सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रहा है। उन्होंने झारखंड के डीजीपी से तत्काल मामले का…
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने रविवार को नवयुग मार्केट स्थित चुनाव कार्यालय पर पहुंचकर चुनाव में लगे भिन्न भिन्न कार्यकर्ताओँ से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा देश और प्रदेश में मोदी और योगी के सुशासन, सुरक्षा, सबका साथ सबका विश्वास की छाप लोगों के दिलों पर स्पष्ट है और उसी के आधार पर प्रदेश में 80 सीट और देश में 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी कॉलेज के सभागार में आयोजित लोकसभा चुनाव संचालन समिति एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ता बैठक में मुख्य वक्ता के रूप…
पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र सह संकल्प पत्र को विकसित भारत का संकल्प पत्र बताया है। गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों को ध्यान में रखकर यह संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा के इस संकल्प पत्र को युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान को ध्यान में रख कर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि देश में वन नेशन वन इलेक्शन भी होगा और एक मतदाता सूची होगी। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी लागू किया जाएगा। जब यह लागू होगा तो एक देश एक कानून…
– अन्नदाताओं के लिए मददगार साबित हो रही पीएम किसान सम्मान निधि योजना अयोध्या। योगी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की योजना कहते हैं। इससे जुड़े किसानों को हर साल 6,000 रुपये का सहायतानुदान दिया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की 15 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं। इस स्कीम के लाभार्थी कई योजनाओं की पात्रता रखते हैं, इसलिए इसे छोटे किसानों के लिए12 कल्याणकारी बताया जाता है। आपको बता दें कि अब तक अयोध्या जनपद के 4,72,598 किसान…
भागलपुर। हर साल की भांति इस बार भी भगवा क्रांति द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में शहर के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसको लेकर भगवा क्रांति समिति के लोगों ने सुरक्षा के लिए प्रशासन को भी लिखित आवेदन दे दिया है। रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया गया कि 15 अप्रैल को यह भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण करेगी। इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राम की भव्य प्रतिमा, बाहुबली हनुमान और भक्ति मय बैंड की धुन रहेगी।…
खैरागढ़ / रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ में एक जनसभा में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का बखान किया। वे यहां भाजपा के उम्मीदवार संतोष पांडेय के समर्थन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कांग्रेस पर कई तीखे प्रहार किए। उन्होंने राज्य की जनता को नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ काे नक्सलमुक्त राज्य बनाने का भरोसा दिया। केंद्रीय मंत्री शाह ने सभा में अपना भाषण की शुरुआत मां बम्बलेश्वरी को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि आज आंबेडकर जयंती है, आज संविधान निर्माता…
रांची। रांची के लालपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान प्लाजा चौक के समीप से रविवार को एक स्कूटी से 11 लाख 45 हजार रुपया बरामद किया है। पुलिस ने स्कूटी सवार व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पंडरा के व्यवसायी का पैसा है। मामले की जानकारी मिलते ही आईटी की टीम भी मामले की जांच करने पहुंची है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
जमशेदपुर। झारखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रविवार को कहा कि झामुमो ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को साइड लाइन कर दिया है, इसीलिए उन्हें सरायकेला में उनके विधानसभा क्षेत्र भेज दिया गया है। वह यहां कार्यक्रम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन संभाल रहीं हैं। अमर कुमार बाउरी ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सवाल किया कि वह (कल्पना सोरेन) ऐसा किस हैसियत से कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती रही है कि झामुमो में परिवारवाद…
रांची। झामुमो के द्वारा 21 अप्रैल को प्रभाततारा मैदान में होने वाली उलगुलान महारैली पर मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पांच लाख भीड़ आने की बात कही जा रही है। रैली में भले भीड़ आ जायेगी, लेकिन महारैली में सभी वर्गों का समर्थन और भागीदारी मिलना संभव नहीं है। झारखंड में जितने भी क्षेत्रीय दल हैं, यह तो वह एक जाति की राजनीति करते हैं या एक वर्ग विशेष की। ऐसे में कोई भी क्षेत्रीय दल झारखंड में बहुमत की सरकार अपने बल पर नहीं बना सकता है।