देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा डोईवाला के अंतर्गत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बीएलओ और अन्य मतदान अधिकारियों से मतदाता जागरूकता अभियान व मतदाताओं को मतदान के प्रति शपथ दिलाए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पोलिंग बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या, कितने मतदाताओं को वोटर स्लिप बांटी गई जैसी मतदान संबंधी जरूरी जानकारी भी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें।…
Author: admin
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को लोकसभा चुनाव में सात उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। सपा ने गठबंधन वाले जन अधिकारी पार्टी के अध्यक्ष व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। इस सूची में एक टिकट आधी आबादी (महिला) को भी दिया गया है। सपा ने सलेमपुर लोकसभा सीट पर रमाशंकर राजभर पर दांव खेलते हुए टिकट दिया है। पूर्वांचल में राजभर चेहरे के रुप में रमाशंकर राजभर लगातार काम कर रहे हैं। डुमरियागंज लोकसभा सीट से सपा ने पुराने नेता भीष्म शंकर तिवारी…
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ 11 अप्रैल को ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की गई। फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। अब ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ की रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की थी। सैकनिल्क के मुताबिक ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को 8.50 करोड़ रुपये कमाए। ओपनिंग डे पर ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ ने पहले दिन 15.66 करोड़ रुपये की कमाई की थी।…
– पिपरिया में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित भोपाल/होशंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां एक बार फिर कांग्रेस पर करारा हमला किया। उन्होंने बाबा साहेब को अपमानित करने और अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने के साथ खुद का महिमामंडित कराने का आरोप कांग्रेस पर लगाया। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पिपरिया में भाजपा उम्मीदवार दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की जयंती है। कांग्रेस ने बाबा साहब को हमेशा…
-माहौल बिगाड़ने की मिली भनक तो जाएंगे जेल, गाइडलाइन जारी रांची। रामनवमी के मौके पर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले सीधे जेल जायेंगे। इसे लेकर झारखंड पुलिस की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर ने बताया कि रामनवमी त्योहार को देखते हुए सबसे ज्यादा फोकस सोशल मीडिया पर रहेगा। इसके लिए सभी जिलों में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। मॉनिटरिंग सेल बिल्कुल हाईटेक है। राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाली सूचनाएं मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में एकत्र की जाएंगी।…
पटना। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बिहार के जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित किया। इन दोनों लोकसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद ही बेल पर हों, वह क्या मोदी जी को जेल में भेजेंगे? उन्होंने कहा कि राजद का अहंकार इस हद तक बढ़ गया है कि कहते हैं हमारी सरकार बनेगी तो पीएम मोदी को जेल में डाल देंगे। किसने मां का दूध पिया है जो मोदी जी को…
-आत्मनिर्भर व विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करेगा संकल्प पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुक्त कंठ से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के संकल्प पत्र की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की संकल्पना पर आधारित 14 नए संकल्पों और चार स्तंभों (गरीब, युवा, महिला व किसान) पर आधारित भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र देश का एंबिशन है। देश का एंबिशन ही मोदी का मिशन है। मोदी का विजन ही हम सबका मिशन है। यह संकल्प पत्र देश के सभी नागरिकों को मोदी की गारंटी है। यह डिग्निटी ऑफ…
संविधान की मूल प्रति की डिजाइन करने वाले ख्यातिलब्ध चित्रकार नंदलाल बोस का 15 अप्रैल 1966 को कोलकाता में निधन हो गया। 3 दिसम्बर 1882 को बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में पैदा हुए नंदलाल बोस की पेंटिंग्स पर स्वाधीनता संग्राम और देसज संस्कृति का व्यापक प्रभाव था। यह उनकी मशहूर पेंटिंग्स ‘डांडी मार्च’, ‘संथाली कन्या’, ‘सती का देह त्याग’ से समझा जा सकता है। नंदलाल बोस को भारतीय संविधान की मूल प्रति को अपने चित्रों से संवारने का मौका मिला। उन्होंने 221 पेज के इस दस्तावेज के हर भाग की शुरुआत में 8-13 इंच के चित्र बनाए।…
देहरादून। उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया है। हालांकि अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड़ के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार करीब 300 मीटर गहरे खाई में जा गिरी, जो सीधे नदी में गिरी है। सुबह के समय स्थानीय लोगों को कार नदी…
अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ की पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है। फिल्म गुरुवार 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर ‘मैदान’ का तीन दिन का कलेक्शन 15.6 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के इतिहास की एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म ‘मैदान’ कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। फुटबॉल के खेल में भारत का नाम रोशन करने के लिए रहीम का समर्पण देखते ही बनता है। अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ 11 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इंडस्ट्री ट्रैकर…
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को ससुराल आए एक युवक ने पहले पत्नी और फिर स्वयं को गोली मार ली। दंपत्ति को घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। युवक का पत्नी से पूर्व का विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद आगरा के थाना एत्माउदौल क्षेत्र के संदीप नगर निवासी रवि की ससुराल फिरोजाबाद के खेड़ा गणेशपुरा में है। विवाद के कारण कई सालों से पत्नी वर्षा मायके में रह रही है। पत्नी को लेने के लिए वह ससुराल आया था। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो…