रायपुर। भाजपा के संकल्प पत्र से साबित हो रहा है कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में उल्लेख है कि भाजपा एक देश एक चुनाव लागू करेगी। भाजपा का यह संकल्प संविधान की मूलभावनाओं के विपरीत है। इसको लागू करने के लिये अनेक चुनी हुई सरकारों के कार्यकाल को अनेकों जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल को बाधित किया जायेगा जो असंवैधानिक है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के 400 पार की हवा इंडिया शाइनिंग और फीलगुड के समान निकल जायेगी। ‘न नौ मन तेल…
Author: admin
रांची। राज्य में इस बार लोकसभा की 14 सीटों के लिए चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण में चार सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होगी और 13 मई को वोट डालें जाएंगे। राज्य की 14 लोकसभा सीटों में एनडीए, इंडी गठबंधन और अन्य दल अब तक 34 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं। घोषित प्रत्याशी गर्मी की तपिश में पसीना बहा रहे हैं। लगातार प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। झारखंड में पहले चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीट के…
00बॉलीवुड में अभी दो बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुई हैं। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ 11 अप्रैल को रिलीज हुई थी। मैदान के बाद एक और स्पोर्ट्स ड्रामा दर्शकों के सामने आ रही है। चर्चित फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस फिल्म का इंतजार दर्शक पिछले कई दिनों से कर रहे थे लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया जा रहा था। आखिरकार ”मिस्टर एंड मिसेज माही” को मौका मिल गया है और जल्द ही यह फिल्म 31 मई को रिलीज होगी। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म ”मिस्टर…
लखनऊ। भाजपा का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। मात्र तेरह दिन में तैयार किये गये इस घोषणा पत्र में न तो रोजगार की बात है और न ही देश के विकास की बात। भाजपा सिर्फ बर्गलाकर, लोगों से झूठ बोलकर देश पर शासन करना चाहती है। जनता सब जान चुकी है। अब भाजपा सत्ता में नहीं आने वाली है। ये बातें कांग्रेस के उप्र मीडिया प्रभारी सी.पी. राय ने कही। वे रविवार को भाजपा के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी 30 मार्च को भाजपा ने घोषणा पत्र समिति की घोषणा की और आज…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पार्टी के संकल्प पत्र को 140 करोड़ देशवासियों की एंबीशन (आकांक्षाओं) पूरा करने का मिशन बताया। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र युवा, नारी, गरीब और किसान को सशक्त करने की हमारी सोच से प्रेरित है। भाजपा लोगों को सम्मान के साथ गुणवत्तापूर्ण जीवन और नए अवसर देना चाहती है। उन्होंने एकसाथ राज्यों और केन्द्र में चुनाव और समान नागरिक संहिता पर जोर देते हुए अपने अगले कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की गारंटी दी। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में ‘संकल्प…
तेहरान/ तेल अवीव। ईरान ने इजराइल पर दो सौ से अधिक मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। इजराइल का दावा है कि ईरान की तरफ से किए गए ज्यादातर मिसाइल और ड्रोन को इजराइल डिफेंस सिस्टम ने हवा में मार गिराया गया। इजराइल के डिफेंस फोर्स बेस को कुछ नुकसान पहुंचा है। उधर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने इजराइल पर ईरान के हमले के बाद लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर रविवार शाम 4 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई है। ईरान ने रविवार सुबह को 1800 किमी दूर इजराइल पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। सीरिया में ईरान के वाणिज्य…
नई दिल्ली। इजराइल- हमास संघर्ष के बीच इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष का नया मोर्चा खुलने से पूरी दुनिया आशंकाओं से घिर गई है। रविवार सुबह ईरान ने जिस तरह इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले किए, उसकी अमेरिका और पश्चिमी देशों ने कड़ी निंदा की। भारत सहित ज्यादातर देशों ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील करते हुए कूटनीति रास्ते आजमाने पर जोर दिया। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने रविवार शाम इस मुद्दे पर आपातकालीन बैठक बुलाई है। हमले का बचाव, अमेरिका को चेतावनी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की बैठक से पूर्व ईरान की तरफ…
आजसू ने किया नमन रांची। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आजसू केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर उपस्थित पार्टी के केंद्रीय महासचिव ब्रज मोहन कुमार ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज की कुरीतियों को दूर करने का दृढ़ संकल्प किया। निरंतर प्रयास करते हुए एक समरस समाज की कल्पना की। उन्होंने वास्तव में शोषित समाज को मुख्य धारा से जोड़ने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का कार्य किया। मौके पर युवा…
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बोरवेल के खुले गड्ढे में गिरे छह वर्षीय मासूम को 38 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका है। बच्चा शुक्रवार शाम करीब चार बजे खुले बोरवेल में गिरा था। इसके बाद से ही मौके पर लगातार रेस्क्यू चल रहा है। रविवार सुबह आठ बजे भी एनडीआरएफ की टीम सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई थी। बच्चा 70 फीट गहराई पर फंसा है। रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि बच्चे को बचाने के प्रयास चल रहे हैं। बोरवेल की गहराई 70 फीट है। कैमरे और एलईडी के…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि शोषितों, वंचितों एवं पीड़ितों को सामाजिक न्याय का अवसर प्रदान करने वाले, भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त और अंत्योदय को समर्पित रहा आपका पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।
रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने रविवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने डॉ. अंबेडकर को सामाजिक नवजागरण का अग्रदूत बताते हुए उनके जीवनी पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला। नेताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सदियों से शोषित-दलित मानव के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए समर्पित था। वे समाज में व्याप्त रूढ़िवादी और विषमता को समूल समाप्त करने के लिए जीवन-पर्यन्त संघर्ष करते रहे। बाबा साहब एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ और राष्ट्रीय नेता थे। उन्होंने अपने पीछे…