Author: admin

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने समर्थकों के साथ रांची कांके रोड स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की। ध्रुव प्रसाद साह को आजसू पार्टी द्वारा गोड्डा लोकसभा सह प्रभारी बनाया गया है। साथ ही साथ सुदेश कुमार महतो को गोड्डा लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी का सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि वह 14 लोकसभा सीटों पर जाकर सम्मेलन करेंगे। गांव-गांव जाकर मोदी जी के सपनों को पूरा करने के लिए झारखंड की 14 सीटों पर एनडीए गठबंधन का विजय बनायेंगे। ध्रुव प्रसाद साह…

Read More

रांची। भवन पट्टा किराया और बेदखली नियंत्रण अधिनियम 2011 यथा संशोधित को नये सिरे से विधेयक प्रारूप तैयार किया जायेगा। सरकार ने इसके लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है। इस गठित समिति में सदस्य सचिव के पद पर अतुल कुमार को शामिल किया गया है। इस संबंध में नगर विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। राज्य सरकार किराया संबंधित विवादों के त्वरित निपटारे के लिए दूसरे राज्यों के प्रावधानों का भी अध्ययन कर रही है। पंजाब, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के प्रावधानों की भाांति अपीलय प्राधिकार के रूप में झारखंड भवन नियंत्रण अधिनियम 2011 और यथा संशोधित को लागू किया…

Read More

रांची। ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा के अंतर्गत रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन में सुधार करने का निर्देश सभी जिलों के अधिकारियों को दिया है। विभाग ने कहा है कि जिन जिलों में अधिक ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो रहे हैं, वहां फिर से सत्यापन कराते हुए रिजेनरेट करके ट्रांजेक्शन कराया जाये। मनरेगा मजदूरों के बैंकों में केवाइसी अपडेट कराने को भी कहा गया है, ताकि समय पर मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान किया जा सके। बता दें कि मनरेगा में बड़े पैमाने पर रिजेक्ट ट्रांजेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं। कई सालों से इसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। काम…

Read More

देवघर। देवघर के नंदन पहाड़ के पीछे एक तलाब से इंजीयरिंग छात्र का शव मिला है। शनिवार की सुबह शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो देखा कि एक युवक की लाश तलाब में तैर रही है। शव को पुलिस ने तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। 10 की रात से अप्रैल से था लापता मृतक की पहचान 24 वर्षीय आर्यन मरांडी के रूप में हुई है। आर्यन…

Read More

सरायकेला। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शनिवार को चार दिवसीय दौरे पर अपने विधानसभा सरायकेला पहुंचे। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सबसे पहले गम्हरिया के पिंडराबेड़ा में ग्रामीणों से मिले। इसके बाद में एक होटल में गम्हरिया प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बूथ कमेटी की बैठक में शामिल हुए। बूथ स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ताओंं को संबोधित किया। गम्हरिया प्रखंड में तीन अलग-अलग स्थान पर आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री रविवार को सरायकेला मुख्यालय में बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 16 अप्रैल को जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और भ्रमण…

Read More

रांची। राजधानी रांची में घूमने निकली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रातू थाना क्षेत्र के महादेवटंगरी का बताया जा रहा है। जहां चार लोगों ने मिलकर इस गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीण एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। स्थानीय लोगो ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। रातू थाना पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक दो युवकों के साथ युवती शुक्रवार को घूमने निकली थी। दोनों युवक युवती का दोस्त बताया जा रहा है। इसी क्रम में दोनों ने मिलकर युवती के…

Read More

-म्यांमार से दालों का आयात करने के लिए भुगतान तंत्र को सरल बनाया गया -दालों के भंडार का लिया जायजा, 15 अप्रैल से स्टॉक की जानकारी देना जरूरी नई दिल्ली। चुनावी सीजन में दालों की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने कमर कस ली है। उपभोक्ता मामलों के सचिव ने इसको लेकर कई पक्षों के साथ बैठकें की। बैठक में दालों के भंडार और उपलब्धता का जायजा लिया गया है। उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि उपभोक्ता मामलों के सचिव निधि खरे ने दालों की उपलब्धता सुनिश्चित करने…

Read More

-सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों से बोर्नविटा को ‘स्वास्थ्य पेय’ श्रेणी से हटाने को कहा नई दिल्ली। सरकार ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों से अपनी वेबसाइट और प्लेटफॉर्म से बोर्नविटा सहित सभी पेय पदार्थों को ‘हेल्थ ड्रिंक’ की कैटेगरी से हटाने को कहा है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की रिपोर्ट के बाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किए हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में सभी ई-कॉमर्स कंपनियों से कहा गया है कि वे अपनी वेबसाइट और प्लेटफॉर्म से बोर्नविटा सहित सभी पेय पदार्थों को ‘हेल्थ ड्रिंक’ की कैटेगरी से हटा दें।…

Read More

पटना। बिहार के पूर्व सीएम और गया लोकसभा सीट से NDA कैंडिडेट जीतनराम मांझी ने आरजेडी के घोषणापत्र पर जमकर चुटकी ली है। अपने सोशल अकाउंट X पर पोस्ट के जरिये जीतनराम मांझी ने लिखा है कि घोषणापत्र में अमेरिका के भारत में विलय, हवा में पहाड़ उड़ाने जैसी कई घोषणाएं लगता है छूट गयी हैं। मांझी ने लिखा कि चुनाव तो जीतना नहीं है तो जो मन में आये कह डालो! जीतनराम मांझी ने लिखा कि आरजेडी के घोषणा पत्र में शायद कुछ बातें छूट गई हैं। जैसे भारत में अमेरिका का विलय करेंगे। सूरज पश्चिम से उगाएंगे, समुद्र…

Read More

रांची। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने शनिवार को कल्पना सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान जेपी पटेल ने कल्पना सोरेन से हजारीबाग के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया। साथ ही गठबंधन दल के पूर्ण सहयोग की अपील की। कल्पना सोरेन ने जेपी पटेल को आश्वासन दिया कि महागठबंधन के सभी दल सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और सभी दल गठबंधन दल के प्रत्याशी को अपना-अपना सहयोग देंगे। कल्पना ने कहा कि बहुत जल्द साझा चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय किया जायेगा।

Read More

किशनगंज। मारवाड़ी युवा मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश पारिख को डीआरआई के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सफेदपोस समाजसेवी का मुखौटा पहन कर सोने का काला कारोबार करने की जानकारी जैसे शहर वासियों तक पहुंची सभी लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे। दिनेश पारिख की गिरफ्तारी को लेकर लोग चौक चौराहे पर चर्चा करते दिखे। दिनेश पारिख सहित तीन लोगो को 11 अप्रैल को सिलीगुड़ी डीआरआई ने 1 करोड़ 2 लाख रुपये मूल्य के सोने और 82 लाख 50 हजार रुपये नकदी के साथ सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से गिरफ्तार किया था। प्राप्त…

Read More