Author: admin

सहरसा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहरसा जिला परिषद की बैठक शनिवार को शहीद जय प्रकाश भवन गांधी पथ सहरसा में शुरू हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व.कामरेड कृष्णा प्रसाद साह,स्व. सुरेन्द्र पोद्दार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई । बैठक में जलियांवाला बाग दिवस पर जलियांवाला बाग में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक को संबोधित कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कामरेड ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि देश के जीडीपी का 81% कर्ज पूरे देश पर है । पहले 10.8 लाख करोड़ चुकाना पड़ता था। मोदी के सत्ता में…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। नेताओं की धुआंधार सभाएं और जनसंपर्क और डोर-टू-डोर कार्यक्रम चरम पर पहुंचने लगे हैं। लोकसभा क्षेत्रों में महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दलित, पिछड़ों और सवर्णों के आंकड़ों का गणित समझने के बाद राजनीति दलों ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। एनडीए ने झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में इंडी गठबंधन के अंदर अब तक 14 लोकसभा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है। लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर झारखंड…

Read More

लखनऊ। भाकपा (माले) ने जनपद लखीमपुर खीरी के मितौली थाना में एक ग्रामीण की हिरासत में मौत के आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने और घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। राज्य सचिव सुधाकर यादव ने शनिवार को जारी अपने बयान में कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश हिरासती मौतों पर टॉप पर है। लोकतंत्र व मानवाधिकारों के लिहाज से यह शर्मनाक स्थिति है। यहां पुलिस राज है। सरकार की ओर से पुलिस को दी गई खुली छूट के चलते यह स्थिति है। चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले और पीड़ित परिवार को…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को प्रदेश व देशवासियों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि बाबा साहब ने संविधान शिल्पी के रूप में आधुनिक भारत की नींव रखी। वे सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे तथा उन्हें एक ऐसे संविधान की स्थापना के लिए याद किया जाएगा, जो संपूर्ण देश को एकजुट करती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के आदर्श और सामाजिक सुधार प्रेरणादायी है।

Read More

-डोर टू डोर सम्पर्क में निकली सोनलबेन शाह, साथ में विधायक और पूर्व विधायक भी गांधीनगर। गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चुनाव प्रचार की कमान उनकी धर्मपत्नी सोनलबेन शाह ने संभाल लिया है। भाजपा के केन्द्रीय नेता होने के कारण अमित शाह यदि क्षेत्र में कम समय भी देते हैं तो इसकी भरपाई करने की कई स्तर पर भाजपा ने योजना बनाई है। हालांकि शाह नामांकन के एक दिन पूर्व 18 अप्रैल को गांधीनगर लोकसभा सीट अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। अमित शाह दूसरी बार गुजरात की गांधीनगर…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते तो श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता। राज ने कहा कि उन्होंने बहुत विचार करने के बाद मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद दिलाने के लिए बिना शर्त समर्थन किया है। इसलिए मनसे कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से भाजपा-नीत गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव प्रचार करें। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज ठाकरे ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद राज ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना भी की है…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने बैकलॉग परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जारी परिणाम के मुताबिक इस परीक्षा में 154 अभ्यर्थी सफल हुये हैं। छात्र जेपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। सफल सभी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इसे लेकर आयोग की ओर से जल्द सूचित किया जायेगा। बता दें इस परीक्षा में शामिल होने के लिये 7,341 अभ्यर्थियों ने आवेदन किये थे, जिसमें 3,080 अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किये गये। 21 जनवरी को परीक्षा ली गयी थी बता दें कि इसी साल 21 जनवरी को जेपीएससी पीटी की संयुक्त सेवा बैकलॉग परीक्षा ली…

Read More

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात आयोजित एक गांव के तिलक समारोह में पुरानी रंजिश के कारण प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों को गोलियां लगीं। इनमे एक की मौत हो गई और अन्य घायल हैं। तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार को राम कुमार लोधी के बेटे संदीप का तिलक समारोह था। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राम विलास रावत के साथ गांव के ही अनंत राम यादव उर्फ अमित (60), उनके भाई जयकरण यादव व अमित उर्फ छोटू मौजूद थे। रात करीब साढ़े…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 91 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को नई दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये…

Read More

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में फैकल्टी ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड लिंग्विस्टिक्स के द्वारा एक दिवसीय लिटरेरी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विवि के लिटरेरी क्लब के सहयोग से किया गया। इस दौरान यूथ पार्लियामेंट, शार्क टैंक, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का थीम अर्थव्यवस्था का चित्रण, व्यवसाय और स्टार्टएप, पर्यावरण, आहार और विभिन्न क्षेत्रों में सोशल मीडिया के रुझान पर रखा गया। कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रो गोपाल पाठक ने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए इन्हें विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवतगीता और रामचरितमानस जैसे महान…

Read More

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को लेकर पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है। फिल्म गुरुवार, 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के इतिहास की एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म ‘मैदान’ कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। फुटबॉल के खेल में भारत का नाम रोशन करने के लिए रहीम का समर्पण देखते ही बनता है। अब ‘मैदान’ की रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं अजय देवगन स्टारर ”मैदान” 11 अप्रैल को रिलीज हुई।…

Read More