-देश की प्रगति और समृद्धि में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए: राज्यपाल -समृद्ध कृषक परंपराओं और मिली-जुली संस्कृति का परिचायक है बैसाखी पर्व:मुख्यमंत्री देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बैसाखी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हम सभी को समाज में एकता, सौहार्द और समरसता को बढ़ावा देने का संदेश देता है। हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यह त्योहार खालसा सृजन दिवस के रूप में मनाया जाता है…
Author: admin
पटना। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर के शनिवार सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने घोषणा पत्र जारी किया। ”परिवर्तन पत्र” के नाम पर जारी घोषणा पत्र में पार्टी ने कई बड़े वादे किए हैं। इस घोषणा पत्र में राजद ने केन्द्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर एक करोड़ नौकरी देने के साथ अग्निवीर योजना को रद्द करने और पुरानी भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने का वादा किया है। साथ ही पार्टी ने राज्य में 200 यूनिट मुफ्त में बिजली देने का वादा किया है। तेजस्वी यादव ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा…
रांची। रांची जिले के आर्म्स लाइसेंस धारकों पर रांची जिला प्रशासन की नजर है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्वच्छ, शांतिपूर्ण, भयमुक्त तरीके से चुनाव संपन्न कराने को 20 मार्च को लेकर आदेश जारी किया था। इसमें कहा था कि जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी 13 अप्रैल तक अपने हथियार संबंधित थाना, ओपी अथवा शस्त्र एवं कारतूस विक्रेता दुकान में जमा कर देंगे। इसके बावजूद अब तक कई लाइसेंस धारकों ने ऐसा नहीं किया है। उन्हें अब मात्र 24 घंटे का समय दिया गया है। कुछ ऐसे भी लाइसेंस धारक हैं, जिन्होंने हथियार जमा करने से छूट के लिए आवेदन किया…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पंजाब के जलियांवाला बाग नरसंहार के बलिदानियों को याद किया। उन्होंने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शनिवार को एक्स पर लिखा है कि अपने जलियांवाला बाग नरसंहार में शहीद हुए अमर बलिदानियों के वीरता एवं अदम्य साहस को कोटि-कोटि नमन। भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए आपके सर्वोच्च बलिदान को, यह कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा
रांची/देवघर। गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार निशिकांत दुबे को देवघर पुलिस ने नोटिस भेजा है। देवघर पुलिस द्वारा भेजी गयी नोटिस के अनुसार 19 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे पूछताछ में सहयोग के लिए मोहनपुर थाना बुलाया है। इस नोटिस की कॉपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस नोटिस में सांसद निशिकांत दुबे मोहनपुर थाना कांड संख्या 281/23 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है। मोहनपुर इलाके का पशु व्यापारी ने सांसद निशिकांत दुबे पर नामजद प्राथमिकी वर्ष 2023 में दर्ज करायी थी। क्या जवाब दिया है सांसद ने ट्वीट पर झारखंड पुलिस को देवघर पुलिस…
-रांची से देवेंद्रनाथ, धनबाद से इखलाक, दुमका से बेबी लता प्रत्याशी रांची। जयराम महतो की पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जेएलकेएम झारखंड के 14 में 4 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा है। पार्टी ने शनिवार को पत्र के माध्यम से 3 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। रांची, दुमका और धनबाद लोकसभा में जेएलकेएम ने उम्मीदवार उतारे हैं। रांची से देवेंद्रनाथ महतो, धनबाद से इखलाक अंसारी और दुमका से बेबी लता टुडू को प्रत्याशी बनाया गया है। जानकरी हो कि तीनों सीट पर एनडीए अपने उम्मीदवार का एलान कर चुका है। वहीं इंडिया…
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शुक्रवार शाम को बोरवेल के 60 फीट गहरे गड्ढे में गिरे छह वर्षीय मासूम को 17 घंटे से चल रही कड़ी मशक्क्तत के बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका है। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की पूरी टीम लगी हुई है, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। चार पोकलेन और आठ जेसीबी की मदद से बोरवेल के समानांतर खुदाई की जा रही है। रीवी कलेक्टर-एसपी समेत आला अधिकारी रात भर मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, रीवा जिले में जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिका गांव में स्थानीय निवासी विजय कुमार…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने कहा है कि जेल के अंदर अरविंद केजरीवाल को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका मनोबल तोड़ने का काम किया जा रहा है। न्यूनतम सुविधा जो मिलती है, उसे भी छीना जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात जंगले यानी विंडो के जरिए कराई जा रही है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की अगुवाई में ऐसा काम हो रहा है जो तिहाड़ जेल के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। अधिकारी मोहरा हैं, जो उनके आका…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) ने हटिया रेलवे स्टेशन के ट्रेन से शराब बरामद किया है। शनिवार को आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ हटिया को ट्रेन संख्या 12877 के कोच अटेंडेंट विकास गोस्वामी के जरिये सूचना मिली कि उक्त ट्रेन में वाशिंग लाइन में एक ब्लैक रंग का बैग रखा हुआ है। सूचना के बाद आरपीएफ टीम वहां पहुंची और बैग चेक किया तो पाया कि 21 शराब की बोतलें कोच संख्या जी 14 में चार नम्बर सीट के नीचे रखी हुई थी। इसके बारे मे उसका कोई मालिक खोजबीन करने पर नहीं…
रामगढ़, 13 अप्रैल (हि.स.) । लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार खुद पूरे सुरक्षा का मुआयना कर रहे हैं। उन्होंने बरकाकाना के जंगली इलाके में भी सीआरपीएफ जवानों के साथ सर्च अभियान चलाया। शनिवार को उन्होंने बताया कि बरकाकाना ओपी क्षेत्र के कडरू, जोबो, खपिया, अरमादाग एवं विभिन्न क्षेत्रों में जिला पुलिस व सीआरपीएफ 218 डी कंपनी के सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में साफ संकेत दिया गया है कि सामाजिक तत्वों को छोड़ नहीं जाएगा। कोई भी व्यक्ति चुनाव में शांति…
दिव्या भारती 90 के दशक की एक प्रमुख अभिनेत्री थीं। दिव्या ने कम उम्र में ही अपने अभिनय से दर्शकों पर छाप छोड़ी। वह कुछ हद तक श्रीदेवी की तरह दिखती थीं, इसलिए कहा गया कि दोनों बहनें थीं। दिव्या भारती की 19 साल की उम्र में पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। अभिनेता कमल सदाना ने कहा है कि उनकी मौत एक दुर्घटना थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मौत से पहले हमने साथ में एक फिल्म की शूटिंग पूरी की थी, इससे वह काफी खुश थीं। कमल सदाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू…