Author: admin

रांची। झारखंड प्रदेश महामंत्री हरदेव साहू ने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह आयोजन किया गया था। पार्टी मिलन समारोह में आरजेडी के प्रदेश महामंत्री हरदेव साहू सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदस्यता दिलवायी। समारोह में रांची लोकसभा के निवर्तमान सांसद संजय सेठ मौजूद रहे। पीएम मोदी की विचारधारा से हुये प्रभावित पार्टी में शामिल होने के बाद हरदेव साहू ने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा। हरदेव साहू ने कहा कि…

Read More

अल्मोड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा की अदालत ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार और उनके अधीनस्थ काम करने वाले अधिकारी वाईवीवीजे राजशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश के बाद राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अदालत ने बीते 2 मार्च को अधिकारियों के खिलाफ एक गैर सरकारी संगठन प्लेज़ेंट वैली फाउंडेशन की शिकायत को स्वीकार किया था। साथ ही न्यायालय ने राजस्व पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने और आरोपों की जांच करने के आदेश भी दिए थे। शिकायतकर्ता प्लेज़ेंट वैली फाउंडेशन ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने 14 फरवरी को डांडा-कांडा गांव में…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा है। राज्य के आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों पर भाजपा की आलोचना की और कहा कि बेंगलुरु विस्फोट मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी राज्य पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण ही संभव हो सकी है। दरअसल बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद से राज्य में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के…

Read More

मुरादाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प भाजपा सरकार ने पूरा किया। पांच सौ साल बाद रामलला टेंट से निकल कर भव्य मंदिर में विराजे। आगामी रामनवमी पर पहली बार भगवान राम का जन्मोत्सव भव्य मंदिर में मनाया जाएगा। सपा, बसपा और कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया। इन दलों ने राम मंदिर उद्घाटन का भी विरोध किया। अमित शाह शुक्रवार को मुरादाबाद और संभल लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त रैली को संबोधित कर रहे थे। मुरादाबाद जिले के सेंट मैरी स्कूल के पीछे मैदान…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने नौ और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें तीन ब्राहम्ण, तीन ओबीसी, दो मुस्लिम और एक एससी वर्ग के प्रत्याशी शामिल हैं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने शुक्रवार को नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें आजमगढ़ से भीम राजभर को टिकट मिला है। वह यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व सांसद रहे बाल कृष्ण चौहान को घोसी से उतारा गया है। अधिवक्ता मोहम्म्द इरफान को एटा, राम किशोर अवस्थी को धौरहरा, सच्चिदानंद पाण्डेय को फैजाबाद, दयाशंकर मिश्रा को…

Read More

आप भरोसा कीजिए, मैं 60 वर्षों की समस्या का समाधान करके दिखाऊंगा : मोदी उधमपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उधमपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे और जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। अब तक जो हुआ वह केवल ट्रेलर था, मुझे तो नए जम्मू कश्मीर की नई और शानदार तस्वीर बनाने में जुट जाना है। मोदी विकसित भारत के लिए जम्मू-कश्मीर के निर्माण की गारंटी दे रहा है लेकिन कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, जम्मू-कश्मीर को फिर उन पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं।…

Read More

रांची। 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में झामुमो की न्याय उलगुलान महारैली होगी। इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महारैली को सफल बनाने में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन खुद जुटी हुई हैं। उन्होंने इंडी गठबंधन की तमाम पार्टियों को महारैली में शामिल होने का न्यौता दिया है। वहीं शुक्रवार को कल्पना सोरेन ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर न्याय उलगुलान महारैली को लेकर एजेंडा जारी कर दिया है। न्याय उलगुलान महारैली का एजेंडा -तानाशाही के खिलाफ -चंदा चोरों के खिलाफ -इलेक्टोरल बॉन्ड महालूट के खिलाफ -जल,…

Read More

किशनगंज। डीआरआई की टीम ने 11 अप्रैल को तीन सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो किशनगंज के रहने वाले हैं, जबकि एक शख्स बंगाल का रहने वाला है। टीम ने इनके पास से 12 गोल्ड बिस्किट और 80 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार तीन लोगों में एक किशनगंज के मारवाड़ी युवा मंच का अध्यक्ष दिनेश पारीक भी है। दिनेश पारीक लंबे समय से गोल्ड तस्करी करते आ रहा था। 11 अप्रैल को तस्करी का सोना लाने के लिए एक कार से सिलीगुड़ी गया था। इसी दौरान डीआरआई की टीम ने दिनेश पारीक को…

Read More

विशेष बुनियादी मुद्दा खूंटी से गौण, राष्ट्रीय मुद्दा हावी कोई खफा तो कोई फना करने को तैयार इस बार भी मुकाबला होगा टाइट फाइट का तीसरा फ्रंट का प्रत्याशी शुकून देगा अर्जुन मुंडा को ‘आजाद सिपाही’ की टीम अपने शो भ्रमण के तहत झारखंड की 14 लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रही है। इसी कड़ी में ‘आजाद सिपाही’ की टीम ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण क्षेत्रों का दौरा किया। इलाके के लोगों से बातचीत के आधार पर टीम को जो फीडबैक हासिल हुआ, उससे यही लगा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र का चुनाव किसी भी प्रत्याशी के लिए आसान नहीं…

Read More

रांची। झारखंड पार्टी (पूर्व मंत्री एनोस एक्का गुट) प्रदेश में छह लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें से तीन लोकसभा सीट के लिए पार्टी ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। चाईबासा से चित्रसेन सिंकू, चतरा से दर्शन गंजू और हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यह घोषणा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का और पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद शुक्रवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी। अशोक कुमार भगत ने कहा कि पार्टी खूंटी, लोहरदगा और राजमहल से चुनाव लड़ेगी। खूंटी लोकसभा के लिए सभी संभावित उम्मीदवारों…

Read More

नई दिल्ली। मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज और खालसा कॉलेज एलुमनी ने तीसरे पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को अंतिम लीग मैच में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने हंसराज कॉलेज को 14-0 से हराया। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की तरफ से अंकित ने पांच गोल, पवन और पुलकित ने 3-3 गोल, मोहित ने दो गोल और सागर ने एक गोल किए। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज…

Read More