Author: admin

– राजद नेता हरदेव साहू भाजपा में शामिल आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोरेन परिवार ने राज्य को केवल लूटने का काम किया। यही वजह है कि हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री रहते हुए जेल जाना पड़ा। बाबूलाल शुक्रवार को पार्टी कार्याालय में राजद के झारखंड प्रदेश के महामंत्री हरदेव साहू के भाजपा में शामिल कराने के मौके पर बोल रहे थे। बाबूलाल ने हरदेव साहू को उनके समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता दियाली। इस मिलन समारोह में सांसद संजय सेठ समेत अन्य लोग मौजूद थे। बाबूलाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी को…

Read More

-ममता ने कहा, गिरफ्तारी हमारी वजह से संभव बंगलुरु/कोलत्काता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। एजेंसी ने साजिश के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एनआइए के मुताबिक, मुसाविर हुसैन शाजिब और अदबुल मथीन अहमद ताहा को कोलकाता के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों यहां अपना ठिकाना बनाकर छिपे हुए थे। वहीं, प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा में कहा कि हमारे कारण बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता ने कहा…

Read More

-भाजपा ने इंडी गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बोला हमला रांची। भाजपा ने शुक्रवार को इंडी गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा हमला बोलते हुए 21 अप्रैल की रैली को उलगुलान रैली की जगह भ्रष्टाचार जुटान रैली कहा। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि 21 अप्रैल को एक ही मंच पर भ्रष्टाचारी, सनातन विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग और परिवारवादी राजकुमार दिखेंगे। प्रतुल ने कहा कि रैली का नाम उलगुलान रखना भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के अमर शहीदों का अपमान है। उन्होंने उलगुलान का आह्वान अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ किया था। उलगुलान शब्द आदिवासी…

Read More

रांची। प्रकृति पर्व सरहुल के जुलूस के दौरान एक आपत्तिजनक झांकी निकालने पर 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केंद्रीय सरना समिति की ओर से निकाली गयी झांकी के मामले में जिला प्रशासन की ओर से रांची के कोतवाली थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मजिस्ट्रेट विनय कुमार के बयान पर कोतवाली थाना में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिस पर शुक्रवार को जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार सरहुल विशिष्ट रूप से सामने आया…

Read More

-रामनवमी शोभा यात्रा के लिए वाहन उपलब्ध कराने का किया आग्रह रांची। केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू के साथ ट्रैफिक एसपी से मिला। इस वर्ष भी श्री रामनवमी महोत्सव पर विभिन्न संस्थाओं के द्वारा, अखाड़ाधारियों के द्वारा, श्रृंगार समितियों के द्वारा महाष्टमी, नवमी व दशमी को निकली जाने वाली झांकियों सहित शोभायात्रा के लिए टेलर सहित बड़ी और छोटी गाड़ियां उपलब्ध कराने का आग्रह किया। श्री महावीर मंडल के सर्वोच्च सलाहकार समिति के सदस्य व सभी अखड़ाधारियों को गाड़ी उपलब्ध कराने के प्रमुख वाहन प्रभारी रामधन बर्मन ने ट्रैफिक एसपी को बताया…

Read More

-विज्ञान प्रयोगशालाओं के गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए 539 प्रशिक्षित प्रयोगशाला सहायको कों किया गया है नियुक्त रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण वैज्ञानिक शिक्षा देने के उद्देश्य से प्रथम चरण में 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों, 325 आदर्श विद्यालयों एवं 59 मॉडल स्कूलों में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस विज्ञान प्रयोगशालाएं (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) स्थापित की गयी हैं। मैट्रिक की परीक्षा के बाद बच्चों का विज्ञान संकाय के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए इन प्रयोगशालाओं को स्थापित किया गया है। स्कूली बच्चों के अंदर आकांक्षा, अन्वेषण और नवाचार ‘ के भाव को विकसित करते हुए उनके…

Read More

पलामू। झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू जिला ईकाई ने 21 अप्रैल को रांची में होने वाले उलगुलान रैली को लेकर स्थानीय शांति पैलेस जेलहाता में बैठक की। बैठक में रैली को सफल बनाने को लेकर अहम चर्चा हुई। बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई। अध्यक्षता झामुमो के पलामू अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने की, जबकि संचालन सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया। न्याय उलगुलान महारैली में इंडिया गठबंधन के सभी नेता उपस्थित होंगे। बैठक में जेएमएम नेताओं के अलावा महागठबंधन की ओर से आरजेडी की अधिकृत उम्मीदवार ममता भुइयां भी शामिल हुई, जिनका स्वागत झामुमो नेताओं ने किया। जेएमएम…

Read More

-आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज रामगढ़। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पहले चरण का मतदान एक हफ्ते के बाद ही है। इस चुनाव का खुमार राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम नागरिकों के दिमाग पर भी चढ़ा है। रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बड़कीपोना गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर का गृह प्रवेश किया, तो उस कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड पर मोदी जी को वोट करने का स्लोगन भी छपवा दिया। उसकी यह नादानी सिर्फ उसके परिजनों और रिश्तेदारों तक ही सीमित नहीं रही। गृह प्रवेश का वह कार्ड…

Read More

रांची। चार दिवसयी लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। छठ महापर्व की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होता है। छठ महापर्व में नहाय खाय का खास महत्व है। व्रतियों ने शुद्ध होकर व्रत की शुरुआत की। नहाय खाय के दिन मिट्टी और आम की लकड़ी वाले चूल्हे में अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी बनायी गई। खाना बनाने में घी और सेंधा नमक का प्रयोग किया गया। सूर्य भगवान को भोग लगाने के बाद व्रतियों ने भोजन किया। इसके बाद घर के सभी…

Read More

रांची। तमाड प्रखंड मुख्यालय में माकपा की लोकल कमेटी के स्थाई कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने किया। कार्यालय का उद्घाटन माकपा का लाल झंडा फहरा कर किया गया। मौके पर राज्य सचिव ने कहा कि यह कार्यालय इस क्षेत्र के मेहनतकशों के आंदोलनों का जीवंत केंद्र के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में यह धरती जमींदारों और ब्रिटिश शासकों के खिलाफ सदियों से मुंडा विद्रोह की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाती आ रही है। आजादी के बाद लाल झंडे के नेतृत्व में संघर्ष की इस विरासत को आगे बढ़ाने…

Read More

रांची। अवैध खनन मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम शुक्रवार को फिर से साहिबगंज स्थित नींबू पहाड़ पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआइ जांच में नींबू पहाड़ पर पांच लाख घन मीटर के अवैध खनन का मामला सामने आया है। नींबू पहाड़ पर दो हिस्सों में अवैध खनन हुआ है। एक हिस्से में पानी है। जांच में पता चला कि यहां 2016 से अवैध खनन हो रहा है। दूसरे हिस्से में पानी नहीं है, जिसे लोग साल 2021 से अवैध खनन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अवैध खनन के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और…

Read More