Author: admin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अरुणाचल प्रदेश की चुनावी यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान नड्डा अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र (चुनाव घोषणापत्र) जारी करेंगे। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर पार्टी अध्यक्ष नड्डा के अरुणाचल प्रदेश के चुनावी दौरे का कार्यक्रम साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष नड्डा दोपहर एक बजे अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र (चुनाव घोषणापत्र) जारी करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के दोईमुख खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए दो राज्यों का चुनावी दौरा करेंगे। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह सबसे पहले पश्चिम बंगाल के बालुरघाट लोकसभा क्षेत्र के दौलतपुर (दक्षिण दिनाजपुर) में दोपहर 12 बजे पार्टी की जनसभा को संबोधित…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प के साथ आज तमिलनाडु में दो और महाराष्ट्र में एक स्थान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के वेल्लौर में सुबह 10ः30 बजे और मेट्टुपलायम में दोपहर पौने दो बजे भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री शाम को महाराष्ट्र होंगे। वो रामटेक में शाम छह बजे भाजपा की जनसभा को…

Read More

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पतंजलि के विवादित विज्ञापन केस में बाबा रामदेव और बालकृष्ण के दूसरे माफीनामे को भी खारिज कर दिया। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच ने पतंजलि के वकील विपिन सांघी और मुकुल रोहतगी से कहा कि आपने जानबूझ कर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है, कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उत्तराखंड सरकार की ओर से ध्रुव मेहता और वंशजा शुक्ला ने एफिडेविट पढ़ा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र से खत आता है कि आपके पास मामला है। कानून का पालन कीजिए। छह बार ऐसा हुआ। बार-बार लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर चुप…

Read More

रांची। राज्य के लिए वर्तमान हालात में सबसे हॉट सीट गिरीडीह जिले की गांडेय विधानसभा की सीट बन गई है। गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा भी मौसम के बढ़ते तापमान के साथ बढ़ने लगा है। पूर्व में झामुमो विधायक के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई है। इस लिहाज से इस पर फिर से झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है। कल्पना सोरेन राज्य के साथ पूरे देश में वर्तमान में झामुमो का चेहरा हैं। ऐसी हालत में इस सीट को झामुमो ने प्रतिष्ठा की सीट…

Read More

रांची। सरहुल पर को लेकर 11 अप्रैल को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक एसपी की ओर से जारी सूचना के अनुसार सरहुल शोभा यात्रा जिन क्षेत्रों से गुजरता है वहां ट्रैफिक बदलाव किया गया है। इस अवसर पर रांची शहरी क्षेत्र में 11 अप्रैल की सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेद्य रहेगा। सभी भारी वाहन रिंग रोड होकर परिचालन होगा। इन मार्गों में भारी वाहन का प्रवेश निषेध -कांके रोड, रातु रोड, बोड़ेया रोड होते हुए रेडियम चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से मेन रोड सुजाता, मुण्डा…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। हालांकि कारोबार की शुरुआत होने के बाद से ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे के ऊपर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में भी उतार-चढ़ाव होता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। पहले एक घंटे के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बिकवाली का झटका लगने के बावजूद लगातार हरे निशान में बने हुए हैं। सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बढ़त के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिका में रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी होने के पहले निवेशक सतर्क होकर कारोबार करते नजर आए, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी…

Read More

पटना: लोकसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दलों ने अपने-अपने लगभग सभी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस बीच, बिहार की क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के आज लोकसभा के उम्मीदवारों की सूची जारी है। जिसमें पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। सूची में 22 नामों को शामिल किया गया है।  आरजेडी ने इन नामों पर लगाई मुहर गया से कुमार सर्वजीत पासवान, नवादा से श्रवण कुमार कुशवाहा, सारण से रोहिणी आचार्य, जमुई से अर्चना रविदास, बांका से जय प्रकाश यादव, पूर्णिया से बीमा…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट से शराब नीति मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज होने पर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) और हमलावर हो गई है। कोर्ट की टिप्पणी पर भाजपा ने कहा कि इससे अरविंद केजरीवाल का चेहरा और चरित्र उजागर हो गया है। कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल का अहंकार चूर चूर हो गया है। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर फैसला दिया है।मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी का अहंकार चकनाचूर हो गया…

Read More

-सड़क खराब थी…गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस सिमडेगा। सिमडेगा के जलडेगा इलाके में हुतुतुआ स्कूल टोली में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो घरवालों ने एंबुलेंस बुलाया। लेकिन सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। एंबुलेंस घर से तीन किमी दूर आकर खड़ी हो गयी। महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए खाट पर लिटाया गया और घर से तीन किमी दूर दर्द से तड़पती महिला को उठा कर परिवार और गांव के लोगों ने एंबुलेंस तक पहुंचाया। घटना सिमडेगा जिला के जलडेगा प्रखंड अंतर्गत हुतुतुआ गांव की है। यहां जयंती कंडूलना को अहले सुबह…

Read More