Author: admin

ओड़िशा। ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर एक वंचित को इलाज के लिए एक लाख रुपये का चेक दिया। इसके साथ ही श्री दास ने बास्केटबॉल खिलाड़ी पायल परिदा की भी आर्थिक मदद की। पायल परिदा को उन्होंने 25 हजार रुपये का सहयोग किया। बता दें कि मंंगलवार को श्री दास कटक के चंडी मंदिर में पूजा करने गये थे। एक महिला चंदना चौधरी अपने बीमार पुत्र सात्विक कर के साथ भी वहां पहुंची थीं। चंदना ने राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की और बेटे की बीमारी में मदद के लिए कहा। बच्चे के जल्द…

Read More

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस कड़ाई से गाड़ियों की जांच कर रही है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस को वाहनों की तलाशी के क्रम में मंगलवार को 11 लाख रुपये से अधिक कैश मिले हैं। कोवाली थाना क्षेत्र के तिरिंग चेकपोस्ट से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान छह बाइक से 11 लाख 16 हजार 550 रुपये बरामद किये हैं। इधर, खूंटी जिले में भी पुलिस द्वारा वाहनों की तलाशी में एक लाख से अधिक कैश, सोना और एक किलो चांदी बरामद की गयी है। पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी ने कैश बरामदगी को…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव और आचार संहिता की आड़ में जिला प्रशासन आम लोगों को परेशान करना बंद करे। जिला प्रशासन के द्वारा आचार संहिता की आड़ में जो कार्रवाई की जा रही है, वह पूर्ण रूप से दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई है। राज्य सरकार के दबाव में की जा रही कार्रवाई है। जिला प्रशासन को राज्य सरकार के एजेंट के रूप में काम करने से बचना चाहिए। उपरोक्त बातें रांची के सांसद सह भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने कहीं। सांसद सेठ ने कहा कि निजी घरों पर लगे झंडे, निजी घरों की दीवारों पर लिखे नारे और पोस्टर, यह सब…

Read More

रांची। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर ने युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हजारों की संख्या में रांची के विभिन्न क्षेत्र के युवाओं ने हिस्सा लिया। देश की तरक्की में युवाओं की क्या भूमिका हो सकती है और कैसे देश को आगे बढ़ाने में युवा अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं, इस पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भारत का मान और सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। आज विश्व में सभी भारत को सम्मान की नजरों से देखते हैं। कहा कि मोदी जी के…

Read More

रांची। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से संबंधित मामले में आरोपियों को बड़ी राहत दे दी। शीर्ष कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शिकायत आयकर अधिनियम के अपराध पर आधारित थी, यह पीएमएजए के अनुसार शेड्यूल अपराध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर जेएमएम ने खुशी जाहिर की है। वहीं जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि ईडी को लेकर टिप्पणी की गई और छत्तीसगढ़ में साजिश कर जिस तरह से कांग्रेस सरकार को अस्थिर किया गया। छत्तीसगढ़ में…

Read More

-सद्दाम की गिरफ्तारी के पहले हुई रिकॉर्ड रूम में रहस्यमय चोरी की सीबीआई जांच की अनुशंसा करें राज्य सरकार रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को झामुमो पर पलटवार किया है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो के नेता, प्रवक्ता दुनिया भर का ज्ञान बांटते हैं, लेकिन आज जब हेमंत सोरेन से जुड़े 8.86 एकड़ के बेनामी जमीन मामले में फर्जी कागजात तैयार करने वाले सद्दाम की गिरफ्तारी हुई तो पूरी पार्टी को सांप सूंघ गया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हाई सिक्युरिटी जोन में स्थित रिकॉर्ड रूम से खतियान और पंजी टू की बड़ी संख्या…

Read More

रांची। झारखंड के 24 जिलों में 6021 लंबित गैर जमानतीय वारंट के निष्पादन को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें सभी जिले से डीसी और एसपी शामिल हुए। इस दौरान गैर जमानतीय वारंट का तेजी से निष्पादन करने के लिए दिशा निर्देश दिये गये। बताते चलें कि वारंट के निष्पादन के लंबित होने की वजह से चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया था। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा था। लिखे पत्र में कहा था कि इसीआइ पोर्टल…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट की डबल बेंच ने सिंगल बेंच के राज्य सरकार को तीन हफ्ते में निकाय चुनाव की घोषणा करने का आदेश पर सुनवाई की। सुनवाई में कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया है। मंगलवार को इस आदेश के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा दायर एलपीए पर सुनवाई हुई। दरअसल राज्य में नगर निगम और निकायों का चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो और अन्य ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट ने इस मामले में 4 जनवरी को आदेश पारित किया था। मंगलवार को…

Read More

रांची। राजधानी समेत धनबाद में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। झारखंड बिजली वितरण निगम का लक्ष्य है इस साल राजधानी रांची में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाये। इसे लेकर जेबीवीएनएल ने साल 2024-25 में सिर्फ स्मार्ट मीटर पर 98.86 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनायी है। राजधानी रांची में स्मार्ट मीटरिंग के लिए 61 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। वहीं धनबाद में स्मार्ट मीटरिंग के लिए 28 करोड़ खर्च किये जायेंगे। राजधानी रांची में 2022 के अंतिम दिनों से स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है, जबकि धनबाद में दो महीने पहले स्मार्ट मीटर लगाने…

Read More

रांची। आत्मसमर्पण करने वाले दो नक्सलियों को आर्थिक सहायता मिलेगी। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा रांची डीसी को दोनों नक्सलियों को आर्थिक सहायता की राशि आवंटित करने का निर्देश दिया गया है। नक्सली प्रेमनाथ उरांव के आश्रित को मकान का किराया देने के लिए 13,500 रुपये और नक्सली रश्मि महली के पुत्र के शिक्षण शुल्क के 23400 रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी है। इन दोनों नक्सलियों ने रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। रश्मि महली ने 18 मई 2011 को एक अन्य महिला नक्सली गीता गोंझू के साथ रांची के तत्कालीन एसएसपी साकेत सिंह के…

Read More

रांची। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार ने सोमवार को रांची शहरी क्षेत्र के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। ये ऐसे स्कूल हैं जहां लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। बैठक में सर्वप्रथम निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा विद्यालयवार मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित विवरणी की विवेचना की गई। साथ ही विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से निर्धारित फॉर्मेट में प्राप्त प्रतिवेदन पर विद्यालयवार सभी बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। इस संबंध में निर्देश देते कहा गया कि सभी अपने-अपने विद्यालयों में जहां मतदान केन्द्र…

Read More