इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हैदराबाद के प्रीताबाद इलाके में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 12 हो गई। यह विस्फोट रविवार को तरल पेट्रोलियम गैस सिलेंडर भरने की दुकान में हुआ था। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट में विवरण प्रसारित किया गया है। एआरवाई न्यूज के अनुसार, यह दुकान नीरुनकोट के यूसी-8 में मीर नबी बक्स टाउन रोड के किनारे जच्चा-बच्चा अस्पताल क्षेत्र के भूतल पर है। गंभीर रूप से झुलसे सात लोगों का कराची सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस विस्फोट में कम से कम 60 लोग झुलसे हैं। इनमें…
Author: admin
नई दिल्ली। अमित पंघाल (51 किग्रा) और जैस्मीन लाम्बोरिया (महिला 57 किग्रा) ने रविवार को बैंकॉक में दूसरे विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर के अंतिम दिन अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए दो और कोटा स्थान हासिल किए। पिछले क्वालीफायर से निशांत देव (71 किग्रा) सहित तीन कोटा स्थानों के साथ, देश ने पेरिस 2024 में छह मुक्केबाजी बर्थ पक्की कर लीं। निकहत ज़रीन (50 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने एशियाई खेलों में तीन स्थान हासिल किए थे। बैंकॉक क्वालीफायर के लिए 60 किग्रा में रिजर्व जैस्मीन को तीन किग्रा वजन…
रांची। अगले छह महीने में झारखंड कैडर के नौ आइएएस रिटायर हो जायेंगे। इसमें चीफ सेक्रेट्री रैंक के पांच अफसर शामिल हैं। इस साल चीफ सेक्रेट्री रैंक के तीन आइएएस रिटायर हो चुके हैं। मार्च माह में सुखदेव सिंह और राजीव अरूण एक्का और अप्रैल में एसकेजी रहाटे रिटायर हो चुके हैं। इसके अलावा अप्रैल माह में अंजनी कुमार दुबे और मई माह में चंद्रकिशोर उरांव व संजय सिन्हा रिटायर हो चुके हैं। राज्य में आइएएस अफसरों के 224 पद स्वीकृत हैं। इनमें 180 अफसर ही कार्यरत हैं। इस हिसाब से झारखंड कैडर में 44 अफसरों की कमी है। झारखंड…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले अमूल डेयरी के बाद अब मदर डेयरी ने भी अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। अमूल डेयरी के दाम बढ़ाने के 12 घंटे बाद ही मदर डेयरी ने भी अपने उत्पादों का दाम बढ़ा दिया है। नई दरें सोमवार से लागू हो गई हैं। मदर डेयरी ने तीन जून से दिल्ली-एनसीआर में अपने ताजा पाउच दूध सहित सभी प्रकार की दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी…
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सोमवार को चेन्नई में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में राहुल गांधी भी शामिल हुए। सोनिया गांधी ने कहा कि हम यहां भारत के महान सपूत थिरु डॉ. के. करुणानिधि के कार्यों और स्मृति को याद करने के लिए एकत्र हुए हैं, जिन्हें प्यार से कलैगनार कहा जाता था। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी नेता थे, एक लेखक, एक कवि, एक पत्रकार, कई बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि करुणानिधि वंचितों के उत्थान में गहराई से विश्वास करते थे।…
– सपा अध्यक्ष ने चुनाव परिणाम से पूर्व लखनऊ में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर साधा निशाना लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को 18वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से एक दिन पूर्व लखनऊ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने ‘देश के नाम, सपा का पैगाम नाम’ के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को जनता ने खुद लड़ा है। जनता भाजपा के खिलाफ आंदोलित है। इस लोकसभा चुनाव में इंडी (आईएनडीआईए) गठबंधन जीतने जा रहा है। इंडी की जीत देश की जनता की जीत है। जनता…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल ( आरपीएफ) ने लड़की को अपहरणकर्ता के चंगुल से बचाया है ।साथ ही आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने सोमवार को बताया कि बिहार के गया जिले से एक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त अपनी बहन का इलाज कराने के लिए रांची के कांके में स्थित सीआईपी आया था। इलाज के बाद वह अपने घर जाने के लिए रांची स्टेशन आया और रांची स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर से टिकट लेने के बाद वह मानसिक रूप से विक्षिप्त अपनी बहन को टिकट काउंटर के हॉल में बैठा कर खाना खाना लाने के लिए बाहर चला…
रांची। राज्य के 35 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में हरियाली की चादर बिछाने की कवायद तेज कर दी गयी है। कोशिश है कि इको क्लब के जरिये प्राइमरी 21,189, इलिमेंट्री 11548 और सेकेंड्री 2706 स्कूलों में इसी साल 5 लाख तक या इससे अधिक पौधे लगाये जायें। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को इको क्लब से संबंधित गतिविधियों को साझा किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुदान भी उपलब्ध करा दिया गया है। परिषद के राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों…
– दुनिया के टॉप 100 रईसों में 11 भारतीयों ने बनाई जगह नई दिल्ली। करीब डेढ़ साल पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण बड़े झटके का सामना करने के बाद भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी अब पूरी तरह से उबर चुके हैं। इस अवधि में गौतम अडाणी एक बार फिर दुनिया के सबसे धनवान कारोबारी की सूची में टॉप 10 के काफी करीब पहुंच गए हैं। गौतम अडाणी ने संपत्ति के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति 111 अरब डालर हो गई है, जबकि मुकेश अंबानी की निजी…
-मनीष रंजन और संजीव की प्रॉपर्टी डिटेल इडी के हाथ लगी रांची। इडी आइएएस अधिकारी मनीष रंजन, आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल समेत जहांगीर आलम की प्रॉपर्टी और इंवेस्टमेंट की जानकारी इकट्ठा कर रही है। इडी को अब तक यह जानकारी मिली है कि मनीष रंजन, उनकी पत्नी और पारिवारिक सदस्यों के नाम पर सिर्फ रांची जिला में तीन प्रॉपर्टी खरीदी गयी है। जो संपत्ति खरीदी गयी है, वह फ्लैट और जमीन है। एक संपत्ति पिछले वर्ष ही खरीदी गयी है। एक प्रॉपर्टी की कीमत तो करीब 95 लाख रुपये से भी ज्यादा की है। इसके साथ ही आलमगीर…
रामगढ़। रामगढ़ शहर के विद्यानगर मोहल्ले में सुशीला देवी (60) की हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार अपराधी अभी तक पुलिस के चंगुल से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी हो भी तो कैसे? अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। कहां से आए थे वे अपराधी? कौन है वो चार लोग? पुलिस अभी तक उनकी पहचान तक नहीं जानती है। पुलिस ने पतरातू बस्ती और विद्यानगर मोहल्ले से जितने वीडियो फुटेज जुटाएं हैं, वह सारे वीडियो मृतका के परिजनों को दिखाए गए हैं। पति अशर्फी प्रसाद, बेटा रोहित राजा और बेटी अल्का पाल दर्जनों पर उस वीडियो फुटेज को देख…