Author: admin

पलामू। हत्या के आरोपित अजय चौधरी की मौत पुलिस रिमांड के बाद तबीयत बिगड़ने से हो गई। उसका शव रांची रिम्स से पोस्टमार्टम के बाद पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में उसके घर लाया गया। अजय की मौत से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। अजय की मौत का जिम्मेवार पुलिस को ठहराते हुए सैंकड़ों लोग मंगलवार की सुबह सड़क पर उतर गए। अजय के शव को शाहपुर में कोयल नदी पुल पर रखकर जाम कर दिया। सुबह सात बजे से नौ बजे तक दो घंटे सड़क जाम रहा। अजय की मौत के बाद से ही पुलिस को हंगामा…

Read More

कांग्रेस व सपा के राज में गन्ना किसानों को पैसे के लिए तरसाया जाता था पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में राजकीय इंटर कालेज में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस के इंडी गठबंधन को भारत के विरासत की परवाह नहीं है। राम मंदिर के निर्माण से इंडी गठबंधन को पहले भी नफरत थी और आज भी नफरत है। भाजपा के स्व. कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए सत्ता त्यागी, जबकि इंडी गठबंधन ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराकर…

Read More

गिरिडीह। सदर क्षेत्र के पचंबा थाना इलाके के तिलैयाटांड़ जंगल में मंगलवार की सुबह कुआं से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया । शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी । शव की शिनाख्त करने में पुलिस जुट गई है।बताया जाता है कि जंगल में स्थित कुआं से शव मिलने की सूचना के बाद शव को देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । इधर घटना कि जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुआं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया…

Read More

अंग्रेजी नव वर्ष के बढ़ते प्रभाव के बीच राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर भारतीय नागरिकों को सचेत करते हुए लिखते हैं कि ये नव वर्ष हमें स्वीकार नहीं, है अपना ये त्यौहार नहीं, है अपनी ये तो रीत नहीं, है अपना ये त्यौहार नहीं। इन पंक्तियों का आशय पूरी तरह से स्पष्ट था कि अंग्रेजी नव वर्ष हमारा अपना नहीं, बल्कि अंग्रेजों द्वारा भारतीयता को मिटाने के लिए भारत पर थोपा गया था। विसंगति यह है कि अंग्रेज जो भारत में छोड़कर गए थे, उसे हमने अपना मान लिया। उसके पीछे मूल कारण यही था कि हम अपनी भारतीय संस्कृति को…

Read More

जमशेदपुर। टैक्स चोरी के लिए शेल कंपनियां बनाने वाले जुड़वा भाइयों को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम अमित गुप्ता एवं सुमित गुप्ता हैं। दोनों कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में रहते थे। सीबीडीटी के अधीन काम करने वाली जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने इन्हें उनके आवास से धर दबोचा है। टैक्स चोरी के आरोपी को जमशेदपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसने 3,000 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन किया है। अब तक 300 करोड़ के फर्जीवाड़ा की पुष्टि हो चुकी है। जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह देशवासियों को नव संवत्सर की बधाई देते हुए चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में संदेश साझा किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा है, ”देशभर के मेरे परिवारजनों को नव संवत्सर की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह नया वर्ष हर किसी के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण हो।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ”नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री के चरणों में मेरा नमन और वंदन। देवी मां देश के…

Read More

खूंटी। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर पूरे खूंटी जिले में हर्ष का माहौल है। क्या शहर और क्या गांव, हर ओर श्रीराम, वीर हनुमान के ध्वज लहरा रहे हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस क्षेत्र में रामनवमी को लेकर जबरदस्त तैयारी की जा रही है। विभिन्न रामनवमी समितियां और अखाड़ाधारी राम जन्मोत्सव को भव्यतम बनाने के लिए लगातार प्रयास में लगे हैं। कहीं, श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान की झाकियां निकालने की तैयारी हो रही है, तो कही अस्त्र-शस्त्र चालन और शोभायात्रा को सफल बनाने में रामभक्त लग गये हैं।…

Read More

रांची। हिंदू महापरिवार रामनवमी महोत्सव को लेकर 16 अप्रैल को हनुमान चालीसा पाठ का खास आयोजन करेगा। इस संबंध में प्रधान संरक्षक स्वामी दिव्यानंद ने बताया कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर पाठ और 17 अप्रैल को शिविर लगा रामनवमी शोभायात्रा में शामिल भक्तों का भव्य स्वागत किया जायेगा। मौके पर चना, गुड़ और शरबत आदि बांटे जायेंगे. चिकित्सा सहायता भी प्रदान की जायेगी।

Read More

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज (मंगलवार ) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2.30 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने बालाघाट से वर्तमान सांसद ढाल सिंह बिसेन का टिकट काट कर बालाघाट नगर पालिका की पार्षद भारती पारधी को उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवार बनाई गई भारती पारधी के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी जनता से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।…

Read More

-सरहुल की पूर्व संध्या पर मिलन समारोह रांची। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड और यहां के लोगों की खुशहाली के लिए निरंतर संघर्ष करना होगा। सच्ची और कड़वी बात यही है कि झारखंड लंबे समय तक गलत लोगों के हाथों में रहा, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पर रहा है। उन्होंने कहा कि आज अपनी बेहतरी, अच्छे भविष्य और झारखंड के जल, जंगल, जमीन और प्रकृति की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करने की जरूरत है। यह संघर्ष चाहे जितना भी लंबा हो, लेकिन हम झारखंडी इरादे के पक्के हैं। इस लड़ाई को जरूर जीतेंगे।…

Read More

– निफ्टी और सेंसेक्स ने लगातार दूसरे दिन बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने विक्रम संवत 2,081 का जोरदार स्वागत किया है। आज के कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। सेंसेक्स पहली बार 75 हजार अंक के ऊपर पहुंच कर खुला। इसी तरह निफ्टी ने भी पहली बार 22,750 अंक के ऊपर कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफावसूली के दबाव की वजह से इन दोनों सूचकांक में एक बार बड़ी गिरावट भी आई। इसके बावजूद दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे। पहले…

Read More