रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों की ओर से कमर कस ली गई है। चुनावी समर में इस बार सोशल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। भाजपा सोशल मीडिया के जरिए 400 पार की पूरी तैयारी में जुटी है। दिन प्रतिदिन इसकी बढ़ रही उपयोगिता को देखते हुए विपक्ष की तुलना में भाजपा ने इसके लिए व्यापक तैयारी की है। झारखंड में सभी 14 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा इसके लिए आईटी प्रोफेशनल की बड़ी टीम खड़ी करने जा रही है। झारखंड की सभी 14 सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने युवा टेक्नीशियन को चुनावी नैया…
Author: admin
रांची। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मंगलवार को कोलकाता कैश कांड में आरोपित झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 18 अप्रैल निर्धारित की है। कैश कांड में सीबीआई की दिल्ली शाखा ने तीन फरवरी को कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल और राजीव कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोपित को समन जारी किया है। इसके बाद राजीव कुमार ने चार अप्रैल को राहत के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।…
रामगढ़। चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। इस त्यौहार को लेकर विश्व प्रसिद्ध रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भी विशेष पूजन का आयोजन किया गया है। मां छिन्नमस्तिका मंदिर में प्रथम दिन पुजारियों के द्वारा मां दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की आराधना की गई। इस दिन मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से ही भैरवी नदी में स्नान कर श्रद्धालु माता के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। पुजारी दीपेंद्र पांडा ने बताया कि मां शैलपुत्री की आराधना करने वाले लोगों को तत्काल सिद्धि प्राप्ति होती है। साथ ही घर परिवार में सुख…
रांची। श्री महावीर मंडल थड़पखना की ओर से 13 अप्रैल रात 10.30 बजे से भव्य अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने मंगलवार को बताया कि यह आयोजन यूनियन क्लब रांची के सामने होगा, जिसमें कई लोग अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता में महावीर मंडल के अध्यक्ष रवि कुमार, चैती दुर्गा पूजा के अध्यक्ष शंकर दुबे, रांची महानगर श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, श्री शनि देव मनोकामना मंदिर के मुख्य संरक्षक किशन साहू, चंद्रशेखर आजाद क्लब के अध्यक्ष रमेश सिंह, राजेश महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।
कीव। यूक्रेन के दक्षिण और उत्तर में रूसी मिसाइल और टारगेटेड बम हमलों में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा सोमवार को इसकी जानकारी दी। क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने कहा कि दक्षिणी शहर ज़ापोरिज़िया में एक मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एक औद्योगिक इमारत, सात अपार्टमेंट ब्लॉक, साथ ही चिकित्सा और शैक्षणिक सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने औद्योगिक स्थल की अलग से जानकारी नहीं दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सुमी क्षेत्र के बिलोपिलिया शहर में चार निर्देशित बम…
न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गर्भपात पर राष्ट्रीय प्रतिबंध के मुद्दे पर समर्थन करने से इनकार करते हुए कहा कि इसका निर्णय राज्यों पर छोड़ा जाना चाहिए। ट्रंप ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर गर्भपात पर राष्ट्रीय प्रतिबंध के समर्थन नहीं देने के अपने रुख स्पष्ट किया। ट्रंप ने अपनी ‘ट्रुथ सोशल’ वेबसाइट पर पोस्ट वीडियो में कहा, कई लोगों ने मुझसे पूछा है कि गर्भपात और गर्भपात अधिकारों पर मेरा रुख क्या है। मेरा मानना है कि हर कोई कानूनी दृष्टिकोण से गर्भपात चाहता है, राज्य वोट या कानून या संभवत: दोनों के जरिए इसका…
– गाजापट्टी से यहां शरण लिए हुए तकरीबन 14 लाख नागरिकों की जान खतरे में पड़ जाएगी यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी गाजा के रफह शहर में हमला तेज करने का संकल्प लिया है। नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल को रफह में जमीनी बलों को भेजना चाहिए क्योंकि यह गाजा में हमास का आखिरी गढ़ है। इससे गाजापट्टी से यहां शरण लिए हुए तकरीबन 14 लाख नागरिकों की जान खतरे में पड़ जाएगी। हालांकि अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस अभियान का विरोध करते हुए कहा कि वहां लोग शरण लिए हुए हैं। इजराइल कहता रहा…
मैक्सिको सिटी। इस साल के पहले पूर्ण सूर्यग्रहण को दुनिया में सबसे पहले मैक्सिको के मजैटाइन शहर में देखा गया। मैक्सिको के स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 11:07 बजे पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा दिखा। इस कारण मैक्सिको का प्रशांत तट पूरी तरह से अंधेरे के आगोश में समा गया। दिन में रात जैसे मंजर का अहसास हुआ। यह सूर्यग्रहण भारत को छोड़कर मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, जमैका, आयरलैंड, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, क्यूबा, डोमिनिका, कोस्टा रिका, पश्चिमी यूरोप, फ्रेंच पोलिनेशिया, पेसिफिक, अटलांटिक और आर्कटिक में भी दिखा। भारतीय समयानुसार, यह आठ अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर…
‘बिग बॉस-16’ के विजेता और पुणे के लोकप्रिय युवा रैपर एमसी स्टेन की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट इस समय काफी चर्चा में है। उनकी इस पोस्ट में कहा गया है कि एमसी स्टेन रैप छोड़ने जा रहे हैं। स्टेन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विचारोत्तेजक वाक्य लिखा, जिसमें रैप छोड़ने का जिक्र भी है। एमसी स्टेन की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस चिंतित हैं। कहा जा रहा है कि वह रैपिंग छोड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा। स्टैन ने रैपिंग छोड़ने के बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट…
कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पूर्व पत्नी पर चरित्रहीन होने का झूठा आरोप लगाने और उससे जन्म लेने वाली बेटी का पिता होने से इनकार करने वाले व्यक्ति को कराची सत्र न्यायालय ने 80 कोड़े मारने की सजा सुनाई है। महिला की वकील सायरा बानो ने कहा कि कई दशक बाद पहली बार ऐसी सजा सुनाई गई है। जियाउल हक के शासनकाल के बाद पाकिस्तान में ऐसी सजा नहीं सुनाई गई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मलीर शहनाज बोहयो ने आरोपित फरीद कादिर को सजा सुनाई। यह फैसला कजफ अपराध (हद का प्रवर्तन) अध्यादेश 1979 की धारा सात (एक)…
नई दिल्ली। हरियाणा से सांसद और केंद्र में मंत्री रहे चौधरी बीरेंद्र सिंह आज कांग्रेस में शामिल हो गए। मंगलवार को चौधरी बीरेंद्र सिंह पत्नी प्रेमलता के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इन्होंने एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दिया था। चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे और पूर्व भाजपा नेता बृजेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। मंगलवार को चाैधरी बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला ने…