यरुशलम। इजराइली ड्रोन को हिजबुल्ला द्वारा पूर्वी लेबनान के आकाश में मार गिराने के बाद इजराइल ने हिजबुल्ला के ठिकानों पर रविवार को हमले कर अब तक 270 लड़ाकों को मार गिराया है। सीरिया में ईरानी दूतावास पर इजराइल के हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच लेबनान-इजराइल सीमा पर हिजबुल्ला और इजराइली सेना के बीच टकराव की घटनाएं बढ़ गई हैं। हिजबुल्ला ईरान समर्थित सशस्त्र संगठन है जिसकी लेबनान की सत्ता में भागीदारी है। इस बीच, इजराइल ने कहा है कि वह ईरान के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इजराइली सेना…
Author: admin
कोलकाता। पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल दिलचस्प है। इस बार लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू कर दिया है जो पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रहने वाले बांग्लादेश के शरणार्थी हिंदू समुदाय “मतुआ” लोगों के लिए सबसे बड़ा तोहफा है। इस समुदाय का गढ़ है बनगांव लोकसभा सीट। यहां से 2019 में भी भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार शांतनु ठाकुर को जीत मिली थी और इस बार भी बहु प्रतीक्षित नागरिकता अधिनियम का कानून लागू होने के बाद उम्मीद भाजपा के ही पक्ष में है। भाजपा…
नई दिल्ली। देशभर के प्रमुख नदी तटों पर आज सोमवती अमावस्या स्नान चल रहा है। लाखों लोग अब तक पुण्य स्नान कर पूजा-अर्चना कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, उत्तराखंड के हरिद्वार और उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र के पावन नदी तटों पर सोमवती अमावस्या स्नान के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी लोग जलतीर्थों में डुबकी लगाकर हर-हर गंगे के घोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रयागराज, हरिद्वार और बनारस में सोमवती अमावस्या पर अब तक लाखों…
पूर्वी चंपारण। जिले में मोतिहारी-ढाका मार्ग पर गंगापीपर और राघोपुर के बीच लोन वसूली कर लौट रहे फाइनेंसकर्मी से अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 62 हजार रुपये छीन लिया। घटना के बाद फाइनेंसकर्मी के निशानदेही पर ढाका पुलिस ने ढाका हाई स्कूल के समीप से घटना को अंजाम देने वाले एक व्यक्ति को पकड़ लिया है। पकड़ा गया आरोपी सीतामढी जिला के बैरगनियां निवासी सद्दाम हुसैन बताया गया है। घटना के संबंध में फाइनेंस कर्मी हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार सिंह ने बताया कि वह चिरैया से लोन वसूली कर बाइक से ढाका लौट रहा था कि इसी…
नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अभी तक घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख है। कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों ने अपना जोर बनाया, जिसके कारण कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना दिया। एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत और निफ्टी 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड…
खूंटी। तोरपा प्रखंड के कनक लोया गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सोमवार को हुई बैठक में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से खूंटी जिलाअध्यक्ष रवि मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव कैसर खान, आदिवासी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष विल्सन टोपनो, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष इमरान खान उपस्थित थे। नये कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, कैसर खान, सुरेंद्र गुप्ता, विल्सन टोपनो, नमन टोपनो और अजय…
रांची। पलामू जेल के कैदी अजय चौधरी की रिम्स में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। अजय चौधरी पर बीते 26 मार्च को अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने अरोप था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित अजय चौधरी को 28 मार्च को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च से पलामू सेंट्रल जेल में बंद था।अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे रिम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। 26 मार्च को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड में मनोज चौधरी की…
भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (सोमवार ) मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा तथा शहडोल में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंडला से कांग्रेस ने विधायक ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों को उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के अनुसार, राहुल गांधी दोपहर दो बजे सिवनी जिले के ग्राम धनोरा पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी शाम को शहडोल पहुंचेंगे। वे…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वो दोनों प्रदेशों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आज के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री सबसे पहले छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वो दोपहर 1ः30 बजे छत्तीसगढ़ के बस्तर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका महाराष्ट्र जाने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में शाम पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार…
रांची। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) का औचक निरीक्षण किया गया। रविवार देर रात अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग 16 टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल तथा अस्पताल आदि की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारा के जेलर एवं जेल सुपरीटेंडेंट उपस्थित रहे, जिनसे उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की व्यवस्था, रसोई घर तथा कैदियों से मुलाकाती की व्यवस्था…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के कारोबार के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल सेक्टर के शेयरों में आई तेजी के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार…