Author: admin

धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा स्थित कृषि बाजार समिति परिसर में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर वहाँ खड़ी 8 गाड़िया जल कर खाक हो गयी। सभी गाड़िया बरवाअड्डा थाना के द्वारा जब्त की गयी थी। जैसे ही आग लगी कृषि बाजार समिति के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़िया लेकर मौके पर पहुंचे दीपक कुमार और उनकी टीम ने घंटो मसाकत के बाद आग पर कबू पाया ,जिससे एक बड़ी घटना घटने से बच गयी। बरवा अड्डा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के जितेंद्र अग्रवाल ने बताया…

Read More

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सभी राजनीतिक दल अपने अस्तित्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बयानबाजी कर रहे हैं। इतना ही नहीं विपक्षी राजनीतिक दल केवल वर्तमान सत्ताधारी दल के विरोध पर ही अपना पूरा फोकस करते हुए चुनावी मैदान में हैं। बड़ी बात यह कि भाजपा ने जहां मोदी की गारंटी को प्रमुख हथियार बनाया है, वहीं अब कांग्रेस भी इसका अनुसरण करने की नीति अपना रही है। भाजपा की ओर से मोदी की गारंटी के बाद राहुल गांधी अपनी पार्टी की 25 गारंटी जनता के सामने लाए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पुलिस ने चक्रधरपुर के म्युनिसिपलिटी हरिजन बस्ती क्षेत्र में नकली शराब बनाने की मिनी फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में बड़े-बड़े ब्रांड के नकली शराब से भरी बोतलें बरामद की हैं। साथ ही नकली शराब बनाने के तमाम सामानों की भी बरामदगी हुई है। जिन सामानों की बरामदगी हुई है उसमें झारखंड सरकार का शराब की बोतलों में लगने वाला स्टीकर भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है और चारों से पूछताछ की जा रही है। चक्रधरपुर के एएसपी पारस राणा ने बताया कि…

Read More

जामताड़ा। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की ज्यादा से ज्यादा संख्या बढ़ाने लिए चुनाव आयोग तरह-तरह के प्रयाेग कर रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले और डिजिटल कलाकार को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कुमुद सहाय ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रांची द्वारा झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट को 10 अप्रैल तक विस्तारित किया गया है। इसके तहत शॉर्ट फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो, रील मेकिंग तथा पोस्टर मेकिंग जैसी चार कोटि निर्धारित की गई है। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए विस्तृत जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू ने 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में आयोजित न्याय उलगुलान महारैली की सफलता को लेकर रविवार को अपने निवास स्थान पर गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में महारैली की सफलता के लिए रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, महासचिव कैलाश यादव, माले विधायक विनोद, झामुमो महासचिव विनोद पांडेय आदि शामिल हुए। बैठक में झामुमो द्वारा आयोजित महारैली में पूरे राज्य से पांच लाख भीड़ जुटाने की रणनीति बनी। इसमें कल्पना सोरेन…

Read More

रांची। जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि पूर्व सीएम ने इडी अफसरों को धमकाने की कोशिश की थी। वहीं इडी ने एनजीटी में एक हलफनामा दाखिल किया है जिसमें यह बताया गया है कि हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने एक हजार करोड़ रुपए से अधिक का अवैध खनन किया है। एनजीटी में हलफनामा दाखिल राजमहल पहाड़ी के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के पूर्वी…

Read More

– नौसेना अध्यक्ष ने जहाज की टीम को ‘ऑन द स्पॉट यूनिट’ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया – सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डाकुओं से ईरानी जहाज की कराई थी सुरक्षित रिहाई नई दिल्ली। कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान की अपनी यात्रा के दौरान नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने सफल समुद्री डकैती विरोधी अभियान चलाने के लिए आईएनएस शारदा को ‘ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र’ से सम्मानित किया। यह जहाज ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ओमारी के सभी 19 चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित रिहाई में शामिल था, जिसमें 11 ईरानी और 08 पाकिस्तानी नागरिक…

Read More

रांची। मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी नगर निकायों को पेयजल संकट के समाधान के लिए टास्क फोर्स बनाने का निर्देश दिया है। वहीं, राज्य एवं स्थानीय स्तर पर कंट्रोल रूम बना कर टोल फ्री नंबर जारी करने को कहा है, ताकि किसी जगह पानी की समस्या हो तो लोग इसके जरिये अपनी समस्या रख सकते हैं। मुख्य सचिव ने टैंकरों से जलापूर्ति अधिक से अधिक कराने को कहा है। नये टैंकरों की खरीद के लिए जल्द टेंडर की प्रक्रिया संपन्न कराने का भी निर्देश दिया है। विगत दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी…

Read More

रांची। राज्य के सभी जिलों में विधि-व्यवस्था के लिए गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 2.15 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। इसको लेकर गृह सचिव ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि राशि की निकासी संबंधित जिला कोषागार से की जायेगी। किस जिले में कितनी राशि आवंटित देवघर : 15 लाख, दुमका : 15 लाख, पाकुड : 04 लाख, गोड्डा : 20 लाख, साहिबगंज : 04 लाख, जामताड़ा : 04 लाख, रांची : 20 लाख, खूंटी : 05 लाख,लोहरदगा : 04 लाख, रामगढ़ : 10 लाख, बोकारो : 15 लाख, हजारीबाग :…

Read More

रामगढ़,। कोरोना काल के बाद भी आम नागरिक का जीवन पटरी पर आना अभी भी मुश्किल नजर आ रहा है। जिस तरह आम जनजीवन लगातार कठिन होता जा रहा है उससे लोग आत्महत्या करने पर विवश हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रामगढ़ के पतरातू से सामने आया यहां। रविवार को अधेड़ ने श्मशान घाट के शेड में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। एनटीपीसी न्यूटाउनशिप के निकट कालीघाट स्थित श्मशान घाट के शेड में फंदे से झूलती हुई लाश देखकर लोग चौक गए। मृतक विश्वजीत राम उर्फ कारु राम (50) पीटीपीएस कॉलोनी के हनुमानगढ़ी का रहने वाले…

Read More

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई सफेद रंग की फॉरच्यूनर कार रविवार को दिल्ली पुलिस ने वाराणसी से बरामद की। बरामद कार पर सांसद का स्टीकर भी लगा हुआ था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की टीम ने दो कार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की फॉर्च्यूनर कार बीते 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हुई थी। कार का चालक जोगिंदर सिंह गोविंदपुरी स्थित अपने घर पर लंच करने गया था, तभी वहां से चोरों ने कार उड़ा…

Read More