नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण सहित छह लोगों ने आज राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति ने जगत प्रकाश नड्डा, अशोकराव शंकरराव चव्हाण, सुष्मिता देव, मोहम्मद नदीमुल हक चुन्नीलाल गरासिया और अनिल कुमार यादव मंदादी को शपथ दिलाई। उनके कार्यालय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। इस दौरान उपसभापति हरिवंश और महासचिव पीसी मोदी मौजूद रहे। नड्डा गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध सांसद चुने गए हैं। नड्डा ने तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर कहा “आज देश के उच्च सदन, राज्यसभा में…
Author: admin
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान और राष्ट्र के गौरव एवं उत्थान के लिए मतदाताओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए उन्हें मजबूती प्रदान करें। मोदी ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों का सपना ही मोदी का संकल्प है। पिछले 10 साल में मतदाताओं के दर्शाए भरोसे की शक्ति से उन्होंने जो किया वह तो सिर्फ ट्रेलर है आने वाले वर्षों में बहुत कुछ करना शेष है। मोदी ने कहा कि वे तो पूरी तैयारी कर बैठे हैं। अबकी…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारियों पर हमले को लेकर तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने शनिवार को कहा कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि जांच एजेंसियों को परेशान करने की कोशिश से किसी को फायदा नहीं होगा और इस मामले से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। बोस ने कहा कि यह बहुत गंभीर स्थिति है और मामले से पूरी गंभीरता के साथ निपटा जाना चाहिए। इस तरह की गुंडागर्दी की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है…
बेंगलुरु/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर तंज कसते हुए कहा कि वादे निभाने के लिए पैसा बचेगा ही नहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के वादे कर रहे हैं, जिन्हें निभाने पर बजट में इतना घाटा होगा कि पैसा बचेगा ही नहीं। केंद्रीय वित्त मंत्री ने शनिवार को यहां भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के घोषणापत्र में कई जगह पर परस्पर विरोधाभासी बातें कही गई हैं। वे इस तरह के वादे कर रहे हैं, जिन्हें निभाने पर बजट में इतना घाटा होगा…
जिसे जान का खतरा बता रहे, वह कार्यकर्ताओंं के बीच: सुप्रियो बाबूलाल को भाजपा फिर सीएम का सपना दिखा रही रांची। झामुमो ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक के बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी। भाजपा को हिदायत दी कि इस प्रवक्ता को जल्द झारखंड से बाहर भेज दिया जाये। बाहर भेजने में जितना खर्च होगा, उसका वहन झामुमो करेगा। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के दिल्ली आयातित प्रवक्ता का आगमन हुआ और लगा कि बहुत विद्वान व्यक्ति आ गया है। झारखंड हमने बनाया है और हम ही रहेंगे। पटना में एक हॉस्पिटल…
जीतेंगे झारखंड की सभी लोकसभा 14 सीटें रांची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में झामुमो पर निशाना साधा। कहा कि यहां के लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को चुना था। सोचा था कि वे उनकी और उनकी जमीन की रक्षा करेंगे, पर स्थिति यह है कि झामुमो जमीन मारो मोर्चा बन चुका है। यह मोर्चा जमीन लूट में शामिल हो गया। इस मोर्चा के सरदार जमीन लूट के चलते जेल में हैं। वे सहानुभूति बटोरने में लगे हैं। देश का इतिहास बताता है कि सजायाफ्ता नेताओं को सहानुभूति…
पलामू। लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर शनिवार को राज्यस्तरीय बैठक हुई। पलामू जिले के बिहार सीमा से सटे हरिहरगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में पलामू और बिहार के औरंगाबाद जिले के वरीय अधिकारियों ने बैठक की। इस क्रम में निष्पक्ष एवं प्रादर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर कई स्तर पर बातचीत की गयी। एक दूसरे से समन्वय बनाकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक से पहले पलामू और औरंगाबाद के अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। बाद में हरिहरगंज थाना एवं इंटर स्टेट चेकपोस्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कई दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में…
रांची। चडरी सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा की अगुवाई में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की। उन्हें प्रकृति महापर्व सरहुल शोभायात्रा में शामिल होने को लेकर निमंत्रण दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, जीतेंद्र सिंह, कुमोद कुमार वर्मा, सागर भगत, हरिश सिंह, विश्वास उरांव, अशोक उरांव, रोहित राय समेत अन्य उपस्थित थे।
रामगढ़। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चुटूपालू घाटी में शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल दो सीसीएल पदाधिकारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी पहचान कर्मा कोलियरी के असिस्टेंट मैनेजर भारत केसरी और कुज्जू जीएम ऑफिस में डिप्टी मैनेजर के पद पर पदस्थापित सीतेश कुमार के रूप में हुई है। वे दोनों वेन्यू कार से रामगढ़ की तरफ आ रहे थे। उनकी कार को ट्रक ने जब अपनी चपेट पर में लिया तो उनके कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक ने उनकी गाड़ी को मुख्य मार्ग से घसीटते हुए सीधे पहाड़ की तरफ पहुंचा दिया, जहां ट्रक और कार…
धनबाद। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतें। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए सजग रहें। अपराधी, असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों सहित निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वालों की थाना स्तर पर सूची तैयार कर उनपर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को धनबाद के समाहरणालय सभागार में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं देवघर जिलों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न…
पलामू। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सख्ती से कराया जा रहा है। इसके लिए अलग अलग कोषांग का गठन किया गया है। इसमें शामिल पदाधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। 50 हजार से अधिक नगदी लेकर चलने पर फ्लाइंग स्क्वाड टीम जांच कर कार्रवाई की रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-गढ़वा मार्ग पर मंगरदाहा घाटी में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियो (जेएच 03 एएम 5720) से 15 लाख रूपए नगद बरामद किया है। एफएसटी टीम रूपए को बरामद करने के बाद उसे…