जामताड़ा। फतेहपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कंप्यूटर शिक्षिका स्वीटी दास का पंखे से लटका शव बरामद किया गया है। घटना के संदर्भ में मृतका के परिजनों ने बताया कि उसे प्यार में धोखा मिला था, जिसकी वजह से वह परेशान थी। परिजनों ने बताया कि मामले में शनिवार को लिखित शिकायत थाने में दे दी गई है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के कुलडंगाल निवासी स्वीटी दास कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय फतेहपुर में कंप्यूटर शिक्षिका थी। कुछ महीने पहले उसकी शादी कोडरमा में हुई थी, लेकिन फतेहपुर…
Author: admin
बोकारो। झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल में हादसा हो गया। यहां शनिवार सुबह मेंटेनस का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग से निकलने वाली चिंगारी से आग लग गई और इसके बाद धुआं फैल गया। इससे प्लांट में अफरा-तफरी मच गयी। कार्यरत कर्मी इधर-उधर भागने लगे। कुछ कर्मियों को धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने पर बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गैस लीक हुई थी, लेकिन प्रबंधन की ओर से गैस रिसाव की खबर का खंडन किया गया है। बीएसएल के प्रवक्ता मणिकांत धान ने बताया…
रांची। तमाड़ थाना पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में दिगम महतो और झरीराम महतो शामिल है। इनके पास से 1200 ग्राम अफीम, 50 हजार नगद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक बाइक बरामद किया गया है।बरामद अफीम की कीमत सात लाख 20 हजार आंकी गई है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना के रोलाडीह एवं बुरूसिंगु गांव के बीच ईटा भट्टा के पास एक एक बाइक से कुछ लोग अफीम खरीद – बिक्री करने के लिए आने वाले है। सूचना के बाद अनुमंडल…
रांची। आगामी लोकसभा चुनाव.2024 को लेकर आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार सभी 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा की गयी। राजमहल लोकसभा क्षेत्र से अकील अख्तर और चतुरानंद पांडेय, दुमका से जोनाथन टुडू, अजय सिंह और तरूण गुप्ता, गोड्डा से ब्रजमोहन कुमार, खालिद खलील, चतरा से पारस सिंह-अशोक गहलोत, कोडरमा से अर्जुन बैठा, संतोष सहाय और अजीत वर्णवाल, गिरिडीह से लंबोदर महतो-नजरूल हसन हाशमी, धनबाद से उमाकांत रजक, रांची से हसन अंसारी-राजेंद्र मेहता, जमशेदपुर से रामचंद्र सहिस, स्वपन सिंहदेव, बनबिहारी महतो, सिंहभूम से दामू बानरा, सिद्धार्थ महतो, डॉ रीना गोडसरा, खूंटी से…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने दायर याचिका में बिना त्रुटि दूर किये मामले को सुनवाई के लिए मेंशन करने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर 1 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, हाइकोर्ट अर्जुन मुंडा द्वारा 11 अप्रैल 2023 को रांची में सचिवालय मार्च के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान पाया कि याचिका में त्रुटि अब तक दूर नहीं की गयी है। इसके बाद भी मामले को कोर्ट में सुनवाई के लिए मेंशन किया गया। कोर्ट ने त्रुटि दूर किये बिना इस याचिका को कोर्ट…
विशेष -चंद्रप्रकाश और मथुरा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेंगे टाइगर जयराम -अपने अभेद्य गढ़ में आजसू को एक बार फिर से जीत दिला सकेगी भाजपा झारखंड में ‘कुर्मी हार्टलैंड’ के नाम से चर्चित और पूरी दुनिया में ‘बेवकूफ होटल’ के लिए प्रसिद्ध गिरिडीह लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गयी है। वास्तव में इस बार गिरिडीह में तीन कुर्मी दिग्गजों के बीच होनेवाली जंग बेहद दिलचस्प होनेवाली है। भाजपा ने पिछली बार की तरह ही अपने इस गढ़ को आजसू को सौंपा है, जिसने एक बार फिर चंद्रप्रकाश चौधरी पर भरोसा जताया है। उधर झामुमो ने टुंडी…
रांची। आयकर रिटर्न नहीं भरने के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के भाई राजेश कोड़ा की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई अपर न्याययुक्त पीके शर्मा की कोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। बता दें कि राजेश कोड़ा पर आयकर रिटर्न नहीं भरने का आरोप लगा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की शिकायत के अनुसार राजेश कोड़ा ने वर्ष 2004 से 2010 तक आयकर रिटर्न नहीं भरा है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारियों पर हमला नहीं किया, बल्कि एनआईए के अधिकारियों ने उनपर (ग्रामीणों पर) हमला किया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जांच एजेंसी का दल 2022 में पटाखा विस्फोट की एक घटना की जांच के सिलसिले में तड़के ग्रामीणों के घरों में गया था। बनर्जी ने दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि हमला भूपतिनगर की महिलाओं ने नहीं किया था, बल्कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (के अधिकारियों) ने…
रांची। पिछले कुछ दिनों से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप से लोगों को एक दो दिनों के लिए राहत मिलने वाली है। 7 से 9 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम केंद्र के अनुसार 7 से 9 अप्रैल तक राज्य में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। वहीं थंडरिंग की भी संभावना व्यक्त की गयी है। इस दौरान दौरान 7 और 8 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है, जबकि 9 अप्रैल को दक्षिणी हिस्से…
रांची। बीएसएफ ने झारखंड पुलिस से आइजी और डीआइजी रैंक के अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का अनुरोध किया है। इसको लेकर बीएसएफ ने झारखंड पुलिस को पत्र लिखा है। बीएसएफ ने पत्र में कहा है कि सीमा सुरक्षा बल दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। यह पाकिस्तान और बंगलादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा भी करता है। इसके अलावा इनको उग्रवाद विरोधी भूमिकाओं, नक्सल विरोधी अभियान, आपदा प्रबंधन, नागरिक-प्रशासन की सहायता और चुनाव कर्तव्यों के लिए भी तैनात किया जाता है। वर्तमान में आइजी और डीआइजी स्तर पर आइपीएस अधिकारियों की रिक्तियां हैं। अनुरोध है कि…
दोहरे हत्याकांड में सजा पर सुनवाई 10 को रांची। अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने शनिवार को दो लोगों की हत्या मामले में पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को अदालत ने दोषी करार दिया है। पौलुस सुरीन दो बार झामुमो के विधायक रह चुके हैं। फैसले के दौरान नक्सली जेठा कच्छप वीडियो कांफ्रेंसिंग से गोड्डा जेल से कोर्ट के समक्ष उपस्थित था, जबकि पौलुस सुरीन कोर्ट में सशरीर उपस्थित थे। अदालत ने इनकी सजा के बिंदु पर 10 अप्रैल को सुनवाई करेगी। साथ ही अदालत ने मामले की ट्रायल फेस कर रहे तीन महिला और कृष्णा…