कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपनी राज्य इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम को मैदान में उतारा है लेकिन मुर्शिदाबाद से मौजूदा सांसद व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार अबू ताहिर खान सियासी प्रतिद्वंद्वी के रूप में सलीम को ज्यादा तवज्जो न देते हुए दावा करते हैं कि उनका मुकाबला मुर्शिदाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी गौरीशंकर घोष से है। इस निर्वाचन क्षेत्र को अपेक्षाकृत एक पिछड़े क्षेत्र के तौर पर देखा जाता है जहां चुनाव के दौरान…
Author: admin
पलामू। झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री से हटने के बाद सत्ताधारी गठबंधन में लगातार कुछ ना कुछ रार चल रहा है। सीपीआई और सीपीएम ने पहले ही इससे अलग होकर चुनाव मैदान में हैं। लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने पलामू लोकसभा सीट से आखिरकार ममता भुइयां को आधिकारिक तौर पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं चतरा लोकसभा सीट पर भी उम्मीदवार खड़ा करने की जिद पर अड़ी है। ऐसे में महागठबंधन में ही अब लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल अलग-थलग पड़ती नजर आ रही है। बताया जाता है कि दो दिनों पहले ममता भुइयां…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज (शनिवार) पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 पार के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के अलावा मीडिया को भी संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो जनसंघ के दिनों से लगातार अपने वैचारिक अधिष्ठान राष्ट्रवाद के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को लेकर चल रही है। भाजपा वैचारिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
गुवाहाटी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रविवार और सोमवार का दो दिवसीय असम कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। असम सरकार के प्रवक्ता तथा राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण आदि मामलों के मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने आज मीडिया को बताया कि चुनावी व्यस्तता की वजह से गृहमंत्री का कार्यक्रम रद्द किया गया है। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री राज्य के होजाई, लखीमपुर तथा गोहपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने वाले थे। सात और आठ अप्रैल को उनका असम भ्रमण तय किया गया था। शुक्रवार को मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने गृहमंत्री के दो दिवसीय असम कार्यक्रम की पुष्टि की थी। उल्लेखनीय…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर आज सुबह देशभर के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर कहा है,” भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।” प्रधानमंत्री ने लिखा है, ”आज @BJP4India की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक…
भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां सिंगरौली और सीधी जिले में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर 12ः30 बजे सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित रामलीला मैदान में सीधी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजेश मिश्रा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर तीन बजे सीधी जिले के स्वयंवर पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन में…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज (शनिवार) अपने स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शुभकामना संदेश जारी किया है। भाजपा ने कहा है, स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। पार्टी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ” अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।” सनद रहे, देश को समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 06 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) शाम गाजियाबाद में भाजपा के रोड शो में हिस्सा लेंगे। भाजपा ने यहां से अतुल गर्ग को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री के रोड शो की जोरदार तैयारी की गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से रोड शो का साक्षी बनने का आग्रह किया है। गर्ग ने कहा है कि यह उनके लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री अपना आशीर्वाद देने आज शाम गाजियाबाद पहुंच रहे हैं। गाजियाबाद पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के…
रांची। रांची कॉलेज में सरहुल पर्व के अवसर पर आदिवासी छात्र संघ के द्वारा पहली बार सरहुल पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यअतिथि के तौर पर मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित थीं। मौके पर उपस्थित सरना सदान मूलवासी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने कहा की 2018 में झारखंड के पूर्व राज्यपाल और भारत के वर्तमान राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के परिसर में आखड़ा का शिलान्यास किया गया था ताकि कॉलेज के छात्र छात्राएं अपने परंम्परा और संस्कृति को नजदीक से समझ सके। लेकिन मात्र एक वर्ष के अंदर…
ग्वालियर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने शुक्रवार को गिरफ्तारी वांरट जारी किया है। यह मामला करीब 26 साल से लंबित हथियारों की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। साल 1995 में आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस जांच में लालू प्रसाद यादव का नाम सामने आया था। सुनवाई के दौरान साल 1998 में लालू को अदालत ने फरार घोषित किया था। यह फर्जीवाड़ा 23 अगस्त, 1995 से लेकर 15 मई 1997 के बीच किया गया था। यूपी की फर्म के संचालक राजकुमार शर्मा पर आरोप है कि उसने ग्वालियर की हथियारों की तीन…
विशेष -सीता के पास स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की थाती है, आंखों में आंसू, तो जुबान पर आपबीती है -सीता सोरेन शिबू सोरेन की विरासत की कड़ी हैं, तो नलिन सोरेन झामुमो के नेता हैं -सीता की रुदन, गर्जन और सहानुभूति ने झारखंड की उपराजधानी को बना दिया है हॉट सीट दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच झारखंड की उप राजधानी दुमका की सियासी जंग बेहद दिलचस्प और रोमांचक मोड़ पर आ चुकी है। झारखंड के सबसे प्रभावशाली नेता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की कर्मभूमि दुमका इस बार इसलिए हॉट सीट बन गयी है,…