Author: admin

डोडा सहित दो करोड़ 70 लाख का सामान बरामद रांची। रांची के खरसीदाग ओपी पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डोडा के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में राजस्थान निवासी सतबीर उर्फ सतपाल, रमेश विश्नोई, खूंटी निवासी लुसा पाहन, उत्तर प्रदेश निवासी ताहीर, प्रवीण मुंडा और सोमा मुंडा शामिल हैं। इनके पास से 1586 किलो डोडा, आठ मोबाईल, 11 लाख 50 हजार नकद, एक टेलर, हुंडई क्रेटा कार, एक बाइक बरामद किया गया है। सभी जब्त समानों में डोडा दो करोड़ 38 लाख रुपये और अन्य सामान की कीमत कुल…

Read More

पाकुड़। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शुक्रवार को पाकुड़ जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर न्यूनतम सुविधाओं का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पर्दानशीं मतदाताओं की पहचान के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, फुलपहाड़ी एवं पंचायत सचिवालय कलमघाटी स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। साथ ही पाकुड़ के हिरणपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, मंझलाडीह उर्दू एवं राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय बड़तल्ला स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध न्यूनतम सुविधाओं को जाना।…

Read More

बुजुर्ग खलील की अनोखी दास्तान नहीं था वोटर लिस्ट में नाम, के रवि कुमार ने दिया नाम जोड़ने का निर्देश रांची। उम्र के 92 वसंत देख चुके साहिबगंज के बुजुर्ग पहली बार मतदान करेंगे। दरअसल, बड़खोरी गांव के बुजुर्ग खलील अंसारी का नाम वोटर लिस्ट में था ही नहीं। बुजुर्ग की मानें, तो उसने किसी भी चुनाव में अब तक वोट नहीं डाला है और आगामी लोकसभा चुनाव में वह जीवन में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार शुक्रवार को साहेबगंज मंडरो के दुर्गम क्षेत्र में अवस्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।…

Read More

रांची। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय ने दूसरा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को नारायण सोसो रांची स्थित परिसर में आयोजित किया। यह गणमान्य की उपस्थिति और शैक्षणिक उपलब्धियों के जश्न द्वारा चिह्नित एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पद्म विभूषण डॉ आरए माशेलकर थे। मुख्य अतिथि डॉ माशेलकर के साथ कुलाधिपति प्रभात कुमार, प्रतिकुलपति प्रो सुरेश गर्ग, कुलपति प्रो मधुलिका कौशिक और अध्यक्ष हेमंत गोयल ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। समारोह की शुरूआत विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने किया। दीक्षांत समारोह में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम के लिए 9 स्वर्ण सहित 275 छात्रों को डिग्री…

Read More

रामगढ़। भाजपा के छावनी मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव के फेसबुक अकाउंट को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। फेसबुक अकाउंट को हैक करने के बाद साइबर अपराधियों ने कई लोगों को ठगी का शिकार भी बनाया है। फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी के बाद सूर्यवंश श्रीवास्तव ने फेसबुक वाल पर एक पोस्ट कर अपने मित्रों से उक्त हैकर के फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि हैकर ने अर्जेँट वर्क बताकर कई लोगों से रुपयों की ठगी की है। इससे पूर्व साइबर अपराधियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता का भी फेसबुक अकाउंट…

Read More

पटना । महागठबंधन में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शुक्रवार को शामिल हो गई है। इसके साथ ही राजद से पार्टी को लोकसभा चुनाव के लिए तीन सीटें मिली हैं। राजद ने उन्हें वैसी तीन सीटें दी हैं, जहां से राजद को सटीक उम्मीदवार नहीं मिल रहे थे। मुकेश सहनी के महागठबंधन का हिस्सा बनने के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद को आईएनडीआईए गठबंधन में हुई सीट शेयरिंग में 26 सीटें मिली थीं, उनमें से 3 सीटें वीआईपी को दी गयी है। वीआईपी पार्टी को गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट देने का फैसला…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि चुआड़ विद्रोह के नायक शहीद रघुनाथ महतो का उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वीर शहीद रघुनाथ महतो की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाना और उनके परिचय को बड़े दायरे में स्थापित करना प्राथमिकता है। वह शुक्रवार को रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर बुढ़ाम चौक सिल्ली स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि के बाद बोल रहे थे। सुदेश महतो ने कहा कि जब झारखंड के नायकों की अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष और विद्रोह की चर्चा होती है, तो इस सूची…

Read More

-रिकॉर्ड रूम में चोरी भू-माफिया और अधिकारियों की मिलीभगत का प्रमाण रांची। पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड के जमीन लुटेरों और अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से जमीन की लूट हो रही है। इसी का एक और प्रमाण लैंड रिकॉर्ड रूम में चोरी है। यहां लुटेरों ने अपना हाथ साफ किया। यह सामान्य चोरी की घटना नहीं है, बल्कि इसकी पृष्ठभूमि में वैसे जमीन दस्तावेजों को गायब करने की चाल है, जिसमें जमीन माफिया की मिलीभगत से हेरफेर किया गया है और जालसाजी साफ-साफ पकड़ी जा सकती है। श्री तिर्की ने कहा कि…

Read More

रांची। विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को धनबाद लोकसभा सीट के भाजपाई कैंडिडेट ढुल्लू महतो को एक बार फिर निशाने पर लिया। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरयू राय ने कहा कि जब इडी ने उच्च न्यायालय में शपथ पत्र दायर कर बताया है कि उन्होंने ढुल्लू महतो की नामी-बेनामी संपत्तियों की जांच के लिए इसीआइआर दायर कर लिया है। जांच शुरू भी कर दी है और जांच प्रगति पर भी है, तो यह जांच अब तक कहां तक पहुंची। इसे सार्वजनिक भी करना चाहिए। इसे उच्च न्यायालय को बताना भी चाहिए। सरयू राय ने जो चार कंपनियों के नाम दिये…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड हाइकोर्ट से उसके अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के खिलाफ एससी और एसटी एक्ट के तहत दर्ज करवाये गये मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने का आग्रह किया है। दरअसल 31 जनवरी को इडी द्वारा गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले झारखंड के तत्कालीन सीएम की ओर से रांची के एससी, एसटी थाने में इडी अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इसकी जांच फिलहाल रांची पुलिस कर रही है। रांची पुलिस ने सीआरपीसी-41ए के तहत सहायक निदेशक कपिल राज, सहायक निदेशक देवव्रत झा, अनुपम कुमार और एक अन्य अधिकारी समेत इडी अधिकारियों…

Read More

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एलन मस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कम्युनिटी नोट्स फीचर लॉन्च कर दिया है। एक्स का कम्युनिटी नोट्स फीचर किसी फोटो, वीडियो या टेक्स्ट के गलत होने की जानकारी देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्स पर गलत सूचना प्रसारित करने का लंबे समय से आरोप लग रहा है। मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने एक्स पर पेड वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च की थी जिसके बाद फर्जी अकाउंट और गलत सूचना के फैलने का ज्यादा खतरा हो गया है। आज कोई भी किसी भी प्रसिद्ध शख्स के नाम से अकाउंट बनाकर…

Read More