Author: admin

दीपक सिंह हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 45वां स्थापना दिवस हजारीबाग के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मना। अध्यक्षता केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक सदस्य संजीव बेदिया और संचालन नीलकंठ महतो ने किया। कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के अलावा रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम में अनुमानत: 20 हजार लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुखमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उपस्थित हुईं। कल्पना सोरेन ने अपना संबोधन जोहार के उदघोष के साथ कर शहीदों को नमन किया। कहा कि झामुमो का स्थापना दिवस…

Read More

रांची। प्रयास सह प्रोजेक्ट इंपैक्ट-एनईपी की जमीनी समीक्षा के लिए राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के निर्देशानुसार 24 राज्यस्तरीय पदाधिकारियों की टीम विभिन्न जिलों में अवस्थित 80 जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों, 325 प्रखंड स्थित आदर्श विद्यालय, सभी कोटि के आवासीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण के लिए गुरुवार को रवाना हुई। राज्यस्तरीय टीम सभी जिलों के स्कूलों का औचक निरीक्षण करेगी। साथ ही स्कूलों में प्रयास सह प्रोजेक्ट इंपैक्ट-एनईपी की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ मई महीने में कार्रवाई की जायेगी। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने अनुश्रवण दल में शामिल…

Read More

दुमका। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तकनीक के इस्तेमाल से फेक न्यूज, डीप फेक वीडियो का उपयोग कर भ्रामकता फैलाई जाने की संभावनाओं पर सक्रियता से ध्यान रखा जाना चाहिए। सभी जिलों में कार्यरत मीडिया मॉनिटरिंग सेल प्रो-एक्टिव मोड में कार्य करें और भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसी खबरों को प्रसारित होने से रोकने के लिए निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट का तत्काल फैक्ट चेक करें। पोस्ट का पूर्वानुमान लगाते हुए संभावित भ्रामक खबरों की रोकथाम की दिशा में सख्ती से कार्रवाई आवश्यक है।…

Read More

पलामू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पलामू प्रमंडलीय इकाई ने गुरुवार को जिले के पाटन अंचल के हल्का नंबर 10 के कर्मचारी परवेज आलम को सात हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जमीन म्यूटेशन के एवज में राजस्व कर्मचारी रिश्वत ले रहा था। पाटन से गिरफ्तार करने के बाद राजस्व कर्मचारी को मेदिनीनगर कार्यालय लाया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार करने के साथ एसीबी पलामू ने इस वर्ष का पहला ट्रेप केस पूरा कर लिया है। जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के हरैयाखुर्द के रहने वाले नूर आलम पिता तबारक अंसारी…

Read More

फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल के भाई का रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा इस समय चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है। वह नई बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज घर ले आए हैं। इस लग्जरी कार की कीमत 65.38 लाख रुपये से शुरू होकर 74.49 लाख रुपये तक जाती है। नई कार खरीदने के बाद सौरभ और उनका परिवार खुश है। सौरभ ने भी ‘एनिमल’ की सफलता का जश्न नई कार के साथ मनाया है। सौरभ कई सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। उन्होंने ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘बॉम्बे मेरी जान’ जैसी वेब सीरीज में काम…

Read More

दीपिका ने ‘बाजीराव मस्तानी’ के आइकॉनिक गाने ‘दीवानी मस्तानी…’ से धमाल मचाया था। इस गाने की वजह से एक्ट्रेस को ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ यानी ऑस्कर के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर आने का मौका मिला। ऑस्कर ने दीपिका के ‘दीवानी मस्तानी..’ डांस की एक खास झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस गाने को मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है। ऑस्कर ने एक्ट्रेस के इस खास वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “दीपिका पादुकोण फिल्म“बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘दीवानी मस्तानी…’ पर परफॉर्म कर रही हैं और इसे श्रेया घोषाल ने गाया है।” दीपिका…

Read More

विशाखापत्तनम। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर विशाखापत्तनम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बुधवार को खेले गए टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल द्वारा गुरुवार को जारी एक आधकारिक बयान में कहा गया, “न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत दिल्ली कैपिटल्स की टीम का यह सीज़न का दूसरा अपराध था, इसलिए पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये…

Read More

विशाखापत्तनम। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपने 200 छक्के पूरे किए। रसेल ने केवल 19 गेंदों में 215.79 के स्ट्राइक रेट से 41 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 17वें ओवर में मिशेल मार्श की गेंद पर छक्का जड़कर अपना 200वां छक्का पूरा किया। इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 100 विकेट पूरे किए थे। रसेल ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे ने रविवार को यहां राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हॉकी इंडिया के 6वें वार्षिक पुरस्कार 2023 में महिला वर्ग में प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 का पुरस्कार जीता। सलीमा को पूरे साल उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। 23 वर्षीय खिलाड़ी भारत की कांस्य पदक विजेता एशियाई खेल हांग्जो 2022 टीम का भी हिस्सा थीं और उन्होंने टूर्नामेंट में 1 गोल किया था। सलीमा ने झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में भी 5 गोल किए, जिससे भारत को ट्रॉफी जीतने…

Read More

नई दिल्ली। सीनियर भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक कुवैत और कतर के खिलाफ 2026 फीफा विश्व कप के दूसरे दौर के क्वालीफायर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपनी भूमिका जारी रखेंगे। भारत को फीफा विश्व कप 2026 और एएफसी एशियाई कप 2027 प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफायर के तीसरे दौर में जगह बनाने की कोशिश को तब झटका लगा जब टीम पिछले महीने अफगानिस्तान से 1-2 से हार गई। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे द्वारा समिति ने मंगलवार को स्टिमक के साथ एक आभासी बैठक की। बैठक के दौरान, स्टिमक से 2026…

Read More

बोकारो। बोकारो पुलिस ने सोने के चेन झपटने वाले एक आरोपित समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सोने की चेन की कीमत कुल 5 सोने के चेन जिसकी कुल कीमत लगभग 5 लाख 27 हजार रुपये बताई जा रही है। एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि आरोपित के कब्जे से पांच सोने की चेन बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत 5 लाख 27 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपित का नाम इंसाफ अली उर्फ पिटला है। वह बोकारो, धनबाद सहित पश्चिम बंगाल के…

Read More