Author: admin

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में राजधानी रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई बुधवार को हुई। कोर्ट के आदेश के आलोक में ट्रैफिक एसपी कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए। कोर्ट ने उनसे मौखिक कहा कि रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार धरातल पर दिखे, यह सुनिश्चित करें। रांची शहर में खासकर महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड), लालपुर चौक, किशोरी यादव चौक पर यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस रखें। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। कोर्ट ने रांची नगर निगम से जानना चाहा कि मल्टी स्टोरेज पार्किंग की क्या व्यवस्था है।…

Read More

पटना (बिहार)। राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। इस चरण में चार लोकसभा क्षेत्रों गया, जमुई, नवादा और औरंगाबाद में मतदान होगा। पहले चरण की चार लोकसभा सीटों पर कुल 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक कैंडिडेट गया लोकसभा सीट पर हैं। यहां निर्दलीय कैंडिडेट की संख्या सबसे अधिक है, जो राजग और महागठबंधन के प्रत्याशियों को टक्कर देंगे। चुनाव आयोग ने तरफ से यह जानकारी साझा की गई है कि इस बार पहले चरण की चार सीटों के लिए कुल 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। पहले चरण…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में एनडीए ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं झारखंड में ना तो कांग्रेस ने पूरी तरह से उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है और ना ही झामुमो ने। झामुमो की तरफ से यही कहा जा रहा है कि कांग्रेस की घोषणा के बाद ही झामुमो अपने प्रत्याशियों के नामों के पत्ते खोलेगा। प्रभात खबर अखबार में छपी खबर के मुताबिक जेल से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को संदेश भिजवाया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वैसे ही कार्यकर्ता को टिकट दें, जो पार्टी से लंबे समय से…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में 11 अप्रैल, 2023 को रांची में सचिवालय मार्च के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद अर्जुन मुंडा और संजय सेठ सहित 27 भाजपा नेताओं की ओर से धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई में बुधवार को हुई। मामले में कोर्ट ने याचिकाकर्ता बाबूलाल मरांडी, सांसद अर्जुन मुंडा, संजय सेठ, दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, ढुल्लू महतो, कुशवाहा शशि भूषण, समरी लाल, नवीन जायसवाल के अलावा बिरंची नारायण सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा, रविंद्र कुमार राय, यदुनाथ पांडेय, शिवशंकर उरांव, ललित ओझा, रमेश कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह,…

Read More

काठमांडू। बहुक्षेत्रीय प्राविधिक तथा आर्थिक सहयोग के लिए बिमस्टेक के चार्टर्ड को नेपाल की संसद से अनुमोदन मिल गया है। बिम्सटेक का पूरा रूप बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल है। इसके साथ ही तीन दशक के बाद अब इसका कार्यान्वयन किये जाने का रास्ता साफ हो गया है। बैंकॉक घोषणा के तहत 1997 में इस क्षेत्रीय संगठन को स्थापित किया गया था। शुरुआत में इसमें केवल चार सदस्य बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड थे। नवम्बर, 2016 में इसमें बर्मा, भूटान और नेपाल भी सदस्य के रूप में शामिल हो गए। सन 2018 में काठमांडू में हुए…

Read More

काठमांडू। नेपाल में प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस यहां सहकारी घोटाले में गृहमंत्री रवि लामिछाने की भूमिका की जांच के लिए संसदीय जांच समिति का गठन किए जाने की मांग पर अड़ गया है। प्रतिनिधि सभा में नेपाली कांग्रेस के महामंत्री विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा कि वैसे तो नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री को पद से इस्तीफा देना चाहिए लेकिन अगर वो इस्तीफा नहीं देते हैं तो हमारी मांग संसदीय जांच समिति के गठन का प्रस्ताव लाने की है। शर्मा ने बताया कि यदि कल संसद की बैठक में सरकार की तरफ से यह प्रस्ताव नहीं आता है तो सदन…

Read More

काठमांडू। नेपाल पुलिस ने सीपीएन (एमसी) के नेता काली बहादुर खाम को 15 साल पहले हुए हत्या के एक मामले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात काठमांडू के गोंगबू से गिरफ्तार किया। उन पर वर्ष 2009 में चितवन स्थित माओवादी कैंप में एक व्यापारी की अपहरण कर हत्या करने का आरोप है। खाम प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ के बेहद करीबी माने जाते हैं। माओवादियों के विश्वस्त रहे काठमांडू के व्यापारी रामहरि श्रेष्ठ की हत्या के आरोप में खाम को गिरफ्तार किया गया है। उन पर श्रेष्ठ का अपहरण कर चितवन स्थित माओवादी लडाकू कैंप में प्रताड़ित करने और हत्या करने के…

Read More

ताइपे। ताइवान में आज (बुधवार) सुबह आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों का असर अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। ताइवान न्यूज के अनुसार, देश के पूर्वी तट पर 7 दशमलव 2 तीव्रता के भूकंप के बाद ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दीं। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने कहा है कि सुबह लगभग 8ः30 बजे भूकंप के झटकों का प्रभाव पूरे नेटवर्क (नांगंग-जुयिंग लाइन) पर पड़ा। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है। ताइवान न्यूज के अनुसार, नेटवर्क ने लाइनों, स्टेशनों और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के…

Read More

ताइपे। ताइवान में आज (बुधवार) सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी ताइपे समेत अन्य इलाकों में इससे दहशत फैल गई। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 दशमलव 4 मापी गई। एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी और ताइवान न्यूज ने भू-गर्भीय हलचल का विवरण जारी किया है। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 15.5 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के तेज झटके हुलिएन काउंटी, यिलान काउंटी, मियाओली काउंटी, ताइचुंग, चांगहुआ काउंटी,…

Read More

अभिजीत भट्टाचार्य बॉलीवुड के एक लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। 90 के दशक में उनके गानों ने धूम मचा दी थी। वे अपनी आवाज के साथ-साथ अपने स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। अभिजीत भट्टाचार्य अक्सर अपनी राय बेहद तल्ख तरीके से व्यक्त करते नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर्स की देशभक्ति पर सवाल उठाया है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में पैसे देकर देशभक्ति दिखाई जाती है। भट्टाचार्य ने हाल ही में दिए इंटरव्यू कहा कि देशभक्त होने का दिखावा करो, लेकिन सच्चे देशभक्त…

Read More

फिल्म मेकर बोनी कपूर ने स्पष्ट किया है कि उनकी टिप्पणी कि अनिल कपूर ‘नो एंट्री-2’ के सीक्वल में मेगास्टार को नहीं लेने के कारण उनसे ‘नाराज’ हैं। उन्होंने कहा, “मैं हैरान हूं कि जब मैंने कहा कि अनिल मुझसे नाराज हैं” तो प्रेस ने एक लाइट हार्टेड ह्यूमर पर मुद्दा बनाया। फैक्ट यह है कि मैं जिस फिल्म को मैं बना रहा हूं, उसमें सलमान खान या अनिल नहीं हैं, क्योंकि वे दोनों बहुत बिजी स्टार्स हैं। इसलिए, उनके साथ इसे बनाने के बारे में सोचने के बजाय मैंने यंग जनरेशन के साथ सीक्वल बनाने का फैसला किया।” उन्होंने…

Read More