Author: admin

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को आ रहे हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 31 मार्च और एक अप्रैल का राजस्थान दौरा तय हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का पहले ही छह अप्रैल का जयपुर दौरा तय हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो अप्रैल को राजस्थान में पहली सभा जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हो सकती है। सभा कोटपूतली में कराने को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी तरह केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का राजस्थान दौरा भी रविवार और सोमवार का बना…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान दिवस पर शनिवार को राज्य के लोगों को बधाई दी। राष्ट्रपति भवन ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मुर्मू का संदेश साझा किया है। राष्ट्रपति ने बधाई संदेश में कहा है, ”राजस्थान दिवस पर राज्य के निवासियों को हार्दिक बधाई। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा यह राज्य अपनी गौरवपूर्ण परम्पराओं, अतिथि सत्कार और इंद्रधनुषी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।” उन्होंने कहा ”यहां के लोगों ने विश्व भर में अपनी उद्यमशीलता की पहचान स्थापित की है। मैं कामना करती हूं कि अपनी विशिष्ट पहचान को बनाए रखते हुए, यहां के निवासी देश…

Read More

एक्ट्रेस और ”बिग बॉस 17” की फाइनलिस्ट मनारा चोपड़ा ने शुक्रवार रात को अपना 33वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास शामिल हुए। प्रियंका मनारा की ममेरी बहन है। लाल वेस्टर्न ड्रेस में मनारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बहन के बर्थडे के लिए प्रियंका ने व्हाइट ड्रेस चुनी। निक जोनस सेलिब्रेशन के लिए ट्रांसपेरेंट शर्ट और कैजुअल पैंट में पहुंचे। इन तीनों ने एक साथ पोज दिया। इस बार प्रियंका मस्ती करती नजर आईं। मनारा, प्रियंका और निक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन…

Read More

रांची। गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने चौकीदार-दफादार के वेतन एवं वर्दी भत्ता के लिए 14.30 करोड़ रुपये आवंटित किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए यह राशि आवंटित की गयी है। संबंधित जिलों के जिला कोषागार से राशि की निकासी की जायेगी। गृह विभाग ने इस बाबत डीसी को आदेश दिया है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि चौकीदार-दफादार को वेतन का भुगतान नियत समय पर हो।

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मश्किलें थम नहीं रहीं। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को कथित शराब घोटाला मामले में समन भेजा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने गहलोत को आज (शनिवार) पूछताछ के लिए तलब किया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री पर आबकारी नीति का ड्राफ्ट तैयार करने का आरोप लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल इडी की हिरासत में हैं। इस मामले में मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह जेल में हैं।

Read More

रांची। नौ अप्रैल से वासंतिक नवरात्र की शुरुआत हो रही है। नवरात्र के बीच चैती छठ का पर्व 14 अप्रैल को मनाया जायेगा। 12 अप्रैल को नहाय-खाय के साथ ये पर्व शुरू होगा। 17 अप्रैल को धूमधाम से रामनवमी मनाया जाएगा। प्रथम दिन चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा नौ अप्रैल को है। इस दिन श्री ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसलिए इन दिन को सनातनधर्मी महाउत्सव के रूप में मानते हैं। इस दिन ही जो वार पड़ता है, उसी को इस वर्ष का राजा मानते हैं। इस वर्ष प्रतिपदा मंगलवार को होने से राजा मंगल होंगे। नौ अप्रैल…

Read More

”जाने तू या जाने ना” फेम एक्टर इमरान खान इस समय अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से खबरों में हैं। पत्नी से तलाक के बाद वह लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे हैं। जब वह अपनी बहन आइरा खान की शादी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे तो सभी की निगाहें उन दोनों पर टिक गईं। इमरान खान के बारे में अब एक नया अपडेट सामने आया है। करण जौहर के फ्लैट में रहने वाला अभिनेता कोई और नहीं बल्कि आमिर खान के भतीजे अभिनेता इमरान खान हैं। कुछ दिन पहले इमरान ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद…

Read More

– भारतीय सेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप से दागी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल – ब्रह्मोस ने ऊंची उड़ान भरकर एक बार फिर साबित की अपनी अद्वितीय आसमानी ताकत नई दिल्ली। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने अंडमान और निकोबार द्वीप से लंबी दूरी की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रक्षेपण करके हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए एक मजबूत ताकत के रूप में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। ब्रह्मोस मिसाइल ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर ऊंची उड़ान भरते हुए एक बार फिर अपनी अद्वितीय शक्ति को साबित किया। सोच-समझकर किये गए मिसाइल हमले…

Read More

मॉस्को। ताजिकिस्तान की सुरक्षा सेवा ने अपने देश में नौ लोगों को रूस की राजधानी मॉस्को के एक ‘कॉन्सर्ट हॉल’ में बंदूकधारियों द्वारा पिछले सप्ताह किए गए हमले के मामले में हिरासत में लिया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मॉस्को में हुए हमले में 144 लोगों की मौत हो गई थी। समाचार एजेंसी ने ताजिकिस्तान की विशेष सुरक्षा सेवा के अपने सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘22 मार्च को क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमला करने वाले व्यक्तियों से संपर्क में रहने के लिए वखदत जिले के नौ निवासियों को हिरासत…

Read More

यरुशलम। इजरायल ने शुक्रवार को सीरिया और लेबनान के खिलाफ अबतक का सबसे बड़े हवाई हमला किया है जिसमें 36 सैन्यकर्मियों समेत 44 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला गाजा युद्ध के शुरू होने के साढ़े पांच महीनों के दौरान हुआ। सीरिया की राजधानी दमिश्क और अलेप्पो प्रांत में किए इजराइली हवाई हमलों में 44 लोग मारे गए हैं, जिनमें 36 सैन्यकर्मी हैं। जबकि लेबनान के बाजौरिया इलाके में लेबनानी हिजबुल्लाह का वरिष्ठ कमांडर मारा गया। रूस ने सीरिया पर इजराइली हमलों की निंदा की है और इसे सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। कहा कि इस…

Read More

ढाका। बांग्लादेश के चार युवकों का लीबिया में अपहरण कर लिया गया है। अपहर्ताओं ने इनके परिवारों से प्रति युवक 10 लाख टका की फिरौती मांगी है। अगवा किए गए युवकों में 19 वर्षीय बोरहान उद्दीन, 19 वर्षीय जाबेदुर रहीम, 20 वर्षीय नईम उद्दीन और 22 वर्षीय मोहम्मद वसीम शामिल हैं। चारों चटगांव के अनवारा उपजिला रायपुर यूनियन के रहने वाले हैं। यह जानकारी ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट में दी गई है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि इनको फरवरी में इलाके के जहीरुल इस्लाम की मदद से लीबिया भेजा गया था। जहीरुल ने चारों को लीबिया के एक अस्पताल…

Read More