Author: admin

विशेष -निशिकांत दुबे के सामने चौथी बार अपने गढ़ को बचाने की चुनौती -विकास के साथ-साथ जातीय और दूसरे मुद्दों पर खुल कर बात कर रहे हैं वोटर संथाल परगना में तीन लोकसभा सीटों में गोड्डा बेहद खास है। यह सीट अनारक्षित है। गोड्डा को झारखंड में भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट माना जाता है, क्योंकि यहां से लगातार तीन बार के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने इलाके में खूब काम किया है। सांसद के रूप में उनका प्रदर्शन और कामकाज लोगों की नजर में संतोषजनक रहा है, लेकिन गोड्डा में आज भी समस्याओं की कमी नहीं है। भाजपा ने…

Read More

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमाम राजनीतिक विश्लेषकों के हवाले से दावा किया कि भाजपा तमिलनाडु में बाजी पलटने वाली है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ गुस्सा चुनाव के दौरान निकलेगा। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को नमो ऐप के माध्यम से तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में नौ पार्टियां एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। ये ‘नौ रत्न’ एक साथ आए हैं और इनमें बहुत बड़ी ताकत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एनडीए के सभी सदस्य हर बूथ पर मिलकर काम करेंगे। मोदी ने कहा कि…

Read More

कोलकाता। मुर्शिदाबाद के बहरमपुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को चुनाव आयोग ने पहली चेतावनी दे दी है। शुक्रवार को चुनाव आयोग की ओर से उन्हें लिखित में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान टीम इंडिया की किसी भी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। 2011 में भारतीय टीम की जीत की तस्वीर उन्होंने प्रचार के लिए लगाई थी जिसे लेकर कांग्रेस की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी कोई…

Read More

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) संदेशखाली में इडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले के मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां से पूछताछ करने की तैयारी में जुट गया है। केंद्रीय एजेंसी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की जिला अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। शेख शाहजहां गत छह मार्च से ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में है और उसको बशीरहाट की निचली अदालत ने नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो इडी पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण मामले में शेख शाहजहां से पूछताछ की अनुमति के लिए शनिवार को जिला…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि भारत मजबूत न्यायिक प्रणाली वाला एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है जिससे कोई भी व्यक्ति या कोई समूह समझौता नहीं कर सकता है। भारतीय लोकतंत्र को अद्वितीय बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत को कानून के शासन पर किसी देश से सबक लेने की जरूरत नहीं है। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के 70वें स्थापना दिवस समारोह को नई दिल्ली में संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि भारत में आज कानून के समक्ष समानता एक नया मानदंड है और कानून उन लोगों को जवाबदेह ठहरा रहा है जो खुद को कानून से…

Read More

रांची। राज्य सरकार से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने शाहरुख और नईम को झारखंड हाई कोर्ट से मृत्युदंड की सजा दिलाने की अपील की है। एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिए सरकार से अनुरोध किया है। प्रियंक ने कहा है कि झारखंड के दुमका में अगस्त 2022 में यौन शोषण से इंकार कर देने पर खिड़की से पेट्रोल डालकर घर में सो रही बच्ची को जिंदा जलाकर मार देने वाले शाहरुख और नईम को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा दी है। इन अपराधियों के समर्थन में बांग्लादेश के कट्टर इस्लामिक…

Read More

डूबती हुई नाव में सवार होने से भाग रहे हैं लोग : प्रतुल शाहदेव चुनाव लड़ने के मुद्दे पर महागठबंधन के नेता एक दूसरे को ‘पहले आप, पहले आप’ कहने की भूमिका में रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज तक महागठबंधन के द्वारा झारखंड में सिर्फ तीन उम्मीदवारों की घोषणा पर तंज करते हुए कहा है कि महागठबंधन के पास उम्मीदवारों का टोटा है। महागठबंधन के नेता डूबती नाव की सवारी से बचते दिख रहे हैं। इसलिए अभी तक सिर्फ तीन नाम की घोषणा हुई। प्रतुल ने कहा कि इसके उलट एनडीए गठबंधन से अब तक…

Read More

दुमका। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पंकज मित्तल शुक्रवार को बासुकीनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने पैतृक पंडा के सानिध्य में सपरिवार पूजा-अर्चना की। फौजदारी नाथ के पूजनोपरांत माता पार्वती, काली एवं बगलामुखी मंदिर में जाकर मत्था टेका। समस्त धार्मिक अनुष्ठान के अंत में बाबा बासुकीनाथ एवं माता पार्वती की आरती उतारी गई। इसके बाद न्यास परिषद बासुकीनाथ ने न्यायमूर्ति को फौजदारी नाथ का एक फोटो भेंट किया। जस्टिस के आगमन के मद्देनजर तीर्थ नगरी को अभेद सुरक्षा किले में तब्दील कर दिया गया था। मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र की करीने से सफाई की गई थी। जिला एवं स्थानीय प्रशासन बासुकीनाथ से…

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को जेपीएससी कार्यालय घेराव की रणनीति पर चर्चा के लिए एक बैठक हुई। तय हुआ कि राज्य के सभी जिलों से जेपीएससी के छात्र बापू वाटिका, मोरहाबादी पहुंचेंगे और वहीं से जेपीएससी कार्यालय पहुंच कर शांतिपूर्ण तरीके से घेराव करेंगे। झारखंड यूथ एसोसिएशन के संयोजक इमाम सफी ने कहा कि 11वीं जेपीएससी हड़बड़ी में गड़बड़ी कर दिया है। छात्रों के विरोध पर परीक्षा रद्द करने की बजाय जल्दबाजी में गलत उत्तर कुंजी जारी कर दिया, जिससे छात्रों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश है। जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक के बाद जेपीएससी परीक्षा में भारी…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पास पैसे ना होने वाले राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आज यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। इसके नेता ख़ुद को देश के क़ानून से ऊपर समझते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का पहला रक्षा घोटाला 1947 में जीप घोटाला कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ। इन्हीं की सरकार के समय बोफोर्स घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला समेत अन्य कई घोटाले हुए। इतने सारे पैसे कहां गए? राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे पर इनकम टैक्स नहीं लगता परन्तु सभी दलों…

Read More

– जांच के दायरे में दो आईएएस अधिकारियों की पत्नियां भी – चंडीगढ़ में कई कारोबारियों के ठिकानों से नगदी बरामद चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पंजाब में अमरूद बाग घोटाला मामले में शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाकर करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति बरामद की है। पिछले दो दिनों से राज्य में विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण से पहले यहां कुछ लोगों ने अमरूदों के पौधे लगा दिए थे, लेकिन गमाडा के अधिकारियों के साथ मिलकर इनकी उम्र 4 से 5 साल दिखाई गई। इस कारण इनका मुआवजा काफी ज्यादा बना। इस तरह से…

Read More