-जिला के सभी 1300 राजस्व ग्रामों में जायगी मतदाता जागरूकता टीम पूर्वी चंपारण। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल के निदेश के आलोक में शनिवार को स्वीप कोषांग के प्रभारी डीडीसी समीर सौरभ की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर स्वीप कोषांग के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के बाद डीडीसी ने बताया कि गत लोकसभा चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत 63.4 रहा, जिसे या बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर माईक्रोलेवल पर योजना बनायी गयी है। आईसीडीएस और जीविका के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जिसे व्यापक रूप दिया जायेगा।ताकि…
Author: admin
पूर्वी चंपारण। जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बाबरिया गांव में पत्नी व तीन बच्चों को धारदार हथियार से काटकर हत्या करने वाला ईदु अंसारी ने भी अपनी जान दे दी है। शुक्रवार की देर रात सुगौली में रेलवे ट्रैक से उसका शव बरामद किया गया है।बताया जा रहा है कि उसने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है। उल्लेखनीय है कि ईदु ने गुरुवार की देर रात में अपने घर में सो रही पत्नी अफरीना खातून सहित तीन बच्चियों को चारा काटने वाले गडांसे से काटकर मार डाला था। इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह…
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के शव को उनके पैतृक कब्रिस्तान कालीबाग में ही मां की कब्र के बगल में ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। इस दौरान प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कब्रिस्तान के गेट के सामने डीएम और पुलिस अधीक्षक मौजूद थे जो लोगों को अंदर जाने से रोक रहे थे। इसमें मुख्तार के परिवार के लोग भी जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे थे। मुख्तार के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग कब्रिस्तान के बाहर मौजूद रहे, जिन्हें हटाने में प्रशासन को काफी जदोजहद करनी पड़ी। वहीं, पिता की…
रांची। राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता सह रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने कहा कि इस वर्ष शीतला सप्तमी पूजा एक अप्रैल को मनाया जाएगा। उन्होंने शनिवार को बताया कि शीतला सप्तमी पर मां दुर्गा के स्वरूप शीतला माता की पूजा की जाती है। होली के साथ सात दिनों के बाद शीतला सप्तमी मनाई जाती है, कुछ लोग शीतला अष्टमी भी मानते हैं, शीतला सप्तमी – अष्टमी दोनों ही दिन माता शीतला की पूजा की जाती है। शीतला सप्तमी को बसौढ़ा भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (शनिवार) देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री (द्वय) चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और हरित क्रांति के माध्यम से खाद्यान्न में देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रख्यात विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पोस्ट कर इन विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह समारोह राष्ट्रपति भवन…
– जांच करने चीनी जांचकर्ता शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचे पेशावर। पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में पांच चीनी नागरिकों की मौत के बाद चीन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए तारबेला जलविद्युत परियोजना का काम रोकने के बाद चीनी निर्माण कंपनी ने दासू और डायमर-भाषा जल विद्युत परियोजनाओं का कार्य भी निलंबित कर दिया है। इस बीच, अपने नागरिकों की मौत की जांच के लिए चीनी जांचकर्ता शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंच गए। वहीं, चीन की सेना ने कहा है कि वह आतंकवाद से लड़ने में पाकिस्तान की मदद को तैयार हैं। पाकिस्तान में संचालित चीनी परियोजनाओं में काम करने वाले…
– उच्चतम न्यायालय ने सुनाया फैसला इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को सैन्य अदालतों को नौ मई के उन संदिग्धों के मामलों में फैसला सुनाने की सशर्त इजाजत दी जिन्हें आगामी ईद त्योहार से पहले रिहा किया जा सकता है। यह मामला पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पिछले साल नौ मई को देश में भड़की हिंसा के दौरान सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों में कथित संलिप्तता के लिए 103 नागरिकों के मुकदमे से संबंधित है। न्यायालय की छह सदस्यीय पीठ ने 23 अक्टूबर, 2023 को हिंसा को लेकर नागरिकों के खिलाफ सैन्य अदालतों के मुकदमे को…
काठमांडू। काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह ने चीन की कार्यशैली को लेकर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ना सिर्फ नगरपालिका की तरफ से बाकायदा पत्र लिखा, बल्कि फेसबुक पर लम्बा स्टेटस लिख कर अपनी नाराजगी भी जताई। काठमांडू के रिंगरोड निर्माण का टेंडर चीन की कंपनी संघाई कंस्ट्रक्शन ने लिया हुआ है। लगभग 10 वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक रिंगरोड बनाने का काम पूरा नहीं हो पाया है। इस वजह से आम लोगों को यात्रा करने में काफी कठिनाई का सामना पड़ रहा है। इसी को लेकर मेयर बालेन शाह ने चीन पर तंज कसा है। नेपाल सरकार…
बिहार। बिहार में महागठबंधन ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। पटना के राजद आॅफिस में महागठबंधन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सीट बंटवारे की घोषणा की है। बिहार में राजद 26 और कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं लेफ्ट के खाते में पांच सीटें आयी हैं। इसमें भाकपा माले को तीन, सीपीआइ को एक और सीपीएम को एक सीट मिली है। सबसे ज्यादा पेंच पूर्णिया सीट को लेकर थी। यह सीट अब राजद के खाते में है। इसकी वजह से पप्पू यादव का पत्ता कट गया है। जदयू से आरजेडी में आयीं बीमा भारती इस सीट पर…
रांची। राज्य में लोकसभा चुनाव चौथे चरण में 13 मई से शुरू होगा। रांची लोकसभा सीट के लिए छठे फेज में 25 मई को मतदान होगा। रांची लोकसभा में छह विधानसभा आते हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 2019 की तुलना में 2024 में 2.5 लाख मतदाता बढ़े हैं। 2019 के चुनाव में 19 लाख 10 हजार 927 वोटर्स थे। इसमें 9 लाख 98 हजार 370 पुरुष जबकि 9 लाख 12 हजार 504 महिला और 53 अन्य वोटर थे। इस चुनाव में 64 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वर्ष 2019 में 18 से 24 वर्ष के 2 लाख 44 हजार 559…
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को मिले आयकर नोटिस के खिलाफ पार्टी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने सभी राज्य इकाइयों को इस मुद्दे पर शनिवार को सभी प्रदेश और जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है। केसी वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी कर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अब जबकि लोकसभा के चुनाव की घोषणा हुए एक माह हो गए हैं, ऐसे में आयकर विभाग ने गुरुवार को 1823.08 कराेड़ रुपये का नोटिस भेज दिया, जो स्वीकार्य नहीं है। वेणुगोपाल ने पत्र में यह भी कहा…