Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार में इंडी अलायंस का सीट बंटवारा, राजद 26, कांग्रेस नौ और लेफ्ट पांच सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, पप्पू यादव का पत्ता कटा
    राज्य

    बिहार में इंडी अलायंस का सीट बंटवारा, राजद 26, कांग्रेस नौ और लेफ्ट पांच सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, पप्पू यादव का पत्ता कटा

    adminBy adminMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बिहार। बिहार में महागठबंधन ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। पटना के राजद आॅफिस में महागठबंधन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सीट बंटवारे की घोषणा की है। बिहार में राजद 26 और कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं लेफ्ट के खाते में पांच सीटें आयी हैं। इसमें भाकपा माले को तीन, सीपीआइ को एक और सीपीएम को एक सीट मिली है। सबसे ज्यादा पेंच पूर्णिया सीट को लेकर थी। यह सीट अब राजद के खाते में है। इसकी वजह से पप्पू यादव का पत्ता कट गया है। जदयू से आरजेडी में आयीं बीमा भारती इस सीट पर महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी।

    औरंगाबाद, गया समेत 26 सीट राजद के खाते में
    राजद के खाते में औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधुबनी, सिवान, शिवहर, वैशाली, हाजीपुर, सुपौल, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, मधेपुरा (सुपौल) और गोपालगंज की सीट आयी है। वहीं कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, पटना साहिब, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और महाराजगंज से चुनाव लड़ेगी। भाकपा माले (लिबरेशन) को आरा, काराकाट और नालंदा की सीट मिली है। वहीं सीपीआइ को बेगूसराय और सीपीएम को खगड़िया की सीट मिली है।

    दिल्ली में तय हुआ फार्मूला, पटना में एलान
    दिल्ली में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच 3 दिनों तक मंथन के बाद नियम और शर्तों के साथ फार्मूला तय हुआ है। पटना में आरजेडी दफ्तर में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी और लेफ्ट पार्टियों से धीरेंद्र झा, राम नरेश पांडेय मौजूद थे।

    बिहार में सात चरणों में होगा चुनाव
    बताते चलें कि बिहार में भी सात चरणों में चुनाव होने वाला है। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई, पांचवा 20 मई, छठा 25 मई और सातवां एक जून को होगा।

    पहला चरण : औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई
    दूसरा चरण : किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर
    तीसरा चरण : झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया
    चौथा चरण : दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर
    पांचवा चरण : सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर
    छठा चरण : वाल्मिकी नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, महाराजगंज और सीवान
    सातवां चरण : पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची लोकसभा क्षेत्र में 2019 की तुलना में 2024 में 2.5 लाख मतदाता बढ़े
    Next Article काठमांडू के मेयर की चीन को दो टूक, कहा- टेंडर लेकर काम अधूरा छोड़ना फितरत
    admin

      Related Posts

      विपक्षी दल भारत को धर्मशाला बनाना चाहते हैं : गिरिराज सिंह

      October 28, 2025

      सरकारी नौकरी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा महागठबंधन: सम्राट चौधरी

      October 28, 2025

      दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने के मामले में प्रशांत किशोर काे निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नाेटिस

      October 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोल्हान बंद का व्यापक असर, सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता
      • चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से 31 तक भारी बारिश की आशंका
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version