Author: admin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने नागालैंड से भारी मात्रा में मादक पदार्थों को लेकर पश्चिम बंगाल पहुंचे महिला सहित तीन तस्करों को धर दबोचा है। इनकी पहचान 42 साल के रजा खान, 53 साल के सेंटू शेख और 39 साल की राधा बीवी के तौर पर हुई है। तीनों मुर्शिदाबाद के बहरामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने बताया कि शुक्रवार को पुख्ता सूचना मिलने के बाद मुर्शिदाबाद के बहरामपुर के करीब खगड़ाघाट रेलवे स्टेशन पर हावड़ा जीआरपी के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल…

Read More

कूचबिहार। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत 6 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) अर्जुन के सीमा प्रहरियों ने चार बांग्लादेशी नागरिकों सहित छह लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के नाम मोहम्मद रफीक मिया (30), मोहिदुल इस्लाम (27), मोहम्मद राशिद सरकार (23) और मोहम्मद असदुल एसके (25) है, वहीं, दो भारतीयों का नाम मोहम्मद सफीकुल (24) और मोइनुल मंडल (22) है। बीएसएफ ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। बीएसएफ के अनुसार, इन सभी को उस समय पकड़ा गया जब बांग्लादेश…

Read More

कानपुर। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने शनिवार को कानपुर की ऐतिहासिक होली (गंगा मेला महोत्सव) का शुभारंभ हटिया रज्जन बाबू पार्क में तिरंगा फहराकर एवं भारत माता की जय के जयघोष के साथ किया। रंग पंचमी के मौके पर कानपुर की सांस्कृतिक धरोहर गंगा मेला महोत्सव की 83वीं वर्षगांठ को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस आयुक्त ने कड़ा निर्देश दिया और हटिया गंगा मेला के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों में हुई तैयारियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरीश चन्दर, पुलिस उपायुक्त पूर्वी एसके सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखन सिंह यादव, सहायक पुलिस…

Read More

मीरजापुर। जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निरंजन के आदेश के अनुपालन में शनिवार को पुलिस प्रशासन ने ड्रग माफिया की 15. 64 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की। गैंग लीडर महेश सोनकर पुत्र दयाराम निवासी विश्वकर्मा कालोनी महुवरिया की अवैध रूप से अर्जित 15 करोड़ 64 लाख रूपये की चल व अचल सम्पत्ति धारा 14(1) अधिनियम-गिरोहबन्ध एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में कुर्क की गई। महेश सोनकर का आपराधिक इतिहास है। उस पर कोतवाली शहर व देहात तथा चुनार में आठ मुकदमें चल रहे हैं।

Read More

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देना प्रत्येक किसान का सम्मान है। भारत सरकार ने किसानों की भावनाओं का सम्मान करने का काम किया है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी साहब का किसानों के प्रति प्रेम व लगाव था, वह किसानों की लड़ाई लड़ते थे। केंद्र सरकार द्वारा जननायक कर्परी ठाकुर एवं पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले…

Read More

पटना। बिहार में रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली मुहल्ला के पास शनिवार सुबह सात बजे रांची से अयोध्या जा रही पर्यटक बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। पांच घायलों का इलाज स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यात्रियों के अनुसार रांची से अयोध्या दर्शन को जा रही पर्यटक बस (जेएच 01 बीए 1730) चार बजे सुबह खराब हो गयी, जिसकी मरम्मत लगभग सात बजे…

Read More

रांची। रांची लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ और कांग्रेस प्रत्याशी राम टहल चौधरी के बीच सीधी टक्कर हो सकती है। हाल ही में राम टहल चौधरी ने कांग्रेस का दामन थामा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें इस बार कांग्रेस चुनावी मैदान में उतार सकती है। यदि ऐसा हुआ तो रांची सीट में कभी भाजपा के सांसद रहे राम टहल चौधरी अब विपक्ष के तौर पर कांग्रेस के प्रत्याशी बनकर चुनावी मैदान में भाजपा के ही सामने फिर से खड़े रहेंगे। ओबीसी वोटरों के बीच से आए रामटहल चौधरी की कुरमी समुदाय पर मजबूत पकड़ मानी…

Read More

रांची। भाकपा माले ने कोडरमा लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बगोदर विधायक विनोद सिंह को कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले का उम्मीदवार बनाया है। शनिवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में यह निर्णय लिया गया। माले विधायक विनोद सिंह ने पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी और महागठबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। लोगों को जो उम्मीद भाकपा माले और महागठबंधन से है उसे वह पूरा करने की कोशिश करेंगे। वह संसद में लोगों की आवाज को बुलंद करेंगे।

Read More

अनिल कपूर और बोनी कपूर दोनों भाई हैं। बोनी कपूर निर्माता हैं और अनिल कपूर अभिनेता हैं। अनिल कपूर ने अब तक अपने भाई की कई फिल्मों में काम किया है। ”रूप की रानी चोरों का राजा” से लेकर ”नो एंट्री” तक। वर्ष 2005 में आई कॉमेडी फिल्म ”नो एंट्री” सुपरहिट रही थी। सलमान खान, फरदीन खान, अनिल कपूर ने काम किया। फिल्म वाकई बहुत बढ़िया थी। अब ”नो एंट्री” का सीक्वल भी आ रहा है लेकिन अनिल कपूर फिल्म में नहीं होंगे। बोनी कपूर ने मीडिया से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा, नो एंट्री…

Read More

मांडू और सदर विधायक दोनों के करियर दांव पर रांची (झारखंड)। लोकतंत्र के इतिहास में अब तक हजारीबाग लोकसभा सीट पर कुल 17 बार चुनाव हुए। इस सीट पर किसी भी पार्टी का कभी दबदबा नहीं रहा। हमेशा बदलाव का दौरा चला लेकिन सबसे ज्यादा यहां से भाजपा ने जीत दर्ज की। वर्ष 1952 से 2019 तक सात बार भाजपा, दो बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, तीन बार भारतीय कांग्रेस पार्टी, दो बार छोटा नागपुर संथाल परगना जनता पार्टी, एक बार जनता पार्टी, एक बार भारतीय लोकदल और एक बार निर्दलीय ने जीत हासिल की है। हजारीबाग लोकसभा सीट ने देश…

Read More

रांची। नगर विकास सचिव चंद्रशेखर ने राज्य में शहरी विकास योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। रांची सहित अन्य निकायों में चल रही पेयजल योजनाओं का पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से शीघ्र हैंडओवर लेने को कहा है। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने को कहा है। सचिव चंद्रशेखर ने सभी संवेदकों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर योजनाओं में हो रही देरी का कारण जानने को कहा है। उन्होंने कांटाटोली फ्लाईओवर के काम में तेजी लाने और नीचे पार्किंग की भी संभावना तलाशने का निर्देश दिया। कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे दुकान भी बनाया जायेगा। सचिव…

Read More