Author: admin

काबुल। अफगानिस्तान में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप से धरती कांपी। आज (शुक्रवार) स्थानीय समयानुसार सुबह 5ः11 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई। यह जानकारी नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। फिलहाल जनहानि के नुकसान की सूचना नहीं है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स हैंडल पर अफगानिस्तान में आए ताजा भूकंप का ब्यौरा साझा किया है। इससे पहले कल (गुरुवार) सुबह स्थानीय समयानुसार 5:44 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। उल्लेखनीय है कि भूकंप के लिहाज अफगानिस्तान बेहद संवेदनशील है। अफगानिस्तान…

Read More

अररिया। जिले से सैंकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक ट्रेन और बस से दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को आयोजित ऐतिहासिक महारैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार को रवाना हुए। यह जानकारी बिहार प्रदेश प्रवक्ता और जोनल प्रभारी चंद्र भूषण ने एक बयान में दी। उन्होंने बताया कि असंवैधानिक तरीके से ईडी को हथियार बनाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मोदी सरकार ने कथित शराब नीति में गिरफ्तार करवा दिया है।श्री भूषण ने बताया कि विपक्षी नेताओं को अलोकतांत्रिक तरीके से मोदी सरकार द्वारा प्रताड़ित कर…

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा को छूट और कांग्रेस से लूट की नीति के तहत देश में आयकर विभाग काम कर रहा है। लोकसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के जरिये कराये गये आंतरिक सर्वे में हार की रिपोर्ट आने पर सरकारी एजेंसियां इडी, सीबीआइ और आइटी आदि खुलकर मैदान में आ गयी हैं। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के जरिये कांग्रेस को 1823 करोड़ का नोटिस भेजा गया है। 135 करोड़ कांग्रेस के खाते से पहले ही…

Read More

रांची। रांची पुलिस ने चुनाव आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू करने के बाद से अबतक अवैध रुप से शराब के निर्माण और व्यापार एवं अवैध कार्यों में संलिप्त 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के स्वतंत्र निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित कराने के लिए अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब निर्माण, भंडारण , व्यापार और तस्करी के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से सघन अभियान चलाया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अबतक विभिन्न थाना,ओपी क्षेत्रों में कई एकड क्षेत्रफल में लगे अफीम की खेती…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड एवं राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा उप-चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में दिलीप कुमार वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं राजस्थान के बागौडौरा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सुभाष तम्बोलिया को उम्मीदवार बनाया है। नाम की घोषणा होने के बाद दिलीप कुमार वर्मा ने अपनी जीत का दावा किया है।

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता बालूमाथ/बारियातू। लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं भयमुक्त बनाने के लिए लातेहार पुलिस कृत संकल्पित है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी राजा दिलावर के नेतृत्व एवं बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम के अनुवीक्षण में अंतरजिला सीमा क्षेत्र के थाना गेट के समीप बने चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जहां चेकिंग के दौरान एक कार जेएच 02बी एम 3719 से इक्कीस लाख पंचानबे हजार रुपये नगद जब्त किये गये। जानकारी देते हुए बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी…

Read More

लखनऊ। बांदा से मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए एंबुलेंस से रवाना हो गा है। मुख्तार के शव के साथ उनका छोटा बेटा उमर अंसारी और बड़ी बहू निखत सहित कई लोग हैं। गाजीपुर पहुंचने में शव को लगभग छह घंटे लगेंगे। शव के साथ पुलिस का वज्र वाहन सहित भारी पुलिस बल भी है। बताया जा रहा है कि देर रात मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर पहुंचेगा। शनिवार सुबह उसको कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। जहां कब्र को तैयार किया जा रहा है।

Read More

पूर्व डीएसपी नूर मुस्तफा ने दोषियों की उम्र कम कर बचाने की कोशिश की थी, उसके ऊपर राज्य सरकार ने कार्रवाई नही की रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने अंकिता हत्याकांड में दोषियों के आजीवन कारावास की सजा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से यह आग्रह भी करते हैं कि उच्च न्यायलय में सरकार अपील करे कि ऐसे दुर्दांत अपराधियों को फांसी की सजा हो। कहा कि झारखंड की बेटियों की इज्जत लूटने और जान लेने पर उतारू लोगो को फांसी की सजा हो। पेट्रोल…

Read More

पलामू। चैनपुर प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। इसके साथ ही प्रमुख की कुर्सी बरकरार रह गयी है। प्रखंड के 19 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख को पद से हटाने के लिए 14 मार्च गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव लाया था। विश्वासमत को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी द्वारा शुक्रवार को 11 बजे वोटिंग-मतदान का समय निर्धारित दिया गया था, लेकिन प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक भी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज़ कर दिया। एसडीओ ने कहा कि पूर्व प्रमुख ही…

Read More

दुमका लोकसभा सीट को लेकर अटकलों का बाजार खत्म साहिबगंज। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लडने की अटकलों को जेएमएम ने विराम देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव नही लड़ेंगे और अगले दो से तीन दिनों में जेएमएम झारखंड के सभी पांचों सीट के उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। यह जानकारी जेएमएम के पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने आज साहिबगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया। हेमलाल मुर्मू ने सीता सोरेन के सवालों का जवाब देने के लिए पार्टी की ओर से अधिकृत रूप से साहिबगंज में…

Read More

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग, जिन्होंने घरेलू टीम को दिल्ली कैपिटल्स पर 12 रन से जीत दिलाई, ने कहा कि मैच से पहले वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और उन्हें मैदान पर उतरने से पहले दर्दनिवारक दवाएं लेनी पड़ीं। राजस्थान ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स पर 12 रन से जीत हासिल कर घरेलू टीम के विजयी होने का सिलसिला जारी रखा। गुरुवार रात खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम 7.2 ओवर के बाद 36 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, हालांकि, पराग बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने…

Read More