Author: admin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रामकृष्ण मिशन एवं मठ के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक चेतना के प्रखर व्यक्तित्व स्वामी स्मरणानंद का समाधिस्थ होना व्यक्तिगत क्षति जैसा है। प्रधानमंत्री ने अपने एक भावपूर्ण लेख में कहा कि लोकसभा चुनाव के महापर्व की भागदौड़ के बीच एक ऐसी खबर आई, जिसने मन-मस्तिष्क में कुछ पल के लिए एक ठहराव सा ला दिया। कुछ वर्ष पहले स्वामी आत्मास्थानंद का महाप्रयाण और अब स्वामी स्मरणानंद का अनंत यात्रा पर प्रस्थान कितने ही लोगों को शोक संतप्त कर गया है। मेरा मन…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 30 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत में 75 साल पहले इसी तारीख को 1949 में 22 रियासतों को मिलाकर राजस्थान बनाया गया। क्षेत्रफल के लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा राज्य, जबकि जनसंख्या के लिहाज से सातवां सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान की राजधानी जयपुर को महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने बसाया था। राजस्थान की पश्चिमी सीमाएं पाकिस्तान से लगती हैं। आजादी के पहले राजस्थान को राजपूताना के नाम से जाना जाता था। पूरे राजपूताना में 19 रियासतें और तीन ठिकाने थे। इन रियासतों और ठिकानों के एकीकरण के…

Read More

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने ‘खिचड़ी’ घोटाले में शिवसेना (यूबीटी) के नेता अमोल कीर्तिकर को दूसरा समन जारी करके 8 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया है। उन्हें लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है। इससे पहले इसी मामले में कीर्तिकर को इडी ने बुधवार को समन जारी किया था लेकिन वे इडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। यह घोटाला कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों को ‘खिचड़ी’ वितरित करने के ठेके देने में अनियमितता से संबंधित है। सितंबर, 2023 में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 6.37 करोड़ रुपये…

Read More

धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के नाम पर तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाने का मामला प्रकाश में आया है। फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 9579111855 है। इस संबंध में उपायुक्त ने अपने अधिकारियों, शुभचिंतकों व आमजनों से अपील की है कि अगर इस व्हाट्सएप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी अनाधिकृत सोशल मीडिया के माध्यम द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है, तो उनके झांसे में न आए और किसी भी प्रकार की कोई भी वार्तालाप न करें।

Read More

लखनऊ। राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व संपादक आनन्द मिश्र ‘अभय’ का गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बाराबंकी में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को बाराबंकी में ही किया जाएगा। आनन्द मिश्र अभय लगभग 18 वर्षों तक राष्ट्रधर्म के संपादक रहे। राष्ट्रधर्म के निदेशक सर्वेश चन्द्र द्विवेदी ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि राष्ट्रधर्म के संपादक बनने से पहले आनन्द मिश्र सरकारी सेवा में थे। राज्य शासन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए 31 दिसंबर 1989 को सेवानिवृत्त हुए। लेखन में रुचि होने के कारण सेवानिवृत्ति के बाद वे लखनऊ के विश्व संवाद केंद्र से जुड़े। वर्ष 1997 में उन्हें राष्ट्रधर्म का…

Read More

-तीन सीट सीपीआईएमएल, एक-एक सीपीआई और सीपीआई (एम) पटना। बिहार में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बस्ती में शुक्रवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा की। इसके मुताबिक राजद 26, कांग्रेस 09, सीपीआईएमएल 03, सीपीआई एक और सीपीआई (एम) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय जनता दल के खाते में जो सीटें आई है, उनमें अररिया, बांका,बक्सर, गया, गोपालगंज, हाजीपुर, जहानाबाद, जमुई, झंझारपुर, मधेपुरा, महाराजगंज, नवादा, पाटलिपुत्र, उजियारपुर, सारण, पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, सिवान, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, वाल्मीकिनगर और औरंगाबाद लोकसभा सीट है। कांग्रेस…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 5 बजे नमो ऐप के माध्यम से तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। उन्होंने पार्टी के सुशासन के एजेंडे को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के लिए राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा कि मैं आज शाम 5 बजे नमो ऐप के माध्यम से हमारे मेहनती तमिलनाडु भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत ‘एनाथू बूथ वलिमैयाना बूथ’ का इंतजार कर रहा हूं। यह सराहनीय है कि तमिलनाडु में हमारे…

Read More

पलामू। देश स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में पलामू के युवा सफलता अर्जित कर रहे हैं। गेट के एग्जाम में मेदिनीनगर शहर के नई मुहल्ला के रहने वाले स्व. सजन कुमार के पुत्र हर्ष कुमार को ऑल इंडिया रैंकिंग में 62वां स्थान प्राप्त हुआ है। हर्ष ने 12वीं तक की पढ़ाई एमके डीएवी स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद बीटेक हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से किया। हर्ष की सफलता की खास बात रही कि उसने कॉलेज की पढ़ाई करते हुए गेट के एग्जाम को अच्छे रैंक के साथ पास किया है। हर्ष ने बताया कि उसने गेट परीक्षा की तैयारी…

Read More

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में शुक्रवार को झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित अन्य नेताओं ने मुलाकात की। मुलाकात करने वाले नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , सुबोध कांत सहाय, बंधु तिर्की और राम टहल चौधरी शामिल थे। यह मुलाकात शिष्टाचार बताया गया।

Read More

– तीनों नौसेनाओं को क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मौके मिले – जहाजों ने तंजानिया और मोजाम्बिक से ईईजेड की संयुक्त निगरानी भी की नई दिल्ली। मोजाम्बिक और तंजानिया की नौसेनाओं के साथ भारत का समुद्री अभ्यास ‘आईएमटी ट्रिलैट’ खत्म हो गया है। नाकाला, मोजाम्बिक में एक सप्ताह तक चले इस अभ्यास ने तीनों देशों के बीच समुद्री सहयोग और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया। भारतीय युद्धपोत आईएनएस तीर और सुजाता ने संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण सत्रों और सहयोगात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान तीनों नौसेनाओं को क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को…

Read More

रांची। रांची के ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। पिछले पांच दिनों में कुल 1176 लोगों का ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने के मामले में चालान काटा गया है। इनमें 187, 329, 299, 251 और 110 चालान शामिल है। ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस ,अनाधिकृत रूप से अपने चार पहिया वाहन के शीशे में ब्लैक फिल्म, अनाधिकृत रूप से सूचक पट्ट लगाकर घुमने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। नियम…

Read More