Author: admin

रांची। राज्य की 14 सीटों के लिए चार चरणों में 13 मई से लोकसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। इन सीटों पर कमल खिलाने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभा करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री की चुनावी सभा 2019 के चुनावी सभा से ज्यादा होगी। प्रधानमंत्री मोदी 2019 के चुनावी सभा का शंखनाद रांची में रोड शो के जरिए की थी। इसके दूसरे दिन 24 अप्रैल, 2019 को लोहरदगा में और 29 अप्रैल को जमुआ में जनता को संबोधित किया था। इस तरह…

Read More

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों ने दम दिखाना शुरू कर दिया है। यहां ममता बनर्जी ने राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिसके बाद से लड़ाई दिलचस्प हो गई है। बंगाल में दमदम लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल है। कोलकाता से सटे होने की वजह से इसका लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है। इस बार इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने अपने मौजूदा सांसद और वयोवृद्ध नेता सौगत राय पर ही भरोसा जताया है। सदन में नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ मुखर विरोध के लिए वह जाने जाते हैं।…

Read More

पलामू। डालटनगंज शहर थाना पुलिस ने हेरोइन की खरीद-बिक्री के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से 5.65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। गिरफ्तार युवकों में रोहित रंजन (35) निवासी अघोर आश्रम हरिजन टोला एवं आलोक कुमार गुप्ता (18) निवासी सोनपुरवा रामबान तालाब गढ़वा शामिल हैं। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बीएन कॉलेज मैदान के सुनसान एरिया में रोहित और उसका साथी हेरोइन बेच रहे हैं। इस पर अंचलाधिकारी मेदिनीनगर के साथ टीम बनाकर कार्रवाई की गयी। इस दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर 5.65 ग्राम हेरोइन…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (आज) को गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के बलिदान का स्मरण किया। साथ ही उनकी करुणा और क्षमा की शिक्षा सुदृढ़ होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पोस्ट में कहा, ”आज गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं। इससे हमें करुणा और क्षमा की जो शिक्षा मिलती है, वह और मजबूत हो।” उल्लेखनीय है कि गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए पवित्र दिन है। मान्यता है कि इसी दिन ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था। दुनिया में इस दिन को…

Read More

पलामू। लोकसभा चुनाव को देखते हुए नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री एवं तस्करी रोकने को लेकर अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में जिले के मनातू थाना क्षेत्र के अप्टी (मिटार) के जंगल में कार्रवाई कर 4.40 केजी अफीम बरामद की गयी। इसके अलावा 160 किलो डोडा, 19 हजार रूपए, मोटरसाइकिल, मोबाइल और तराजू-बटखरा आदि बरामद किये गए। इस सिलसिले में पुलिस ने खरीद बिक्री करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनातू थाना क्षेत्र के अप्टी (मिटार) के जंगल में डोडा सुखाया हुआ…

Read More

बोकारो। उपायुक्त विजया जाधव ने गुरुवार देर रात बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी गई अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्टरी का निरीक्षण किया। उन्होंने जब्त सामानों को देखा और उनका सैंपल संग्रह कर उत्पाद निरीक्षक को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। साथ ही टीम के संबंधित पदाधिकारी और थाना प्रभारी को फैक्टरी सील करने को कहा। संचालक पर उत्पाद अधिनियम की धारा 47 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर 05 हजार क्षमता वाली 16 टैंक (हिमगिरी) थे, जिसमें 07 हजार लीटर तैयार शराब, 20 हजार लीटर स्पिरिट था। साथ ही…

Read More

चतरा। चतरा पुलिस ने गिद्धौर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अफीम और हीरोइन बरामद किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों का नाम ललन दांगी और राजेंद्र दांगी है। दोनों गिद्धौर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। एसपी विकास पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि चतरा-हजारीबाग जिले सीमान्त पर स्थित बलबल चेकनाका के समीप चलाए जा रहे एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 45 किलो प्रतिबंधित अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेयटोला गांव निवासी…

Read More

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। जहां एक वहशी पति ने पत्नी समेत 3 बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी। घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बावरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि बीती रात उसने सोते वक्त पत्नी और 3 बच्चों की गला काटकर हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपित इदु मियां घर छोड़ फरार है। मृतकों में इद्दु की पत्नी अफरीना खातून (40), अबरुन खातून(13), तबरुन खातून(11) व शहजादी खातून(9) शामिल हैं। चारो की बेरहमी से गला काट हत्या की गई है। घटना के कारणो का अब…

Read More

रांची। लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए ईवी श्रेणी के वाहनों के लिए हायर एंड डिटेंशन चार्ज की दर्ज निर्धारित कर दी गयी है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। विभाग ने पहले ही पेट्रोल-डीजल वाहनों के लिए हायर एंड डिटेंशन चार्ज तय कर दिया था। अब इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी दरों को तय किया है यानी चुनावी ड्यूटी में यदि ये वाहन प्रयोग में लाये जाते है तो उन्हें निर्धारित दरों का ही भुगतान वाहन संचालकों के पक्ष में करना होगा। -महिन्द्रा एसयूवी 400 ईवी, टाटा टियागो नेक्सन ईवी, टाटा टिगोर ईवी, एसी कार: 1470…

Read More

काठमांडू। नेपाल में पुराने सत्ता गठबन्धन को तोड़कर नए गठबन्धन को बने अभी एक महीने भी नहीं हुए लेकिन प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की तरफ से दी गई चेतावनी ने राजनीतिक क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है। प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो फिर से राजनीतिक उथल पुथल करने की क्षमता रखते हैं। प्रचण्ड ने कहा कि यदि मुझे काम नहीं करने दिया गया या मेरे काम करने में अड़ंगा लगाया गया और राजनीतिक सौदेबाजी की गई तो मैं किसी भी समय राजनीतिक उथल पुथल कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि मेरी…

Read More

भागलपुर। मिशन सुरक्षा के तहत बरारी थाना पुलिस ने मस्केट एवं जिंदा कारतूस के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी श्रीराज ने दी। सिटी एसपी ने बताया कि बीते 28 मार्च को लोकसभा चुनाव-2024 के अवसर पर बरारी थाना एवं एस०एस०बी० टीम के द्वारा एरिया डोमिनेशन, फ्लैग मार्च, अवैध हथियार एवं शराब के विरूद्ध विभिन्न जगहों, चौक-चौराहों एवं गली-मोहल्लों में संयुक्त छापेमारी किया गया। इसी क्रम में भागलपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि झौआकोठी के पास एक किराने के दुकान में अवैध हथियार रखा है। सूचना के सत्यापन एवं…

Read More