लखनऊ। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान इस बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चुनाव प्रचार करते हुए दिखेंगे। इनके नाम भी स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किये गये…
Author: admin
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां इंडिगो और एयर इंडिया के एयर क्राफ्ट के पंख आपस में टकरा गए। हालांकि, इस दुर्घटना के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन घटना के बाद डीजीसीए ने पायलट्स के खिलाफ एक्शन लिया है। एयरपोर्ट के प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों ही फ्लाइट्स में यात्री सवार थे। इंडिगो की फ्लाइट टैक्सी गुजर रही थी, तभी एयर क्राफ्ट का हिस्सा दूसरे एयर इंडिया के एयर क्राफ्ट से टकरा गया। दोनों के पंख टकराकर टूट गए हैं। इस…
रांची। बिहार में इस बार भी पहले की तरह सात चरणों में वोट डाले जायेंगे। लोकसभा चुनाव के मामले में 40 सीटोंवाले इस महत्वपूर्ण राज्य के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों के नाम तय कर लिये हैं। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ झारखंड से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद तथा बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय…
राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में हुई ‘प्रोजेक्ट इम्पैक्ट’ की समीक्षा बैठक रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए लागू किये गए ‘प्रोजेक्ट इंपैक्ट’ के आंकलन पत्र भरने में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी। साथ ही उन शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का वेतन भी रोका जाएगा। स्कूल 28 मार्च की शाम पांच बजे तक प्रोजेक्ट इंपैक्ट की आंकलन शीट भरकर जमा करें। यह बातें राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने बुधवार को प्रोजेक्ट इंपैक्ट की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट इंपैक्ट की असेसमेंट शीट को…
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने बुधवार को लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली। लोकपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर ने उन्हें शपथ दिलाई। पंकज कुमार और अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ समारोह का आयोजन बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय लोकपाल कार्यालय में किया गया। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि नई नियुक्तियां दो मौजूदा न्यायिक सदस्यों न्यायमूर्ति पी.के. मोहंती तथा न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी और तीन सदस्यों डी.के. जैन, अर्चना रामसुंदरम और महेंद्र सिंह का 26 मार्च को लोकपाल में कार्यकाल पूरा होने के…
रांची। लोकसभा चुनाव की तरीखों का एलान होते ही इंडी गठबंधन और भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा के तमाम बड़े नेता पहले भी इंडी गठबंधन पर निशाना साध चुके हैं। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया एक्स के जरिये इंडी अलायंस पर निशाना साधते हुए इस गठबंधन को अवसरवादी नेताओं का बेमेल गठबंधन करार दिया है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर साझा की वीडियो दरअसल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार के उद्योग विभाग के द्वारा बर्खास्त किये गये कर्मचारी को 19 साल का लंबित वेतन देने का निर्देश दिया है। दरअसल भावेश कुमार झा को उद्योग विभाग के अधीनस्थ हथकरघा, रेशम और रेशम उत्पादन विभाग में 1984 में पायलट प्रोजेक्ट सेंटर में क्लर्क-कम-कैशियर के पद पर नियुक्त किया गया था। नौकरी पर रहने केकई वर्षों बाद याचिकाकर्ता (भावेश कुमार झा) को कारण बताओ नोटिस जारी कर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गयी। 2007 में कर्मचारी की सेवा खत्म कर दी गयी वर्ष 2007 में उसकी सेवा खत्म कर दी गयी। सेवा खत्म किये…
रांची। झारखंड में 1 अप्रैल 2025 से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी जायेगी। केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्रालय ने टोल की दरों में अधिकतम 2.6 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला लिया है। इसके आलोक में राज्यों के राजमार्गों में लगनेवाले टोल टैक्स में भी बढ़ोतरी की जायेगी। करीब 5 से 20 रुपये तक टोल की वृद्धि होगी। एनएचएआइ की ओर से टोल वृद्धि का प्रस्ताव तैयार हो रहा है, जिसे इस माह के अंत तक फाइनल किया जायेगा। टोल वृद्धि राज्य के सभी 16 टोल प्लाजा में लागू होगी। यानी 1 अप्रैल से झारखंड के राजमार्ग एनएच…
अब जांच के बाद ही आवास निर्माण के लिए खाते में जायेगी राशि रांची। झारखंड सरकार द्वारा प्रारंभ की गयी अबुआ आवास योजना में लाभुकों के चयन में कई गड़बड़ी होने की शिकायत सामने आ रही है। तय लक्ष्य के अनुसार लाभुकों की सूची जो सामने आ रही है, उसमें ही गड़बड़ी किये जाने की शिकायत लगातार सरकार को मिल रही है। कई ग्राम पंचायत के मुखिया पर भी आरोप लग रहे हैं कि सूची तैयार कराने में उनकी भूमिका सही नहीं थी, वहीं कई ग्राम पंचायत के मुखिया स्वयं ही रिपोर्ट कर रहे हैं कि गलत सूची बनायी गयी…
पश्चिम चंपारण बगहा। बगहा पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान 13 आरोपियों को गिरफ्तारी किया है। इनमें से 09 वारंट का निष्पादन , जिसमें जमानतीय 01 एवं अजमानतीय 08 है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस रिलीज जारी कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना ने गोलीकांड मामला में 04 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा और तीन देशी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस एवं दो मोटरसाईकिल बरामद की है।वहीं धनहाँ थाना ने अन्य काण्ड में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने बताया कि बथवरिया ने द्वारा अन्य काण्ड…
पलामू। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में देवी मंडप के पास होली मिलन कार्यक्रम के दौरान जमकर चाकूबाजी हुई, जिससे दो सगे भाई जख्मी हो गए। इनमें से एक को बेहतर इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। हालांकि उसका इलाज मेडिका में चल रहा है। उसके सीने की नश कट गयी है। युवक की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। जख्मी युवकों में सिंगरा खुर्द के गुंजन शुक्ला और धीरज शुक्ला पिता विजय शुक्ला हैं। गुंजन शुक्ला को रेफर किया गया है। एमआरएमसीएच में इलाज के दौरान धीरज शुक्ला एवं उसके साथ आए गांव के…