रांची। राष्ट्रीय कांग्रेस और कांग्रेस के अधीन सभी इकाइयो के बैंक खातों को फ्रिज किए जाने के विरोध में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विरोध जताते हुए बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध है। प्रदेश ने कहा कि 18वीं लोकसभा के आम चुनाव की घोषणा तो हो चुकी है, देश का हर एक नागरिक इसमें भाग लेने के लिए उत्सकु है। भारत पूरी दुनिया में अपने लोकतंत्र मूल्यों और आदर्शों के लिए जाना जाता है। किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव अनिवार्य होता है। आप सभी को मालूम ही होगा की रीसेंटली किन-किन देशों…
Author: admin
रांची। रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर राजधानी रांची में होली पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाइक दस्ता मुस्तैद है। शहर के आठ थाना क्षेत्रों में 40 बाइक पर 80 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पांच-पांच बाइक दस्ता को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने रविवार को ब्रीफिंग कर रवाना किया। एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। यदि किसी को जबरन परेशान किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने वालों की पहचान पहले ही कर…
-हरिद्वार सीट पर हरीश रावत के दबाव से कांग्रेस को नुकसान के आसार देहरादून। एक तरफ भाजपा का मजबूत संगठन, तो दूसरी तरफ कांग्रेस की लचर स्थिति। एक तरफ भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसा अनुभवी चेहरा, तो दूसरी तरफ कांग्रेस का विरेंद्र रावत जैसा अनजान और अनुभवहीन चेहरा। एक तरफ मोदी लहर, तो दूसरी तरफ बिखरा-बिखरा पस्त विपक्ष। उत्तराखंड की प्रतिष्ठित हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपने बेटे विरेंद्र रावत को टिकट दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का दबाव कांग्रेस पर बहुत भारी पड़ना तय है। कहने का मतलब कि सत्ताधारी दल भाजपा को परिवारवाद का मुद्दा बनाकर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 17 सीटें अनुसूचित वर्ग के लिए रिजर्व हैं। उप्र में भाजपा ने सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को तय करने में रिजर्व सीटें निर्णायक बन सकती हैं। भाजपा इन सीटों पर अपना दबदबा और बढ़ाना चाहती है तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल इन सीटों में भाजपा को कमजोर करने की संभावना देख रहे हैं। 2014 और 2019 के आम चुनाव में दिखा कि भाजपा ने प्रदेश की रिजर्व सीटों पर अव्वल दर्जे का प्रदर्शन किया। भाजपा ने आम सीटों के अलावा रिजर्व सीटों पर शानदार…
नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अगले रविवार (31 मार्च) को रामलीला मैदान में महारैली आयोजित करेगा। आम आदमी पार्टी और दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने गठबंधन के अन्य घटकदलों के नेताओं के साथ रविवार को दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी घोषणा की। आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसी का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने के लिए कर रही है। उन पर फर्जी मामले बनाकर उन्हें फंसा रही है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…
-आंद्रे रसेल बने प्लेयर ऑफ द मैच कोलकाता। आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हरा दिया है। केकेआर की इस जीत के हीरो आंद्रे रसेल और हर्षित राणा रहे। रसेल ने जहां तेजतर्रार 64 रन की नाबाद पारी खेली और दो विकेट चटकाए। वहीं तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। रसेल को हरफन मौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस…
बिहार में कुर्ता फाड़ होली भी खेली जाती है, जो विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। लोग बताते हैं कि इस दिन के लिए खास तैयारी की जाती है। बाजार में स्पेशल कुर्ते बिकते हैं, जिनकी काफी डिमांड रहती है। यहां होलिका दहन की राख एक-दूसरे को लगाई जाती है, जिसे काफी शुभ माना जाता है। होली वाले दिन पहले गुलाल से सूखी होली खेली जाती है। इसके बाद पुरुष कुर्ता फाड़ होली खेलते हैं। वहीं मथुरा में लठ्ठमार होली तो उत्तराखंड में बैठकी होली की धूम है। इतिहास बताता है कि होली के त्योहार को मनाने की शुरुआत बिहार…
लोहरदगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने कहा कि कांग्रेस के अपने घोटाले पकड़े जाने पर केंद्र सरकार भाजपा एवं आयकर विभाग को कटघरे में खड़ा करके झूठी बातें कर रही है।लेकिन न्यायालय में अपने बचाव के लिए दलील पेश नहीं कर पाती है। जबकि आयकर विभाग ने डिफाल्टर होने के कारण कांग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115 करोड़ रुपए के प्रयोग पर रोक लगाई है ना कि बैंक अकाउंट को फ्रिज किया है। अपनी गलतियों को बताने के बजाय अपने खाते फ्रीज होने की तुलना लोकतंत्र की हत्या से करना देश का अपमान है। जबकि कांग्रेस ने…
भारतीय पर्व और उत्सव अक्सर प्रकृति के जीवन क्रम से जुड़े होते हैं। ऋतुओं के आने-जाने के साथ ही वे भी उपस्थित होते रहते हैं। इसलिए भारत का लोकमानस उसके साथ विलक्षण संगति बिठाता चलता है जिसकी झलक गीत, नृत्य और संगीत की लोक-कलाओं और रीति-रिवाजों सबमें दिखती है। साझे की ज़िंदगी में आनंद की तलाश करने वाले समाज में ऐसा होना स्वाभाविक भी है। हमारा मूल स्वभाव तो यही सुझाता है कि हम प्रकृति में अवस्थित हैं और प्रकृति हममें स्पंदित है। थोड़ा विचार करें तो यह स्पष्ट हो जाता है कि हमारा अनोखा उपहार, क्योंकि सारी तकनीकी प्रगति…
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके के कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार रात गोलीबारी करने वाले चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में कम-से-कम 133 लोगों की मौत हो गई जबकि 140 लोग घायल हुए। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि चार बंदूकधारियों को यूक्रेन की तरफ भागते हुए पकड़ा गया। जबकि यूक्रेन ने इस हमले में उसका हाथ होने से साफ इनकार किया है। शनिवार को राष्ट्रपति पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को दोबारा बहाल करने का संकेत दिया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों की बहाली पर गंभीरता से विचार करने की इच्छा व्यक्त की। जीयो न्यूज के मुताबिक परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन के बाद लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि भारत के साथ व्यापार गतिविधियों को फिर से शुरू करने को लेकर पाकिस्तान का व्यापारिक समुदाय उत्सुक है। भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से बहाल करने पर पाकिस्तान गंभीरता से विचार…