राजद ने सीट बंटवारा से पहले ही तय कर दिए 10 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों के नाम पटना। आईएनडीआई गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले ही राजद ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये हैं। जल्द ही इनके नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इनमें पाटलिपुत्र, सारण, बांका, बक्सर और जहानाबाद संसदीय सीट हैं। इससे पूर्व राजद ने नवादा, जमुई, औरंगाबाद, गया, मुंगेर को लेकर भी कुछ नामों को फाइनल किया है। खास बात यह है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव इस बार के लोकसभा चुनाव में दो बेटियों को संसद भेजने की तैयारी में हैं।…
Author: admin
लोहरदगा। जोबांग थाना क्षेत्र के देवदरिया के समीप ट्रक ने सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जोबांग थाना क्षेत्र के सीरम पंचायत के सरजू पावा निवासी ललित उरांव के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार युवक लोहरदगा रिचुघुटा मुख्य सड़क से पुत्र से मिलने घाघरा जा रहा था। इस बीच देवदरिया के समीप ट्रक संख्या 2041 ने उसे रौंद दिया। पुलिस के सहयोग से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार देर शाम इडी ने शराब घोटाला केस के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एसीपी रैंक के तकरीबन 8 अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। 2 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद पहले तो उनका मोबाइल जब्त किया गया और फिर केजरीवाल को हिरासत में ले लिया गया। अब, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष के तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी सिलसिले में अब आई स्टैंड विद केजरीवाल हैशटैग के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता…
पलामू। चैनपुर थाना क्षेत्र से छर्री लेकर बिहार के आरा जा रहे हाइवा ने हंसा गांव में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में टक्कर मार दी और सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस घटना में जहां चालक बाल बाल बच गया, वही 33 एवं 11 हजार के हाईटेंशन तार, बिजली पोल एवं उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बिजली विभाग नुकसान का आकलन करने और मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है। पिछले 13 घंटे से चैनपुर और शाहपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। घटना गुरुवार की रात करीब एक बजे की है। बताया जाता है कि चैनपुर इलाके से…
रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सवाल उठाया है। साथ ही इसे तानाशाही रवैया बताया है। चंपाई सोरेन ने शुक्रवार सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राजनीतिक दलों को तोड़ने, विधायकों को डराने-धमकाने व लालच देकर सरकारें गिराने, मीडिया पर कब्जे तथा कंपनियों से वसूली के बाद अब विपक्ष के मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी आम बात हो गई है। जरा सोचिए कि एक मेयर का चुनाव जीतने के लिए सारे नियमों को ताक पर रखने…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने इस कदम को भाजपा की हताशा करार देते हुए आरोप लगाया कि जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री से डर कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को ममता ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा कि मैं जनता द्वारा चुने गए दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती हूं। मैंने अपना अटूट समर्थन और एकजुटता बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से सुनीता केजरीवाल (अरविंद केजरीवाल की पत्नी) से संपर्क…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर एक बार हाल में लिए गये जेपीएससी एग्जाम (पीटी) को रद्द करने की मांग की है। सोशल मीडिया (एक्स) पर भी इसके लिए सरकार से अपील की है। शाहाबाद है कि बार-बार चेतावनी दी जा रही थी कि इतने कम समय में JPSC की पारदर्शी परीक्षा का आयोजन संभव नहीं है. फिर भी JPSC ने अधूरी तैयारी के साथ परीक्षा आयोजित कराई, जिसमें कई अनियमितता देखने को मिली। बाबूलाल के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि JPSC के प्रश्न पत्र परीक्षा के 2 घंटे पूर्व ही…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में अधिवक्ता राजीव कुमार कैश कांड में सीबीआई की दिल्ली शाखा की ओर से दर्ज मामले में अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगी। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल निर्धारित की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रोहित रंजन सिंह एवं अधिवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने पैरवी की। इस मामले में अमित कुमार अग्रवाल सात दिसंबर, 2023 से जेल में है। मामले में सीबीआई की दिल्ली ब्रांच के ने रांची की सीबीआई…
थिम्फू । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज यहां पहुंच गए। पारो हवाई अड्डे पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी 22 से 23 मार्च तक पड़ोसी देश में रहेंगे। इससे पहले पारो हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की भूटान यात्रा 21 मार्च को स्थगित कर दी गई थी। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब सात बजे नई दिल्ली से भूटान के लिए रवाना हुए। भूटान यात्रा के संबंध में आज सुबह…
कोलकाता। लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद पूरे देश में राजनीतिक रस्साकस्सी शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है। राज्य की लगभग सभी सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। इनमें कोलकाता की जादवपुर सीट बेहद खास है। जादवपुर यूनिवर्सिटी और दक्षिण कोलकाता का संभ्रांत क्षेत्र होने की वजह से यह इलाका हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बार यहां भी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। किस पार्टी से कौन है उम्मीदवार? जादवपुर लोकसभा सीट पर लड़ाई इस बार…
वाशिंगटन। विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) के नेतृत्व में शिकागो से 25 मार्च को राम मंदिर रथयात्रा शुरू होगी। यह यात्रा 60 दिन में 8,000 से भी अधिक मील की दूरी तय करते हुए 48 राज्यों के 851 मंदिरों तक जाएगी। वीएचपीए के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बने रथ में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की मूर्तियां होंगी। उनके साथ अयोध्या के राम मंदिर से विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत का कलश ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कनाडा में रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसका आयोजन विश्व हिंदू…