नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें पूरी तरह से खारिज कर देगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हार के डर से वे भारतीय लोकतंत्र और संस्थानों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वे आसानी से अपनी अप्रासंगिकता का दोष ‘वित्तीय परेशानियों’ पर मढ़ रहे हैं। दरअसल, उनका दिवालियापन आर्थिक नहीं, बल्कि नैतिक और बौद्धिक है। जेपी नड्डा ने कांग्रेस संवाददाता सम्मेलन के बाद उसके आरोपों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि वे अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय अपनी परेशानियों के…
Author: admin
रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को किशोरगंज स्थित श्री रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू आनंदनगर रोड नंबर 7 निवासी मुकेश यादव और राकेश कुमार का नाम शामिल है। दोनों मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपित मुकेश के पास से पांच पीस एल्युमिनियम फॉयल में रखे ब्राउन शुगर और मोबाइल बरामद किया, जबकि राकेश के पास से सात एल्युमिनियम फॉयल में रखे ब्राउन शुगर और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस इस दौरान फरार आरोपित बबलू यादव…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को तीन राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारियों की घोषणा की। इन राज्यों में राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी शामिल हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। चुनाव प्रभारी के साथ पार्टी ने इन राज्यों के सह चुनाव प्रभारियों की भी नियुक्ति की…
रांची। 4.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी महावीर प्रसाद रूंगटा की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मामले में इडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की, जिस पर कोर्ट समय प्रदान करते हुए 6 अप्रैल को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। बता दे कि महावीर प्रसाद रूंगटा रामगढ़ स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक है। इनपर लोह अयस्क (आयरन ओर) की तस्करी करने, फर्जी चालान और ट्रांसपोटेशन कर मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। मामले में मेसर्स बालाजी तिरुपति और मेसर्स एपिकल एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक राकेश…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने जिमखाना क्लब की जमीन पर बन रहे न्यूक्लियस मॉल को लेकर एकल पीठ के आदेश के खिलाफ यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से कैप्टन सुष्मिता बनर्जी की अपील (एलपीए) पर गुरुवार को फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से कैप्टन सुष्मिता बनर्जी की अपील को स्वीकृत कर लिया। साथ ही एकल पीठ के आदेश को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने पूर्व में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद मामला में फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले में न्यायाधीश रंगन…
रांची। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा आर्थिक रूप से कांग्रेस को कमजोर बनाने का सुनियोजित प्रयास कर रही है। पूरे देश की जनता से जुटाए गए पैसे को रोका जा रहा है और कांग्रेस पार्टी के खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है। गुंजन सिंह ने गुरुवार को जारी बयान में इलेक्टोरल बॉन्ड पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ चुनावी बॉन्ड का मुद्दा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। चुनावी बॉन्ड से भाजपा को भारी और बड़े पैमाने पर फायदा हुआ है, दूसरी…
पूर्वी चंपारण। जिले के छौड़ादानो अंचल के दरपा थाना में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप पर एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर सीओ सह सेक्टर 8 के पदाधिकारी सुधीर कुमार यादव के आवेदन पर दर्ज किया गया। बताया गया कि एफआईआर मनीष कश्यप व नरकटिया गांव निवासी प्रकाश साह सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि करते दरपा थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि सूचना मिली कि मनीष कश्यप नरकटिया बाजार में चुनावी सभा को संबोधित करने आने वाले है। इसके बाद वहां पहुंचने पर देखा गया कि दो गाड़ी…
गोड्डा। गोड्डा पुलिस ने 63.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में विकास हजारी, राजन कुमार, दीपक कुमार त्यागी और अंशुल कुमार का नाम शामिल है। सभी आरोपित गोड्डा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपितों के पास से 63.45 ग्राम ब्राउन शुगर, सिगरेट, माचीस, डिजिटल वेट मशीन सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गोड्डा पुलिस एसपी के निर्देश पर नशाखोरी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना पर सरोतिया बगीचा गांव में छापामारी कर ब्राउन शुगर एवं अन्य सामग्री…
रांची। राजधानी रांची में होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति हो, इसे लेकर जेबीवीएनएल मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है। जेबीवीएनएल ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी आपूर्ति कार्यालयों को आदेश दिया है, जिसमें कहा है कि राज्य में होली समेत गर्मी के दौरान बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत का सामना न करना पड़े। इसके लिए आपूर्ति कार्यालयों की ओर से सुनिश्चित कार्रवाई की जाए, जिससे समय-समय पर होने वाली लोड शेडिंग से लोगों को राहत मिल सकें। विशेषकर तकनीकी कारणों से होने वाली बिजली कटौती को रोकने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए आपूर्ति क्षेत्र में…
‘रन फॉर गुड’ इवेंट के लिए सवेरा एसोसिएशन के साथ पार्टनरशिप गर्व का पल : सुखविंदर सिंह नई दिल्ली। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हाल ही में संपन्न सवेरा ‘रन फॉर गुड’ इवेंट के दूसरे संस्करण में मुख्य प्रायोजक रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स और सेंट्रल पार्क के बीच सफल सहयोग देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स की भागीदारी ने न केवल महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरुकता बढ़ाई, बल्कि दिल्ली के लोगों के बीच एकता और करुणा की भावना को भी बढ़ावा दिया। यह सहयोग दिल्ली कैपिटल्स की सोशल रिस्पांसिबिलिटी और कम्युनिटी इंगेजमेंट के…
आईपीएल के 17वें सीजन के लिए क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं। आईपीएल का यह नया सीजन 22 मार्च से शुरू होगा। इसका उद्घाटन समारोह चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया गया है। हर साल बॉलीवुड हस्तियां अपनी परफॉर्मेंस से आईपीएल के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाती हैं। इस साल भी आईपीएल 2024 में इसकी शुरुआत धमाकेदार होगी और कई मशहूर हस्तियां मौजूद रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के आईपीएल समारोह में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर एआर रहमान और सोनू निगम शामिल होंगे। इस साल के आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान और सोनू निगम की सुरीली आवाज…