बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ राशि खन्ना और दिशा पटानी भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पहली सैलरी के बारे में बात करते हुए अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि जब वह फील्ड में काम ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब उन्हें सैमसंग अभियान में काम करने के लिए अपना पहला वेतन मिला। उनकी…
Author: admin
मशहूर फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली और उनके बेटे एसएस कार्तिकेय भूकंप से बच गए। गुरुवार, 21 मार्च को जापान में 5.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप जिस समय आया, आरआरआर फिल्म की पूरी टीम 28वीं मंजिल पर थी। राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि, “जब भूकंप आया तो आरआरआर की पूरी टीम होटल की 28वीं मंजिल पर थी। स्मार्टवॉच में भूकंप का अलर्ट दिखने के तुरंत बाद उन्हें झटके महसूस हुए। उन्होंने स्मार्टवॉच में दिख रहे भूकंप के अलर्ट मैसेज की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया है। इसमें…
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का टीजर जारी किया गया है, जिसमें एक प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है। अवार्ड विनिंग ऐड फिल्म मेकर शीर्ष गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी यह फिल्म आश्चर्यजनक के साथ ही मनोरंजक भी है। इस फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में दर्शकों को बहुत आनंद आएगा, क्योंकि वे प्यार, हंसी और मॉडर्न रिलेशनशिप से खुद को रिलेट कर पाएंगे। ‘दो और दो प्यार’ का म्यूजिक निश्चित रूप से आपके दिल को छू जायेगा। यह टीजर भावनाओं, मजेदार संवादों और…
पूर्वी चंपारण। जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के बरकुरवा गांव में फंदे से लटकता एक युवती का शव बरामद किया गया। घटना मंगलवार संध्या की बताई जा रही है। युवती की पहचान कुमन सहनी की पुत्री चांदनी कुमारी (16) के रूप में हुई है।बताया गया है कि लड़की के गले पर फंदे का काला निशान पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चांदनी का शव फंदे से लटका हुआ है,जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने देर शाम मौके पर पहुचकर कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पूर्व विधायक सीता सोरेन को केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। सीता सोरेन ने बीते 19 मार्च को झामुमो से इस्तीफा देने के तुरंत बाद दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। जेड श्रेणी में 22 कर्मियों की सुरक्षा होती है, जिसमें 4-6 एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। झारखंड पुलिस की विशेष शाखा में राज्य सुरक्षा वर्गीकरण समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक के दौरान झारखंड के विशिष्ट, अति विशिष्ट व्यक्तियों के आसन्न खतरे की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद जेड प्लस, जेड, वाई…
मुंबई। महाराष्ट्र के हिंगोली सहित मराठवाड़ा के कई जिलों में बुधवार को सुबह भूकंप के झटके लगे हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 से 4.5 मापी गई है। इन झटकों से कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन लोगों में खलबली मच गई। हिंगोली जिला प्रशासन के अनुसार बुधवार को सुबह 06:00 बजे से 8:00 बजे के बीच मराठवाड़ा के हिंगोली, लातुर और परभणि जिलों में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। इस भूकंप को राष्ट्रीय भूकंप माप प्रणाली पर रिक्टर पैमाने पर 4.5 की तीव्रता के साथ दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र हिंगोली के उत्तरी…
– गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ हादसा जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे चाय-नाश्ता बनाते समय गैस सिलेंडर से पाइप के अचानक निकलने से लगी आग में एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में माता-पिता और तीन बच्चे हैं। पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद जले हुए शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने पत्रकारों को बताया कि घटना विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव…
देश-दुनिया के इतिहास में 22 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह साल 1769 की वही तारीख है जब दिल्ली की जनता खून के आंसू राई। दरअसल मार्च 1739 में फारस (अब ईरान) के बादशाह नादिरशाह ने भारत पर हमला कर दिया और करनाल में हुई लड़ाई में मुगलिया सेना की बुरी तरह से शिकस्त हुई थी। मुगलों की हार के बाद नादिरशाह का दिल्ली पर कब्जा हो गया। नादिरशाह जब अपने लाव-लश्कर के साथ लाल किले पर पहुंचा तो दंगे भड़क गए और लोगों ने उसकी सेना के कई सिपाहियों को मार दिया। इससे गुस्साए नादिरशाह…
लंदन। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का महत्वकांक्षी ‘रवांडा विधेयक’ फिर अटक गया। ब्रिटिश संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स में बुधवार को इस विधेयक पर मतदान हुआ मगर वह पारित नहीं हो सका। हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्यों ने विधेयक में संशोधन की मांग की है। लंदन के प्रमुख समाचार पत्र ‘द टाइम्स और द संडे टाइम्स’ की एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, इससे पहले भी हाउस ऑफ लॉर्ड्स में उड़ानों में देरी के मुद्दे पर सुनक की आलोचना हो चुकी है। अब रवांडा बिल पर उन्हें एक और झटका लगा है। उन्होंने सांसदों से इस विधेयक पर एकजुट होने…
पूर्वी चंपारण। आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीखे से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हो गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में स्थित सभागार में यह प्रशिक्षण 17 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च को सम्पन्न हो गया, जिसमें सभी डीएसपी , इंस्पेक्टर सहित एसआई को बैच वाइज मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पटना के निर्देश के आलोक में मास्टर ट्रेनरों द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया है कि प्रशिक्षण के दौरान शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर हर बिन्दुओं पर आवश्यक…
रांची। रांची के बड़े बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। शहर के टॉप बिल्डरों में शुमार नीरज सहाय की आत्महत्या से कई लोग अचंभित हैं। उनके करीबी बताते हैं कि नीरज सहाय पिछले कुछ समय से अपने व्यापार में आयी गिरावट और इन्वेस्टर्स का प्रेशर झेल रहे थे। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा था एक प्रभावशाली नेता और एक महिला नेता के पति नीरज सहाय पर पैसा लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। नीरज ने अपने इन्वेस्टर्स से साफ कह दिया था कि फिलहाल वह पैसा वापस…