Author: admin

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने जिमखाना क्लब की जमीन पर बन रहे न्यूक्लियस मॉल को लेकर एकल पीठ के आदेश के खिलाफ यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से कैप्टन सुष्मिता बनर्जी की अपील (एलपीए) पर गुरुवार को फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से कैप्टन सुष्मिता बनर्जी की अपील को स्वीकृत कर लिया। साथ ही एकल पीठ के आदेश को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने पूर्व में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद मामला में फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले में न्यायाधीश रंगन…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय भूटान यात्रा आज (गुरुवार) से शुरू हो रही है। यह राजकीय यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम की नीति’ पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है। प्रधानमंत्री की भूटान यात्रा की पूर्व संध्या पर पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की। विज्ञप्ति के अनुसार इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भूटान के…

Read More

चंडीगढ़। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत की वापसी पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि ऋषभ पंत के वापस आने से खेल को लेकर गंभीर बातचीत के साथ-साथ हंसी-मजाक भी शुरू हो गया है। मैं इस सीजन में उसके साथ और अधिक आनंद लेने की उम्मीद कर रहा हूं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची है। टीम अपने पहले मैच में 23 मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। मैच से पहले ऋषभ पंत की पेशेवर क्रिकेट में वापसी पर स्टार…

Read More

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पूरे देश में राजनीतिक जोर आजमाइश शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इनमें से उत्तर बंगाल की कुछ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच नजदीकी मुकाबले के आसार हैं। ऐसी ही एक सीट है कूचबिहार लोकसभा सीट। बांग्लादेश सीमा से लगी इस सीट से भाजपा के निशीथ प्रमाणिक सांसद हैं, जो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भी हैं। किस पार्टी से कौन उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक 2019 के लोकसभा…

Read More

चतरा। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन कई स्तरों पर तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार देर रात हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर झा ने बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर स्थित इंटरस्टेट चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी ने हजारीबाग और गया जिले की सीमा पर स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती और सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिये। इसके बाद डीआईजी ने चतरा और बिहार-गया जिला के सीमा पर स्थित गोसाईडीह और हंटरगंज चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। डीआईजी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों…

Read More

रायबरेली। अरसे से कांग्रेस की गढ़ रही रायबरेली लोकसभा सीट पर मुकाबले हमेशा रोचक ही रहे हैं, कभी यहां इंदिरा गांधी को हार मिली तो कभी बम्पर जीत के बाद भी उनका यहां से मोहभंग हो गया। रायबरेली के चुनाव में भारतीय राजनीति की दो दिग्गज़ महिलाओं के बीच हुई चुनावी जंग आज भी चुनावी इतिहास में दर्ज है। इसकी चर्चा हमेशा होती रहती है। वर्ष 1980 में रायबरेली से इंदिरा गांधी चुनाव लड़ रही थीं। इंदिरा गांधी को टक्कर देने के लिए जनता पार्टी की ओर से रणनीति तैयार की जा रही थी, लेकिन कोई भी यहां से चुनाव…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) होली पर्व के मद्देनजर स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष चौकसी बरत रही है। इसी क्रम में हटिया रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक व्यक्ति को हटिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बैग के साथ संदेहास्पद अवस्था में बैठा देखा । जांच करने पर बैग से 16 विभिन्न कंपनियों के शराब की बोतल मिली। इसके बाद आरोपित राजभवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपित बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह शराब बिहार ले जाकर अधिक दाम में बेचता है। बरामद शराब…

Read More

नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट के कारण घरेलू शेयर बाजार में भी आज तेजी का माहौल बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। लेकिन सुबह 10 बजे के करीब तेजड़िये बाजार पर हावी होते नजर आए, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ने मजबूत बढ़त बना ली। प्रथम एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.03 प्रतिशत और निफ्टी 1.07 प्रतिशत की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इंडसइंड…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर बढ़त का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में हरियाली…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंड क्रूड 0.50…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को तेलंगाना राज्य के राज्यपाल पद की शपथ ली। उन्हें तेलंगाना राज्य के राज्यपाल और पुडुचेरी केन्द्रशासित प्रदेश के उप राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह जानकारी राजभवन ने दी।

Read More