Author: admin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान 6.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है इसकी वजह से न्यूनतम तापमान गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो एक दिन पहले 25 डिग्री सेल्सियस के करीब था और अधिकतम तापमान भी 34.1 डिग्री सेल्सियस पर है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा,…

Read More

लखनऊ। अकबर नगर में शनिवार सुबह लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, सुपरवाइजर, सर्वेयर पहुंचे। एलडीए के अधिकारियों ने नि:शुल्क आवास देने के लिए पात्र विस्थापित की तलाश में सर्वे शुरु किया। सर्वे में झुग्गी झोपड़ी उखड़ने के बाद सड़क पर आ गये लोगों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया गया। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने कहा कि अकबरनगर प्रथम एवं द्वितीय में पिछले दिनों बुलडोजर लगाकर अवैध रुप से बनाये गये मकानों को ढहाया गया। इसमें झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे लोगों की अवैध झुग्गियों को भी हटाया…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में एक ऐसा मामला सामने आया है कि प्रोन्नति की मांग कर रहे सहायक अभियंता ने विभागाध्यक्ष के विरुद्ध सहयोग ना करने की शिकायत की है और अब मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत की जांच भी विभागाध्यक्ष को ही सौंप दी गयी है। लखनऊ स्थित लोनिवि के मुख्यालय में तैनात सहायक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि शासकीय नियमावली ना मानने तथा उसके अनुसार वरीयता का निर्धारण नहीं होने की शिकायत लेकर वह मुख्यमंत्री कार्यालय में गये थे। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री के संज्ञान में डाला कि उनकी वरीयता को शासकीय नियमावली के…

Read More

पटना। बिहार के भोजपुर में एक बार फिर से इडी ने दस्तक दी है। इस बार ईडी ने बालू कारोबारी पुंज कुमार सिंह के ठिकानों पर रेड मारी है। ईडी ने शनिवार की सुबह सुबह पुंज कुमार सिंह के कई ठिकानों पर एक साथ रेड मारी है। इडी ने भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा स्थित श्रीराम वाटिका में छापेमारी कर रही ही। भोजपुर के साथ साथ धनबाद में भी पुंज कुमार सिंह के ठिकानों पर रेड मारी गई है। बालू कारोबारी पुंज कुमार सिंह पर 250 करोड़ से अधिक के राजस्व चोरी का मामला है, जिसके आधार…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार की लोकसभा सीट राजनीतिक दलों के लिए न केवल कई अर्थों में महत्वपूर्ण है वरन यह पार्टियों के लिए बहुत प्रतिष्ठा को भी दर्शाती है। इस सीट पर जीत-हार से निकला संदेश राजनीतिक दलों के लिए अन्य क्षेत्रों में भी समीकरण साधने का खास महत्व रखता है। ऐसे में हरिद्वार की लोस सीट पर इस बार भी लड़ाई काफी रोचक रहने वाली है। इस सीट पर सबसे अधिक भाजपा को जीत मिली है। इस बार भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार पहले घोषित कर चुनावी बढ़त बना ली है। भाजपा ने राज्य के सभी पांचों सीटों…

Read More

नेशनल हीरो सोनू सूद अभिनीत फिल्म ‘फतेह’ का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज हो गया है। यह ठीक वैसा ही है, जैसा उनके फैंस उनसे उम्मीद करते हैं। टीजर रोमांचक सिनेमाई अनुभव के साथ साइबर क्राइम की रोमांचक दुनिया की झलक पेश करता है। फिल्म की टैगलाइन ‘नेवर अंडरएस्टिमेट ए नोबडी’ सबसे अलग है, जो वास्तव में सोनू सूद की यात्रा को भी दर्शाता है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि सूद अपनी फिल्म में किस ‘नोबडी’ का जिक्र कर रहे हैं। टीजर को सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इससे पहले सोनू सूद ने फिल्म का…

Read More

खबरें थीं कि महानायक अमिताभ बच्चन की हालत बिगड़ गई है और उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। कहा जा रहा था कि वह शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल पहुंचे और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई, लेकिन अब इन खबरों पर खुद अमिताभ बच्चन ने प्रतिक्रिया दी है। अमिताभ बच्चन इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में शामिल हुए। मैच से अमिताभ बच्चन ने एक फोटो शेयर की है। आईएसपीएल फाइनल की शाम एक शानदार अनुभव थी। अमिताभ बच्चन ने सुबह तीन बजे पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ समय बिताया और उनसे क्रिकेट के बारे…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग/एनडीए) को प्रचंड जीत दिलाने के लिए दक्षिण भारत के चुनावी दौरे पर हैं। वो आज (शनिवार) तेलंगाना और कर्नाटक में चुनाव रैलियों में हिस्सा लेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम का ब्यौरा एक्स हैंडल पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी आज तेलंगाना के नगरकुर्नूल में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कर्नाटक जाएंगे। यहां कलबुर्गी में भी एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि आज ही भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों…

Read More

खूंटी। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी है। सभी दलें जनता को साधने के लिए तैयारियों में जुटी है।जनजातियों के लिए आरक्षित खूंटी संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक सक्रिय भाजपा नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस का अब तक प्रत्याशी की घोषणा न होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा है। शहर से लेकर गांव-देहात तक राजनीतिक वाद-विवाद का बाजार गर्म है। राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के लिए रणनीति बनाने में जुट गये हैं। चुनावी जंग को लेकर एक से एक राजनीतिक धुरंधर मैदान में आकर भाजपा और कांग्रेस की जीत-हार का समीकरण की भविष्यवाणी करने लगे हैं। अर्जुन…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने एक आईपीएस और चार डीएसपी का तबादला किया गया है। इस संबंध में गृह , कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश के अनुसार रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित पीयूष पांडेय को जैप 10 होटवार रांची का कमांडेंट बनाया गया है। जबकि रांची ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल को रांची ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार डीएसपी सिमडेगा के पद पर पदस्थापित बैजू उरांव को पलामू डीआइजी ऑफिस में पदस्थापित किया गया है। मुख्यालय डीएसपी बोकारो के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को…

Read More

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में बायोप्सी सेवा शुरू हो गई है। सिलीगुड़ी के मेयर व सिलीगुड़ी जिला अस्पताल रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन गौतम देव ने शनिवार को बायोप्सी सेवा का उद्घाटन किया। इसके अलावा इस दिन अस्पताल के बाहर पांच काउंटर भी खोले गये है। वहीं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए भी अलग काउंटर खोले गए है। इस दिन कई अन्य सेवाएं भी लॉन्च की गई हैं। गौतम देव ने कहा कि जिला अस्पताल ने केंद्र सरकार की कायाकल्प परियोजना में पहला स्थान प्राप्त किया है। रोगियों की सेवा को उत्तम बनाने के लिए…

Read More