Author: admin

विशेष झारखंड में कई मुद्दों को हवा दे गया चुनाव प्रचार अभियान इंडी अलायंस की तरफ से सीएम चंपाई और कल्पना सोरेन के हाथ रही कमान भ्रष्टाचार, स्थानीयता और आदिवासियत के साथ विकास पर रहा मुख्य फोकस नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। 18वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव का प्रचार अभियान गुरुवार को खत्म हो गया। शनिवार 1 जून को आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा। इनमें झारखंड की तीन सीटें भी शामिल हैं, जो संताल परगना में हैं। करीब ढाई महीने तक चले इस धुआंधार प्रचार अभियान के दौरान…

Read More

रांची। हाइकोर्ट ने एक क्रिमिनल अपील पर सुनवाई करते हुए कहा है कि जहां भी चिकित्सा साक्ष्य और मौखिक साक्ष्य के बीच विरोधाभास है, वहां प्रत्यक्ष साक्ष्य पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। दरअसल, सरायकेला-खरसांवा सिविल कोर्ट ने निराकार महतो को माधो सिंह मुंडा की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी। निराकार महतो ने इस फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस और जस्टिस नवनीत कुमार की बेंच में इस मामले पर सुनवाई हुई। निराकार महतो की ओर से अधिवक्ता सोनम कुमारी ने बहस की। अधिवक्ता सोनम की…

Read More

रांची। अधिवक्ताओं को धमकी मिलने और उनकी हत्या तक कर देने की घटनाओं को झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने गंभीरता से लिया है। कौंसिल वैसे अधिवक्ताओं की जानकारी जुटा रहा है, जिनके ऊपर आपराधिक हमले हुए हैं या जिन्हें अपराधकर्मियों ने धमकी दी है। इसे लेकर झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने राज्य के सभी जिला बार एसोसिएशन, स्टेट बार कौंसिल के सभी सदस्यों को पत्र लिखा है। स्टेट बार कौंसिल, बार एसोसिएशन की मदद से शारीरिक रूप से दिव्यांग वकीलों की जानकारी भी इकठ्ठा की जा रही है। बता दें कि हाल के वर्षों में झारखंड में कई अधिवक्ताओं के…

Read More

मुकेश अंबानी और नीता अंबाना के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा इस समय पूरी दुनिया में हो रही है। अनंत, राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं, लेकिन शादी से पहले होने वाले प्री-वेडिंग इवेंट्स ने सभी का ध्यान खींचा है। उनका पहला प्री-वेडिंग समारोह जामनगर में आयोजित किया गया था। इसके बाद इटली में एक क्रूज पर दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी चल रही है। हर कोई इस घटना के बारे में जानने को उत्सुक है। अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी 29 मई से शुरू हो चुकी है। यह आयोजन 1 जून को समाप्त होगा।…

Read More

वाशिंगटन। राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रम्प को बड़ा झटका लगा है। हश मनी केस में कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रम्प सभी 34 आरोपों में दोषी ठहराया है। अदालत ने फैसला सुनाने से पहले करीब 10 घंटे तक विचार-विमर्श किया। ट्रम्प की सजा को लेकर 11 जुलाई को सुनवाई होगी। ट्रंप ने इस फैसले को शर्मनाक और धांधली वाला बताया है। हश मनी केस में अदालत की तरफ से डोनाल्ट ट्रम्प को दोषी करार दिए जाने के बाद अमेरिका के इतिहास में पहला ऐसा मामला है जब मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक मामला चला और उसे दोषी ठहराया…

Read More

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर से सत्तारूढ़ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है। एएनसी ने आम चुनाव के शुरउआती नतीजों में करीब 43 प्रतिशत वोट के साथ बढ़त बना ली है। जबकि विपक्षी डेमोक्रेटिक अलायंस को 26 प्रतिशत मत हासिल हुए। देश में 23 हजार मतदान केंद्रों पर जारी मतगणना के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बुधवार को हुए चुनाव के अंतिम नतीजे रविवार को ही उपलब्ध होंगे। विश्लेषकों का कहना है कि अभी भी यह पुष्टि करना जल्दबाजी होगी कि एएनसी…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि पद पर रहते हुए किए गए कार्यों में से जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा पर भरोसा करने का उन्हें अफसोस है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सेना प्रमुख ने दूसरा सेवा विस्तार पाने के लिए उनके बारे में ‘‘कहानियां’’ फैलाई। ज्ञात रहे कि इमरान खान लंबे समय से जेल में बंद हैं। विपक्ष ने अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए 71 वर्षीय खान को सत्ता से अपदस्थ कर दिया था। खान ने बाजवा पर उनकी सरकार के खिलाफ अहम भूमिका निभाने का आरोप लगाया था।पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी…

Read More

-मेजर राधिका सेन को ‘2023 यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर का अवार्ड’ संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के तहत सेवा देने के दौरान अपनी जान गंवाने वाले भारतीय शांतिरक्षक नायक धनंजय कुमार सिंह उन 60 से अधिक सैन्य, पुलिस और नागरिक शांतिक्षकों में शामिल हैं जिन्हें कर्तव्य के दौरान सर्वोच्च बलिदान के लिए गुरुवार को यहां मरणोपरांत प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर भारतीय शांतिरक्षक मेजर राधिका सेन को ‘2023 यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड’ प्रदान किया गया। नाइक धनंजय कुमार सिंह ने ‘यूनाइटेड नेशन्स ऑर्गेनाइजेशन स्टैबिलाइजेशन मिशन इन…

Read More

नई दिल्ली। लगातार तीन दिन तक तेजी दिखाने के बाद घरेलू सर्राफा बाजार की महंगाई पर आज ब्रेक लगता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना पिछले दिन के मुकाबले 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। भाव में आई इस गिरावट के कारण चेन्नई के अलावा देश के अन्य सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73 हजार रुपये के स्तर से नीचे चला गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज चेन्नई के अलावा दूसरे सर्राफा बाजारों में 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से…

Read More

नई दिल्ली। लगातार पांच कारोबारी दिन तक दबाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूती नजर आ रही है। हालांकि शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। लेकिन फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक हरे निशान में ही कारोबार कर रहे हैं। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत और निफ्टी 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो और बजाज फाइनेंस के शेयर 3.04 प्रतिशत…

Read More

रांची। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन नहीं मिलने कारण भी शिक्षकों को नहीं बताया गया है। किसी को नहीं पता कि उन्हें वेतन क्यों नहीं मिल रहा है। इस विश्वविद्यालय में 12 आवश्यकता आधारित शिक्षक हैं। इनकी नियुक्ति पिछले वर्ष नवंबर में 11 माह के अनुबंध पर हुई थी। इन सभी की नियुक्ति जेआरएसयू अधिनियम के अनुसार की गयी थी। इसके तहत इन्हें महीने में 64 घंटी लेनी है। इसके लिए प्रति कक्षा 900 रुपये और 57,700 रुपये वेतन निर्धारित है। शिक्षकों का कहना है कि…

Read More