Author: admin

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें सशक्त और समृद्ध हरियाणा के विराट संकल्प की सिद्धि के लिए सबको साथ लेकर चलने का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया, “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।” मुख्यमंत्री सैनी ने मुलाकात के बाद कहा कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण के बाद आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें सशक्त और समृद्ध हरियाणा…

Read More

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय भ्रमण पर बलरामपुर पहुंचेंगे। जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर तैयारी की गई है। सीएम के द्वारा कल शुक्रवार को जनपद के कोई लारा में मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे शिलान्यास कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी शामिल होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आज शाम पांच बजे शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन द्वारा संचालित मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से कार के द्वारा देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में रात्रि विश्राम कर अगले दिन शुक्रवार को मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने चुनाव आयुक्त के रूप में गुरुवार को पंजाब के पूर्व नौकरशाह सुखबीर सिंह संधु और केरल के ज्ञानेश कुमार का नाम तय किया है। समिति में शामिल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी है। तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में वर्तमान में केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही थे। वहीं, चुनाव आयुक्त अनूप चन्द्र पांडे का पिछले महीने कार्यकाल समाप्त हो गया और अरुण गोयल ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके चलते आयोग में दो स्थान रिक्त थे। प्रधानमंत्री, केन्द्रीय…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की। लोकसभा चुनाव को देखते हुए दोनों नेताओं की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उत्तर प्रदेश में अभी कई लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह से मुलाकात को यूपी की बची लोकसभा सीटों से जोड़कर देखा जा रहा है। केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस लिहाज से भी उनका सुझाव पार्टी…

Read More

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में होने वाले युवा महाकुम्भ की अनुमति निरस्त होने से नाराज छात्रों के साथ कांग्रेस के नेता भी गुरुवार को गांधी अध्ययन पीठ के सामने गेट नंबर तीन के पास धरने पर बैठ गए। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता जमकर नारेबाजी की। छात्रों के धरना प्रदर्शन की जानकारी पाते ही चीफ प्राक्टर पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंच गईं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों से उन्होंने कहा कि यहां परिसर में किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं है। सुरक्षा कारणों से विश्वविद्यालय प्रशासन ने विदयापीठ के सभी गेट पर ताला…

Read More

मुरादाबाद। जनपद के दिल्ली रोड पर नया मुरादाबाद स्थित लोहिया स्टेट सेक्टर-6 के सामने तीन दिवसीय हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन 18 मार्च से होगा। कार्यक्रम में श्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीतलनगरी के श्रद्धालुओं को हनुमंत कथा का रसपान कराएंगे। जयदेव यादव ने आगे बताया कि 17 मार्च को महाकालेश्वर धाम मंदिर से कलश यात्रा दोपहर दो बजे प्रारंभ होगी। 18, 19 और 20 मार्च को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पहुंचेंगे। 19 मार्च को दिव्य दरबार सुबह 09 बजे से लगेगा। हनुमंत कथा का गुणगान करेंगे। इस…

Read More

अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां 2,122 करोड़ की 4,977 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने दो निजी औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकार सुरक्षा समृद्धि और लोक कल्याण का कार्य करती है। आपने पिछले दस वर्ष में बदलते भारत को देखा है। पहले देश में पहचान का संकट था। दुनिया में सम्मान नहीं था। आतंकवाद, नक्सलवाद की चपेट में था। आज दस वर्षों में सुरक्षा, सम्मान और आजीविका की सुरक्षा हो रही है और अयोध्या में आस्था का सम्मान हो…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष गुरुवार को जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा खेल विभाग द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने-अपने विभागों की कार्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया गया है। जल-जीवन-हरियाली का मतलब है जल और हरियाली है तभी सभी का जीवन सुरक्षित है। गंगाजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत राजगीर, गया, बोधगया एवं नवादा शहरों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। भविष्य में जनसंख्या वृद्धि और…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया। सीएम नीतीश ने आज अनीता कुमारी, अफसाना बेगम, यशवंत कुमार, श्वेता रंजन, हरिशंकर चौबे, डॉ भारती कुमारी, उदय कुमार मिश्रा, बबीता कुमारी, संगीता कुमारी, प्रवीण कुमार, स्मृता श्री, अब्दुल कलाम, बुशरा हयात और राहत जहां को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत सहायक अभियंता नीरज कुमार, अमित कुमार, निवेदिता भारती, संगीता रानी सिन्हा एवं विकास कुमार गुप्ता को भी सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तथा नगर एवं…

Read More

-उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को किया जाएगा प्रोत्साहित रांची। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों की गुणवक्ता में सुधार लाने की दिशा में राज्य शिक्षा परियोजना की ओर से अनूठी पहल की गयी है। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के निर्देशानुसार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में प्रोजेक्ट ‘इम्पैक्ट’ की शुरुआत की गयी है। यह स्वतः व्यापक मूल्यांकन अभियान है। इसमें विद्यालयों को कई मानकों के आधार पर स्वतः मूल्यांकन के लिए राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा दिए गए प्रपत्र को भरना होता है। इनमें कैंपस की स्वच्छता, पुनर्निर्माण, ग्रीन कैंपस, स्पोर्ट्स गतिविधियों, शिक्षा की गुणवक्ता, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय…

Read More

रांची। संथाल परगना का केंद्र और झारखंड की उप राजधानी दुमका झामुमो का पारंपरिक संसदीय सीट मानी जाती है। यहां से शिबू सोरेन ने आठ बार जीत हासिल की है। हालांकि, 2019 के चुनाव में यहां से शिबू सोरेन को हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुनील सोरेन ने कड़े मुकाबले में पराजित किया था। आदिवासी बाहुल्य वाले इस इलाके में करीब 93 फीसदी लोग गांवों में रहते हैं। यहां की करीब 40 फीसदी आबादी आदिवासी है। इसके अलावा 12 प्रतिशत मुस्लिम आबादी भी इस इलाके में है। इसमें शिकारीपाड़ा, जामा, नाला और सारठ विधानसभा क्षेत्र हैं।…

Read More