मुंबई। देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पुणे के भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बुखार और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। फिलहाल प्रतिभा पाटिल की तबीयत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने गुरुवार को बताया कि प्रतिभा पाटिल प्रतिभाताई पाटिल (89 वर्ष) की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। बुधवार को देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने से उन्हें पुणे के भारती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारती अस्पताल के डॉक्टरों की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ प्रतिभाताई पाटिल का…
Author: admin
रांची । रांची पुलिस ने इडी अधिकारियों को समन भेजा है। समन हेमंत सोरेन द्वारा एसटी-एससी थाने में दर्ज केस मामले को लेकर किया गया है। इस मामले में ईडी के कुछ अफसरों के साथ-साथ मीडिया संस्थानों को भी नोटिस भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस ने ईडी के एसोसिएट डायरेक्ट कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा, अनुपम कुमार, अमन पटेल को सीआरपीसी 41ए के तहत नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। कई मीडिया संस्थानों को भी समन ईडी अफसरों के अलावा दिल्ली व रांची के मीडिया संस्थानों को भी नोटिस भेजा गया है।…
पलामू। सदर मेदिनीनगर प्रखंड के लहलहे और चियांकी में गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से तीन सड़कों का शिलान्यास डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया ने किया। मौके पर विधायक आलोक ने कहा कि सड़क गांव के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में किसी से पीछे नहीं रहेगा। कसिया की जनता की मांग बरसों पुरानी थी, जिसे आज हमने पूरा कर दिया। चौरसिया ने कहा कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे और अगला विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प करने के लिए भाजपा…
कटिहार। सेना भर्ती कार्यालय कटिहार अंतर्गत बिहार के 12 जिला अररिया, बांका, बेगुसराय, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल के इच्छुक युवाओं व युवतियों के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु पंजीकरण प्रक्रिया 22 मार्च तक चलेगा तथा 22 अप्रैल 2024 को ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा निर्धारित है। जिसमें सेना में भर्ती के चाह रखने वाले युवक व युवतियां अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस, नर्सिंग सहायता (एनए) और सिपाही फार्मा श्रेणियों के पद हेतु लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों भारतीय सेना के…
लोहरदगा। लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व कर्मियों में से कुल छह सौ पदाधिकारियों-कर्मियों का मतदान प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण आज सीएम उत्कृष्ट हिंदू उच्च विद्यालय, लोहरदगा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों ने सभी दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतदान के पूर्व की तैयारियों, मतदान की तिथि और मतदान उपरांत किये जाने वाले कार्यों के त्रुटिरहित निष्पादन की जानकारी दी गई। सभी को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। सभी को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन को अच्छी तरह संपन्न कराना ही मूल उद्देश्य है। मतदान के दिन किसी प्रकार गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए प्रशिक्षण अच्छी…
रांची। इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (इडी) बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व उनके अन्य सहयोगियों को समन भेज सकती है। केंद्रीय एजेंसी सभी से छापेमारी के दौरान उनके घरों से मिले दस्तावेज के बारे पूछताछ कर सकती है। गौरतलब है कि 12 मार्च को ईडी ने अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के 17 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी, जो 13 मार्च की रात खत्म हो गयी। छापेमारी के दौरान योगेंद्र साव के ठिकानों से जमीन के 100 से अधिक दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा बैंकों के सील मोहर भी मिले हैं। आशंका जतायी जा रही है कि ये…
लंदन। चीन की ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई ने बुधवार को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल के राउंड ऑफ 32 वियतनाम की गुयेन थ्यू लिन्ह को सीधे सेटों में हराया। चेन ने 37 मिनट तक चले मुकाबले में लिन्ह को 21-16, 21-12 से मात दी और अंतिम 16 में प्रवेश किया। चेन को पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी जापान की अकाने यामागुची से 21-15, 18-21, 22-20 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। वह अपने पैरों में छाले लेकर बर्मिंघम आई थीं। वहीं, यामागुची ने चीनी झांग यमन को 21-18 और 22-20…
– भाजपा आलाकमान से मंत्रियों की सूची नहीं मिलने से टला मंत्रिमंडल विस्तार पटना। बिहार में नीतीश नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का गुरुवार को होने वाला कैबिनेट का विस्तार टल गया है। ताजा जानकारी के अनुसार अब नीतीश कैबिनट का विस्तार कल शाम तक होगा। इसके पीछे की वजह भाजपा आलाकमान के तरफ से अभी तक मंत्रियों की लिस्ट पर फाइनल मुहर नहीं लगना बताया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा से लिस्ट मांगी थी लेकिन अबतक भाजपा की ओर से मंत्रियों को सूची नहीं आई है। जिसके कारण आज के बदले कल मंत्रिमंडल का…
ढाका। बांग्लादेश के मालवाहक जहाज के चालक दल के 23 सदस्य अभी भी सोमालिया के समुद्री लुटेरों के कब्जे में हैं। इस जहाज को सोमवार को हिंद महासागर से अगवा किया गया है। समुद्री लुटेरों की इस बड़ी वारदात ने पीड़ित परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले साल 2010 में भी सोमालिया के समुद्री लुटेरे बांग्लादेश के मालवाहक जहाज के चालक दल को निशाना बना चुके हैं। तब लाखों अमेरिकी डॉलर की फिरौती वसूलने के बाद इन लोगों को लगभग 100 दिन बाद छोड़ा गया था। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून ने इन लुटेरों की ताजा…
पलामू। ड्रोन कैमरा और मोबाइल लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उदभेदन कर दिया है। साथ ही इस सिलसिले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि 12-13 मार्च की रात शहर थाना क्षेत्र हमीदगंज बीएन कॉलेज पार्क के पास तीन युवकों ने चाकू का भय दिखाकर मारपीट करते हुए तरहसी थाना क्षेत्र के नावा के रहने वाले हरेन्द्र कुमार पिता सुदामा साव से ड्रोन कैमरा और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया गया। एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने जानकारी दी कि 12-13 मार्च की रात 12.30 बजे हमीदगंज के…
धनबाद। धनबाद के चिरकुंडा स्थित व्यवसायी विकास गडयान के आवास पर आयकर विभाग (आईटी) का छापा पड़ा है। आईटी की यह कार्रवाई गुरुवार सुबह से ही जारी है। बताया जाता है कि विकास गडयान का पश्चिम बंगाल के कल्यानेश्वरी क्षेत्र के देवीपुर गांव में सितकोंन नामक सरिया की कंपनी है, जिसके पार्टनर झारखंड के चिरकुंडा निवासी विकास गढ़यान और पश्चिम बंगाल के बराकर निवासी गोपाल अग्रवाल है। आज सुबह से ही बराकर में गोपाल अग्रवाल और चिरकुंडा के विकास गडयान के आवास पर आईटी की छापेमारी चल रही है। फिलहाल छापेमारी के कारणों का अब तक कोई खुलासा नहीं हो…