Author: admin

पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला-छतरपुर मुख्य पथ के चौवा चटान गांव के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर के पलट जाने से गम्हर बिगहा निवासी कमलेश सिंह (55)की मौत दब जाने से हो गई। बताया जा रहा है कि कमलेश सिंह ट्रैक्टर पर बैठ कर घर आ रहे थे। इसी क्रम में चौवा चट्टान गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रीत होकर पलट गया, जिससे कमलेश सिंह दब गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंच ट्रैक्टर के ट्रॉली को उठकर कमलेश सिंह को बाहर निकाला। गम्भीर स्थिति में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुचाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ, झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नामकरण पंचायत सहायक करने, हर महीने 2500 रुपये मानदेय देने और पूर्व की भांति अन्य विभागों की तरह प्रोत्साहन राशि देने के लिए गए निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी लंबे समय से की जा रही मांगों को पूरा करने का काम किया है। इससे राज्य भर में कार्यरत लगभग 18 हज़ार पंचायत स्वयंसेवकों में हर्ष का माहौल है। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील झाखड़ और पार्टी महासचिव तरुण चुग एवं अरुण सिंह मौजूद रहे। कौर पटियाला से चार बार कांग्रेस की सांसद रही हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वे अपने निर्वाचन क्षेत्र, राज्य और देश के लिए काम करना चाहती हैं। कांग्रेस के साथ उनकी पारी अच्छी रही और उन्हें उम्मीद है कि…

Read More

पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करे सरकार: विकास महतो रांची। गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ ने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करके अपनी 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष विकास महतो ने कहा कि झारखंड राज्य में पंचायत चुनाव का यह तीसरा कार्यकाल है परन्तु अभी तक झारखंड में पंचायती राज संस्थाएं सशक्त नहीं हो पाई है और ना पूर्ण अधिकार मिला है। उन्होंने अपने ज्ञापन में राज्य वित्त आयोग से त्रिस्तरीय पंचायती राज्य संस्थाओं को क्षेत्र विकास कार्य के लिए राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सरकार के द्वारा त्रिस्तरीय…

Read More

– पूरे विश्व के हिंदू दलितों के अधिकारों पर हमला और उन्हें अपराधी बताने का षड्यंत्र: स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती वाराणसी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विवादास्पद बयान पर काशी के संतों में नाराजगी बढ़ रही है। अखिल भारतीय संत समिति ने बयान की कड़ी निंदा की है। गुरूवार को समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने अरविंद केजरीवाल के बयान को हिंदुओं के लिए बेहद अपमानजनक बताया है। स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रकार ममता बनर्जी बनर्जी, विजयन, एमके स्टालिन और अरविंद केजरीवाल ने बयानबाजी की…

Read More

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी गांव स्थित एक क्रशर प्लांट में गुरुवार अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना जैसे ही हिरणपुर पुलिस को मिली दलबल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। बताया जाता है कि अहले सुबह करीब 3.30 बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधी क्रशर प्लांट पहुंचे। अपराधियों ने कार्यालय में मौजूद एक कर्मी को पिस्तौल का भय दिखाकर अलमीरा में रखे लगभग 1 लाख 76 हजार रुपये लूट लिए और वहां…

Read More

रांची। होली पर दूसरे राज्यों से काफी लोग घर लौटते हैं। ऐसे में ट्रेनों में टिकट के लिए मारा-मारी बढ़ जाती है। यात्री सुवाधा के लिए रेलव ने होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। भीड़ को कम करने के लिए इस बार भी रेलवे की ओर से रांची से भाया बोकारो होकर दो स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। पहली ट्रेन कटिहार से रांची के लिए 21 तथा 28 मार्च को खुलेगी। वही एक अन्य ट्रेन रांची से 22 मार्च को गोरखपुर के लिए रवाना होगी। कटिहार रांची स्पेशल 15 बोगी के साथ 21 तथा 28 मार्च…

Read More

रांची। पिठौरिया थाने में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में असफाक अहमद ने गुरुवार को थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामला के अनुसार असफाक के भाई इस्तीयाक अहमद आरिफ बुधवार को अपने घर से दोपहर में अल्टो कार से निकला। शाम में अपने पुत्र असहब से इस्तीयाक ने मोबाईल पर बातचीत की। इस्तीयाक ने पुत्र से कहा कि थोड़ी देर में घर आ जायेंगे। इसके बाद फोन करने पर इस्तीयाक का मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा। परिजनों ने अपने सभी रिश्श्तेदारों के यहां खोजबीन की। लेकिन वह नहीं…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना में आज करेक्शन होता नजर आ रहा है। शिखर पर पहुंचने के बाद सोना में मुनाफावसूली शुरू हो गई है, जिसके कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में इस चमकीली धातु की कीमत में 130 रुपये प्रति ग्राम से लेकर 250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। सोने के विपरीत चांदी में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। इस तेजी के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक को हरे निशान में पहुंचा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी इंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टूब्रो, हीरो मोटोकॉर्प और…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में दबाव का माहौल बना रहा, हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बढ़त के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। महंगाई दर के आंकड़ों के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र…

Read More