Author: admin

रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद सहित राज्य के सत्ताधारी गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस की विधायक अम्बा प्रसाद के यहां ईडी की छापेमारी हुई तो बचाव में अंबा प्रसाद अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। साहू ने कहा कि अंबा प्रसाद के घर कल ईडी की छापेमारी हुई तो उनको भाजपा ही याद आने लगी। उन्हें अपना और अपने परिवार का रिकॉर्ड याद करना चाहिए। कैसे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पिछले 15 वर्षों से आतंक, जमीन लूट, भ्रष्टाचार का पर्याय बना…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने बुधवार को हाल में झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के जारी परिणाम को लेकर जेएसएससी और राज्य सरकार की मिलीभगत से परीक्षा में धांधली करने का आरोप लगाया और इसकी सीबीआई जांच की मांग की। महतो ने कहा कि जेएसएससी बार-बार जानबूझकर दागी एजेंसियों के जरिए परीक्षाएं आयोजित करती है।सरकार के संरक्षण में परीक्षा केंद्र को मैनेज करती है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर चहेतों को पास कराती है।लाखों करोड़ों रुपये की उगाही होती है। इसका प्रमाण स्पष्ट दिखता है कि किस प्रकार बोकारो जिला के एक परीक्षा केंद्र में…

Read More

-भाजपा पर जुमलों से छलने का कांग्रेसियों ने लगाया आरोप नई टिहरी। टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर स्थानीय कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर की है। जिला कांग्रेस कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि भाजपा ने टिहरी सीट पर ऐसा चेहरा उतारा है, जिसे बीते पांच साल में निष्क्रियता के लिए जाना जाता है। लोकसभा के माध्यम से ना तो एक बार टिहरी की समस्याओं को लेकर सवाल किया न ही क्षेत्र में विकास के लिए कोई ठोस कदम उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने…

Read More

चम्पावत। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज चम्पावत का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूंगर में जारी है। विशेष सत्र की शुरुआत मुख्य वक्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष और एनएसएस के राष्ट्रीय स्वयंसेवी एडवोकेट गौरव पांडेय ने दीप प्रज्वलन के साथ की। उन्होंने शिविरार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शिविरार्थियों के व्यक्तिगत कौशल को निखारने में एनएसएस का महत्वपूर्ण योगदान है। यह शिविरार्थियों को मानसिक, सामाजिक रूप से खुलने का अवसर प्रदान करता है। इस दौरान एडवोकेट गौरव पाण्डेय ने संविधान और कानून की मूलभूत जानकारी दी। उन्होंने कहा…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के समान नागरिक संहिता बिल (यूसीसी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिल गई है। सत्ता संभालने के बाद महज 18 माह की अवधि में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में पहल करते हुए कमेटी गठित कर दी थी। मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति का आभार जताया। समिति के समान नागरिक संहिता मसौदे को सरकार ने उत्तराखंड विधानसभा में पिछले माह छह फरवरी को रखा था, जिसे पास कर दिया गया था। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस बिल को स्वीकृत होने के लिए…

Read More

रांची। रिम्स में डॉक्टर और मरीजों के परिजनों के बीच मारपीट का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मंगलवार देर रात जमकर मारपीट हुई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रिम्स प्रबंधन मामले में जानकारी जुटा रहा है कि आखिर मारपीट क्यों हुई है। बताया जाता है कि इरबा के रहने वाले संजय उरांव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसको इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। मरीज का सिर फट गया था और पैर में चोट लगी थी। इसके बाद…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह जनता के जीवन-मरण का चुनाव होगा। लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण सब पर खतरा है। भाजपा 2024 का चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। मतदान के समय धांधली की तैयारियां है। ऐसे में जन सामान्य, जो मतदाता भी है, उसे ही अपने अधिकार और वोट की रक्षा करनी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी है। अखिलेश यादव बुधवार को प्रदेश मुख्यालय के…

Read More

गिरिडीह। गांवा थाना इलाके के माल्डा में बुधवार की सुबह एक बेटे आलमगीर ने पहले अपने पिता मोहम्मद हासिम उर्फ बीरबल की हत्या धारदार हथियार से कर दी। इसके बाद जब स्थानीय पुलिस ने उसे हथियार के साथ दबोचने गई, तो बेटा आलमगीर उसी हथियार से पुलिस के पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपित बेटे आलमगीर को हथियार के साथ दबोच लिया। वैसे घटना के दौरान जब आरोपित ने पिता की हत्या की, तो हासिम को बचाने उसकी बहू और आरोपित की पत्नी सेरुन खातून और बहन हिना भी आई और उसे…

Read More

रांची। रांची में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव और होली को लेकर विधि-व्यवस्था के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। विशेष मामले में जरूरत के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार आगामी लोकसभा आम निर्वाचन और होली को लेकर विधि-व्यवस्था को देखते हुए सभी तरह के अवकाश अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। पूर्व से अवकाश स्वीकृत होने की स्थित में भी अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के बिना कोई भी पुलिस पदाधिकारी,…

Read More

देवघर। देवघर कॉलेज मैदान में 14-15 मार्च को बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार सजेगा और भक्ति की बयार बहेगी। दरबार को देखते हुए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। एक ओर जहां झारखंड पुलिस के जवान अभी से पंडाल में मौजूद हैं तो वहीं बाबा बागेश्वर की अपनी सिक्योरिटी भी कथा के दौरान वहां मौजूद होगी। देवघर में बाबा बागेश्वर की पहली कथा का आयोजन गोड्डा के सासंद डॉ निशिकांत दुबे की तरफ से आयोजित किया जा रहा है।इस हनुमंत कथा के लिए कालेज ग्राउंड में भव्य पंडाल बन रहा है।…

Read More

रांची। खेल विभाग के तत्वावधान में संचालित डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों में रांची जिला अंतर्गत संचालित केंद्रों में 2024-25 में रिक्त खिलाड़ियों की संख्या को भरने के लिए प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खेल विभाग की ओर से 14 मार्च को सुबह नौ बजे से मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें 13 डे बोर्डिंग केंद्रों में आठ खेलों में 85 रिक्त खिलाड़ियों की संख्या को पूरा करने के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसमें फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी,…

Read More