Author: admin

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इलेक्ट्रोल बांड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सुप्रीम कोर्ट की फटकार लगाने पर एजेंसियों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने अपने एक्स टविटर हैंडल के जरिए केंद्रीय एजेसियों पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि चंढ़ीगढ़ मेयर चुनाव और इलेक्ट्रोल बांड तक, इस देश में लोकतंत्र सिर्फ सुप्रीम कोर्ट की वजह से बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बाकी संस्थाएं और एजेंसियां, अपने कर्त्तव्यों को भुला कर, सिर्फ और सिर्फ एक ही पार्टी विशेष की सेवा में तत्पर दिख रही है।

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आठ राज्यों में राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन को स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की है। केंद्रीय मंत्री ने इन राज्याें में राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन के लिए 9982.15 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसमें उत्तराखंड, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड का नाम शामिल है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के इन राज्यों के राजमार्गों के उन्नयन की मंजूरी देने के साथ एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे कनेक्टिविटी में सुधार…

Read More

अररिया। आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान को लेकर फारबिसगंज में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। नगर परिषद प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता के तहत निकाली गई प्रभात फेरी सुभाष चौक से राम मनोहर लोहिया पथ स्थित दुर्गा मंदिर तक निकाली गई।जिसमे फारबिसगंज के एसडीएम शैलजा पांडे,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार,मुख्य पार्षद वीणा देवी,नगर परिषद के प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह उर्फ कुंदन सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। मौके पर फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडे ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मंगलवार को लालू प्रसाद यादव के परिवार के करीबी कारोबारी अमित कत्याल के दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत के ठिकानों पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने लालू प्रसाद यादव परिवार के करीबी सहयोगी और कारोबारी अमित कत्याल के दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी टीम की ये छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही है। उल्लेखनीय है कि इडी अमित कत्याल पर पहले भी एक्शन ले चुकी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में अमित कत्याल को पिछले साल नवंबर…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 13 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिए जाने की गवाह है। 13 मार्च 1940 को लंदन में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन और ‘रॉयल सेंट्रल एशियन सोसाइटी’ की ‘कॉक्सटन हॉल’ में बैठक चल रही थी। बैठक में अंग्रेज अफसर जनरल माइकल ओ डायर भी मौजूद था। डायर ने अपना भाषण दिया और अपनी सीट की तरफ लौटने लगा। तभी बैठक में मौजूद एक शख्स ने अपनी किताब में छुपाकर रखी गई रिवॉल्वर निकाली और डायर पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। डायर की मौके पर ही मौत हो…

Read More

रांची झारखंड। राज्य की राजधानी रांची से अलग होकर लोहरदगा संसदीय क्षेत्र 1957 में दूसरे लोकसभा आम चुनाव के समय अस्तित्व में आया। पहले चुनाव में यहां से झारखंड पार्टी के इग्नी बेक ने जीत दर्ज की। झारखंड पार्टी को कुल 43.5 प्रतिशत वोट मिले थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 30.30 फीसदी मत मिले थे। जतम खरवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। लोहरदगा लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। वर्ष 1957 से 2019 तक हुए 15 चुनावों में कांग्रेस ने यहां सात बार जीत दर्ज की है। हालांकि, इन चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस को कांटे…

Read More

नवादा। बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार के सभी 40 सीटों पर एनडीए का कब्जा होगा। वे मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद नवादा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टियां सीट बंटवारे के माथा – पच्ची में फंसी हुई है। एक ओर जहां एनडीए के तमाम घटक दल सीट शेयरिंग को लेकर नाराज चल रहे हैं। वहीं भाजपा गठबंधन में सब कुछ ठीक होने के दावें कर रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण विकास के मंत्री श्रवण कुमार नवादा पहुंचे। जहां जनता…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नई सरकार में ख्वाजा आसिफ रक्षा मंत्रालय संभालेंगे। सरकार में शामिल 19 सदस्यों के शपथ लेने के बाद मंत्रालयों की घोषणा की गई है। जिओ न्यूज के अनुसार सोमवार को मंत्रालयों का आवंटन किया गया। पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार को विदेश मंत्रालय आवंटित किया गया है। बैंकर मोहम्मद औरंगजेब को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की वित्त टीम का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। इसके अलावा पंजाब के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी को आंतरिक मंत्री नियुक्त किया गया है। नकवी के संसद के ऊपरी सदन के सदस्य के रूप में चुने जाने की भी संभावना…

Read More

पलामू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोशियारा में बने रेलवे के गुड्स शेड, डालटनगंज और नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन-एक उत्पाद स्टॉल का मंगलवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया। डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर इसका लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सांसद विष्णुदयाल राम, बिश्रामपुर के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, बीजेपी जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, परशुराम ओझा, अविनाश देव, दुर्गा जौहरी, विभाकर नारायण पांडे समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। इनके अलावा यातायात निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार समेत कई रेलकर्मी मौजूद थे। मौके पर सांसद ने कहा कि पंजरी और लालगढ़ में लंबे समय से एलएचएस निर्माण की मांग की…

Read More

बॉलीवुड में नितेश तिवारी की ”रामायण का चर्चा जोरों पर है। इस बहुप्रतीक्षित बड़े बजट की फिल्म ‘रामायण’ में अभिनेता रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाकर अरुण गोविल घर-घर में मशहूर हो गए। आज भी उनकी छवि लोगों के मन में बनी हुई है। अब ‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। इस पर अरुण गोविल ने प्रतिक्रिया दी है। क्या रणबीर कपूर श्रीराम का किरदार ठीक से निभा पाएंगे? उनसे पूछा गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण गोविल ने कहा, “यह तो वक्त बताएगा। मैं इस…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद में एक लाख छह हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के कई प्रमुख खंड राष्ट्र को समर्पित किए और 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि 10 साल का काम सिर्फ ट्रेलर है, उन्हें लंबा रास्ता तय करना है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वतंत्रता के बाद सरकारों ने सामाजिक कल्याण पर राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दी। इसका रेलवे क्षेत्र पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा। सरकार का जोर…

Read More