Author: admin

हजारीबाग। नगर निगम की टीम ने मटवारी चौक से एके इंटरनेशनल तक विभिन्न स्थानों पर लगाये गए अवैध होर्डिंग्स हटाया। इसमें एलआईसी गेट, शिव शक्ति मेडिकल, सनराइज, टाइड, एसएन फास्ट फ़ूड, पैराडाइस, महाराजा जी, ओम शांति जनरल स्टोर, अरुण आइस क्रीम, कैप्चर मूवमेंट, न्यू यूनिक फैशन के होर्डिंग हटाया गया। कुछ होर्डिंग जैसे कैप्चर मूमेंट, यूनीक फैशन, महाराजा, मा ऑप्टिकल, एसएन चाइनीज, उदय डिजिटल स्टूडियो, सिमरन मेकअप, एक्साइड ने भुगतान कर होर्डिंग को वैध कराया गया, जिससे करीब 30,000 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। साथ ही वहां ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों की जांच की गई। अभियान…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में रश्मि ग्रुप, कोलकाता के अध्यक्ष एसके पटवारी ने मुलाकात की। भेंटवार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री को उन्होंने रश्मि ग्रुप, कोलकाता द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया तथा राज्य में स्टील तथा कोल माइंस के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताई।

Read More

हजारीबाग। केडी चिल्ड्रेन उच्च विद्यालय में मंगलवार को प्राचार्य मीनू गुप्ता एवं उप प्राचार्य हेमलता मिश्रा की अध्यक्षता में मातृ दिवस मनाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मां के सम्मान में नृत्य नाटिका एवं स्तुति प्रस्तुत करके मां की मर्यादा से सभी को अवगत कराया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी माता के चरण धोकर मां का आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया। विद्यार्थियों की माताओं के लिए संगीतमय कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता होने वाली माता को विद्यालय प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। मंच संचालन सहायक शिक्षिका कल्याणी दुबे ने और धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य ने किया।

Read More

कोडरमा। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी व केंद्र सरकार के षड़यंत्रपूर्ण कार्यशैली के विरोध में झामुमो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मरकच्चो अस्पताल से सैकड़ों की संख्या में न्याय पदयात्रा निकला जो ब्लॉक चौक पहुंच नुकड़ सभा में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साढे 18 वर्षों तक झारखंड में सत्ता पर काबिज रही और भाजपा ने झारखंड में सिर्फ खनिज संपदा को लूटने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में महा गठबंधन की सरकार बनी तब से भारतीय जनता पार्टी के लोगों को पेट दर्द शुरू हो गया और…

Read More

पलामू। होमगार्ड अभ्यर्थियों ने मंगलवार को समाहरणालय गेट जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। सारे अभ्यर्थी होमगार्ड बहाली में अंडरएज बताकर मेरिट लिस्ट से नाम हटाये जाने से नाराज थे। गेट जाम रहने के कारण अंदर और बाहर आने जाने का सिलसिला कुछ देर तक थमा रह गया। सूचना मिलते ही सदर अंचलाधिकारी अमरजीत सिंह बलहोत्रा एवं शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार मौके पर पहुंचे और नाराज अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि वे अंडरएज थे या अन्य कोई त्रुटि थी तो फार्म भरते समय या दौड़ लगाते समय ही उनका नाम हटा…

Read More

लोहरदगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार एकलव्य मॉडल बालिका आवासीय विद्यालय, कुजरा, लोहरदगा में विधिक जागरुकता शिविर के साथ करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुजरा आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने बाल विवाह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के ऊपर नाट्य मंचन किया। नारी अस्मिता को लेकर काव्य पाठ और महिला सशक्तिकरण को लेकर भाषण का आयोजन किया गया। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुरुआत एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय की प्राचार्य अमृता मिश्रा ने किया। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष…

Read More

पलामू। जिले के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत निःशुल्क एडमिशन के लिए जिला शिक्षा विभाग के आरटीईपलामूडॉटइन नामक पोर्टल की उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को शुरुआत की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रवि आनंद, सहायक समाहर्ता रवि कुमार मौजूद रहे। इसके बाद समाहरणालय के सभागार में पोर्टल के संचालित पर कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें निजी स्कूलों से आए प्रतिनिधियों, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, बीआरपी, सीआरपी समेत अन्य ने भाग लिया। कार्यशाला में पोर्टल के माध्यम से बच्चों का एडमिशन कैसे लेना है, पोर्टल पर स्कूल की ओर से क्या-क्या किया जाना…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम चंपाई सोरेन से मुलाकात की। मंगलवार को प्रांतीय अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सीएम के आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पुलिसकर्मियों के लंबित वर्दी भत्ता, राशन भत्ता, वाहन भत्ता और अन्य भत्तों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की गयी। ये सभी भत्ते विगत पांच-छह वर्षों से लंबित चले आ रहे हैं। एसोसिएशन स्तर से प्राधिकार/सरकार के समक्ष हमेशा मांग रखी जा रही है। सीएम द्वारा आश्वस्त किया गया कि पुलिसकर्मियों के लंबित उक्त भत्तों को जल्द पूरा किया जायेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष श्री…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने आठ आईएफएस (भारतीय वन सेवा) को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में सोमवार देर रात अधिसूचना जारी की है। बंजर भूमि विकास बोर्ड के कार्यकारी निदेशक पद पर पदस्थापित शशिकर सामंत को अपने कार्यों के अलावा वन्य प्राणी एवं मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक झारखंड रांची का प्रधान मुख्य वन संरक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार एफडीए के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थापित विश्वनाथ साह को निदेशक झारपार्क्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दुमका के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक के पद…

Read More

-पटना से लखनऊ और न्यू जलपाईगुड़ी के लिए सीधी वंदे भारत ट्रेन -सीएम नीतीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हुए शामिल पटना (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार को दो नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। यह वंदे भारत ट्रेन पटना से न्यू जलपाईगुड़ी और लखनऊ के लिए सीधे चलेगी। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे से संबंधित योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने गुजरात राज्य के अहमदाबाद से रिमोट द्वारा 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं को…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड जारी करने से पहले शनिवार को जेपीएससी में अधिसूचना जारी कर 12 मार्च को एडमिट कार्ड जारी करने की बात कही थी। सिविल सेवा की परीक्षा 17 मार्च को है। परीक्षा दो पालियों में होगी पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो से चार बजे तक होगी। जेपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी जैसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी…

Read More