Author: admin

पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी-कांग्रेस पर जुबानी हमलो बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि संविधान को आरजेडी-कांग्रेस से खतरा है। वहीं, नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने बयान बक्सर में एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। इसके साथ ही आगे डिप्टी सीएम ने कहा कि 4 जून को लालू परिवार का हसीना सपना चकनाचूर हो जाएगा। लालू प्रसाद अपनी बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य की संभावित हार से हताश हैं। एक बेटी को सारण ने ठुकराया और दूसरी को…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार सुबह रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार सीएम ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से भी मुलाकात की, हालांकि मंत्री से मुलाकात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार सुबह अचानक रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंचे और अंदर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। हालांकि वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच क्या चर्चा हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मुलाकात के बाद…

Read More

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-37 पर 214 वाहनों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर 74 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया…

Read More

बलिया। बलिया संसदीय सीट पर मोदी फैक्टर कितना कारगर होगा, यह तो चार जून को ही पता चलेगा। एक जून को 19 लाख मतदाताओं द्वारा किए जाने वाले मतदान में एक ओर जहां भाजपा मोदी के करिश्माई नेतृत्व के भरोसे समर्थन की उम्मीद पाले हैं। वहीं, विपक्षी इंडी गठबंधन को बाजी पलटने की उम्मीद है। बलिया वह सीट है जो हर लोकसभा चुनाव में सुर्खियां बटोरती रही है। आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस से मदन मोहन मालवीय के बेटे गोविंद मालवीय की जगह निर्दलीय मुरली मनोहर को जीत मिली थी। तब पूरे देश में कांग्रेस की…

Read More

– दमकल की चार गाड़ियों ने बुझाई आग,लाखों का हुआ नुकसान झांसी। महानगर समेत जिले में अग्नि देव का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले महीने भर से शायद ही कोई दिन खाली जाता हो जब आग का तांडव देखने को न मिले। ऐसी ही घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट के बाहर एक फर्नीचर के गोदाम में शुक्रवार को तड़के भीषण आग लगने की सामने आई है। गणेश मढिया में रहने वाले कालू विश्वकर्मा का फर्नीचर का गोदाम बड़ागांव गेट बाहर शमशान घाट के पास मां अम्बे फर्नीचर के नाम से बना है। कालू ने…

Read More

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास बने मार्केट में शुक्रवार को एक युवक का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अजय त्रिवेदी ने बताया कि शुक्रवार सुबह बिल्हौर थाने को सूचना मिली कि एक 35 वर्षीय युवक का शव रेलवे स्टेशन के पास बने मार्केट में एमबीए चाय वाला के सामने पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं। मृतक के हाथ में वीगो लगा हुआ है।…

Read More

महोबा। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल में भी निपुण बनाया जाएगा। फुटबॉल, वाॅलीबॉल समेत अन्य खेलों के अभ्यास की सुविधा दी जाएगी। खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान आदि के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद में 848 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 92 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन विद्यार्थियों को आउटडोर और इंडोर खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यालयों में नियमित रूप से खेलों का प्रशिक्षण दिया जाए। आउटडोर खेल में एथलेटिक्स, फुटबॉल व वाॅलीबॉल का प्रशिक्षण…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने गुरुवार रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी बहु-प्रारूप घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्स और ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर को टेस्ट और सीमित ओवरों की टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर है। रोड्रिग्स अप्रैल-मई में बांग्लादेश में पांच मैचों की टी20 सीरीज में पीठ की चोट के कारण नहीं खेल पाई थीं और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब से गुजर रही थीं। हालांकि, वस्त्राकर ने बांग्लादेश में सभी पांच मैच खेले थे…

Read More

चेन्नई। कई शीर्ष सितारों की अनुपस्थिति में सभी की नजरें केरल के अंतरराष्ट्रीय बाधा दौड़ खिलाड़ी जाबिर एमपी पर टिकी रहीं, जिन्होंने गुरुवार को यहां एक दिवसीय इंडियन ग्रां प्री सीरीज के दूसरे चरण में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में 49.94 सेकंड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। 27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 400 मीटर बाधा दौड़ ग्रुप ए रेस के आखिरी मोड़ पर अन्य प्रतियोगियों से आगे निकलते हुए 50 सेकंड से कम समय में रेस पूरी की और अपने पसंदीदा संतोष कुमार टी (50.14) को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। वह…

Read More

बैंकॉक। चार भारतीय मुक्केबाजों ने पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए गुरुवार को बैंकॉक में चल रहे मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सचिन सिवाच (57 किग्रा), संजीत कुमार (92 किग्रा), अमित पंघाल (51 किग्रा) और जैस्मीन (महिला 57 किग्रा) ने जीत दर्ज की। सिवाच ने प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में तुर्की के ओलंपियन बटुहान सिफ्त्सी पर 5-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद संजीत ने राउंड ऑफ 32 में वेनेजुएला के लुइस सांचेज की चुनौती को समान अंतर से हराया। नियमों के अनुसार, पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में केवल…

Read More

विंडहोक। नामीबिया फुटबॉल एसोसिएशन (एनएफए) ने गुरुवार को जून में होने वाले आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए 30 सदस्यीय टीम की घोषणा की। चयनित 30 खिलाड़ियों को 52 खिलाड़ियों वाली प्रारंभिक अनंतिम टीम से चुना गया है, जो 14 मई से प्रशिक्षण शिविर में थी और 5 और 11 जून को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में लाइबेरिया और ट्यूनीशिया के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर मुकाबलों की तैयारी कर रही थी। अंतिम 30 सदस्यीय टीम जून के मध्य में शुरू होने वाले 2024 काउंसिल ऑफ साउथर्न अफ्रीका फुटबॉल एसोसिएशन कप में भी नामीबिया का प्रतिनिधित्व करेगी। स्थानीय और…

Read More