सात सांसदों के टिकट काटे कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को राज्य की सभी 42 लोकसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की। इससे यह साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस या वाम दलों के साथ मिलकर तृणमूल कांग्रेस चुनाव लड़ने वाली नहीं है। यानी अब लगभग हर एक सीट पर कम से कम त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। इस बार तृणमूल कांग्रेस ने सात सांसदों को टिकट नहीं दिया है और कुछ नये चेहरों को मैदान में उतारा है जिनमें पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम भी शामिल है। तृणमूल…
Author: admin
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को लोकसभा आम चुनाव के लिए बूथ स्तरीय जागरुकता समूह का गठन करने का निर्देश सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 जल्द ही होना है। हरेक मतदान केंद्र पर स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं नैतिक मतदान के लिए गठित बूथ स्तरीय जागरुकता समूहों को क्रियाशील रखें। रवि कुमार ने बूथ स्तरीय स्वीप कार्यक्रमों को मूर्त रूप देने तथा बूथ स्तर पर व्यापक मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाने के बाबत इनकी गतिविधियों में हरेक स्तर पर तेजी लाए जाने का निर्देश दिया।…
रांची। रांची के विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि शहरवासियों को बुनियादी सुविधा बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। आमजन की सहूलियत एवं विकास को लेकर गली-मुहल्लों में पीसीसी पथ, नाली एवं अन्य बुनियादी संरचना का निर्माण रांची विधानसभा क्षेत्र में नियमित रूप से हो रहा है। उन्होंने राजधानी को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए हरसंभव योगदान का आह्वान किया। सिंह रविवार को विधायक निधि से रातू रोड के भरतपुरी और अलकापुरी में नाली, आर्यपुरी में नाली, पिस्का मोड में सिन्हा कम्पाउंड में पेबर टाइल्स बिछाने, सुखदेवनगर में नाली निर्माण…
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन सिमडेगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सिमडेगा जिले में पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन किया। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित इस किसान मेला को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए पूसा संस्थान के द्वारा लगातार बेहतर प्रयास किया रहा है। उन्होंने किसानों से नई प्रौद्योगिकीय का उपयोग करके वैज्ञानिक नवाचारों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। मुंडा ने कहा कि बीज में रोग ना लगे इसके…
रामगढ़। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने चुनावी बिगुल बजने से पहले ही जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। जिले के बाद रविवार को वे रामगढ़ पहुंचे और सबसे पहले रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने रामगढ़ जिले में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मां भगवती से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रक्षासूत्र बंधवाने के बाद उन्होंने मन्नत का धागा भी बांधा। मनीष जायसवाल ने कहा कि लोगों के सहयोग से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इस…
रांची। रातू थाना क्षेत्र के आस्थापुरम में हथियारबंद अपराधियों ने रिटायर्ड सीसीएल कर्मी के घर पर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जाता है कि अपराधियों ने शनिवार की देर रात प्रमोद कुमार पांडेय के परिजनों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अपराधी प्रमोद कुमार के घर का दरवाजा तोड़कर घुसे थे। फिर हथियार का भय दिखाकर…
पलामू। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी ने रविवार को मेदिनीनगर के रहने वाले पवन किशोर को हिरासत में लिया है। पवन से पूछताछ के बाद उसे रांची ले जाने की तैयारी है। जांच के दौरान प्रश्न पत्र लीक मामले में पवन किशोर की भी संलिप्तता की बात सामने आई है। हिरासत में पूछताछ के बाद पवन की गिरफ्तारी तय है। पेपर लीक होने के बाद से ही एसआईटी मेदिनीनगर के कोचिंग संचालक रवि किशोर की तलाश कर रही है। रवि किशोर फरार है। एसआईटी की गिरफ्त में…
चान्हो और मंडर के जिला परिषद सदस्य ने थामा आजसू का दामन रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य के नवनिर्माण के लिए नवीन सोच की आवश्यकता है। कृषि पर राज्य की बड़ी आबादी निर्भर करती है लेकिन मौजूदा सरकार ने कृषि विकास की अनदेखी की है। किसानों की समस्याओं से सरकार और सिस्टम का कोई लेना- देना नहीं है। सुदेश कुमार महतो रविवार को बिजुपाड़ा में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान चान्हो के जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी और मंडर के जिला परिषद सदस्य परमेश्वर भगत अपने समर्थकों के साथ…
रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा ने एक समर्पित कार्यकर्ता डॉ प्रदीप वर्मा को राज्यसभा चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में खाली हुए दो राज्यसभा सीटों में एक भाजपा के खाते में है तथा दूसरा राज्य के सत्ताधारी गठबंधन के खाते में। संख्या बल के आधार पर दोनों पक्षों के पास एक-एक…
रामगढ़। रामगढ़ शहर में उचक्कों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। उचक्के राह चलते लोगों से सामान छीन कर भाग निकल रहे हैं। रामगढ़ शहर में दो ऐसी वारदातें हुई, जिसमें महिलाओं को ही उचक्कों ने अपना शिकार बनाया। पहली घटना लोहार टोला मार्केट में हुई। यहां एक युवती स्वाति से स्कूटी पर सवार दो उचक्कों ने मोबाइल छीन लिया। विकास नगर में होटल राज के पीछे रहने वाली स्वाती ने बताया कि वह मोबाइल से बात करते हुए पैदल जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो लोग उसके पास पहुंचे और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर…
महिला जनाधिकार मंच ने महिला दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम रामगढ़। शहर के फुटबॉल ग्राउंड में रविवार को महिला जनाधिकार मंच के तत्वधान में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज में अहम भूमिका निभा रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी आवाज बुलंद की गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी निशि पांडे शामिल हुई। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में नारी शक्ति का डंका बज रहा है। हर कोई नारी शक्ति के पीछे ही दिखाई पड़ रहा है। लेकिन इसके बावजूद समाज का…