Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रातू में रिटायर्ड सीसीएल कर्मी के परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की डकैती
    Jharkhand Top News

    रातू में रिटायर्ड सीसीएल कर्मी के परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की डकैती

    adminBy adminMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रातू थाना क्षेत्र के आस्थापुरम में हथियारबंद अपराधियों ने रिटायर्ड सीसीएल कर्मी के घर पर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

    बताया जाता है कि अपराधियों ने शनिवार की देर रात प्रमोद कुमार पांडेय के परिजनों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अपराधी प्रमोद कुमार के घर का दरवाजा तोड़कर घुसे थे। फिर हथियार का भय दिखाकर घरवालों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया।

    डकैती के इरादे से आए आधा दर्जन अपराधियों में से तीन घर के अंदर घुसे और घर के दूसरे माले पर सोई बुजुर्ग महिला माधुरी देवी को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर की अलमारी सहित दूसरे स्थान पर रखे गए गहने, मोबाइल और लैपटॉप सहित करीब 20 लाख से अधिक की संपत्ति ले कर फरार हो गए।

    डायल 100 के माध्यम से पुलिस को डकैती की घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद रविवार की सुबह रातू पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम से भी जांच करवायी गयी है, लेकिन फिलहाल किसी भी अपराधी का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हथियार के बल पर हुई डकैती की इस घटना से पूरा परिवार और आसपास के लोग दहशत में हैं।

    रिटायर्ड सीसीएल कर्मी प्रमोद कुमार पांडेय पहले कंपनी में ओएस के पद पर कार्यरत थे। इस लूट की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम पूरे मामले की जांच में जुट हुई है अपराधियों की पहचान के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायर टीम को बुलाकर जांच की गई।

    डीएसपी मुख्यालय अमर कुमार पांडेय ने बताया कि दो- तीन व्यक्ति घर के अंदर घुसे थे ,तो लूट की घटना हुई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेएसएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने पलामू में फरार कोचिंग संचालक के भाई को पकड़ा
    Next Article भाजपा उम्मीदवार ने मां छिन्नमस्तिका दरबार में टेका मत्था, शुरू किया जनसंपर्क अभियान
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version