Author: admin

रांची। भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने कहा कि सरकार राज्य की 70 फीसदी नौकरियां बाहरियों को दे रही है। परीक्षा कराने वाली एजेंसियां पैसे लेकर 70 फीसदी से अधिक सीटें दूसरे राज्यों के युवाओं को बेच दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में नगर विकास विभाग में जेई पद पर नियुक्ति हुई। इसमें 70 फीसदी से ज्यादा बाहरी अभ्यर्थी नियुक्त हुए हैं। यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल के साथ तमिलनाडु के लोग झारखंड की नौकरियां ले गये। अमित मंडल रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व की…

Read More

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से मध्य प्रदेश के ग्वालियर और जबलपुर में नवनिर्मित एयर टर्मिनल भवनों का वर्चुअली शुभारंभ किया। इस मौके पर देशभर के 15 एयरपोर्टों के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया गया। ग्वालियर का विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट सिर्फ 16 महीने में बनकर तैयार हुआ है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी दिल्ली में नवनिर्मित विश्व के दूसरे सबसे बड़े एयरपोर्ट सहित 9811 करोड़ लागत की 15 हवाई अड्डा परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें लगभग 498 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए ग्वालियर के राजमाता…

Read More

झारखंड के 10 लाभुकों को सौंपी चाबी रांची झारखंड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत रांची के धुर्वा स्थित पंचमुखी मंदिर के पास बने लाइट हाउस प्रोजेक्ट का रविवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस कड़ी में राजधानी के मौसीबाड़ी मैदान पंचमुखी मंदिर के नजदीक कुल 1008 आवासों का उद्घाटन किया गया। ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज के तहत 3डी वॉल्यूमेट्रिक प्रीकास्ट विधि से 5.15 एकड़ में सात इमारत बनाए गए हैं। कुल 131 करोड़ की लागत से 18 महीनों में 1008 फ्लैट को नई तकनीक के साथ तैयार किया गया है। हरेक फ्लैट वन-बीएचके है, जो 315…

Read More

इस्लामाबाद। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी रविवार को पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा जरदारी को शपथ दिलाएंगे। जरदारी निवर्तमान डॉ. आरिफ अल्वी का स्थान लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल पिछले साल पूरा हो गया। इससे पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष 68 वर्षीय आसिफ अली जरदारी शनिवार को राष्ट्रपति चुने गए। उन्हें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) समेत पांच दलों का समर्थन मिला। वे पीपीपी और पीएमएल-एन के साझा उम्मीदवार थे। उन्हें 255 मत मिले…

Read More

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आर माधवन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘शैतान’ की हर तरफ चर्चा हो रही है। अब हर कोई ये जानने को उत्सुक है कि फिल्म ने कितनी कमाई की है। फिल्म 8 मार्च को रिलीज हो गई है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की। अब हर कोई ये जानने को उत्सुक है कि फिल्म ने अगले दिन कितनी कमाई की। फिल्म शैतान निर्देशक विकास बहल की पहली हॉरर फिल्म है। फिल्म ‘शैतान” के रिव्यू देखें तो फिल्म की कहानी को फैंस और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया है। अब जानकारी सामने…

Read More

मुंबई के जियो वर्ल्ड कॉन्वोकेशन सेंटर में आयोजित 71वीं ‘मिस वर्ल्ड 2024’ का ग्रैंड फिनाले में टॉप-8 तक पहुंचीं ‘मिस इंडिया’ और भारत की प्रतिनिधि सिनी शेट्टी बाहर हो गई। ग्रैंड फिनाले से बाहर होने की घोषणा होने बाद सिनी शेट्टी रो पड़ीं। इस साल का ‘मिस वर्ल्ड 2024’ का ताज क्रिस्टीना पिस्कोवा के सिर सजा। दरअसल, लगभग 28 वर्ष के बाद इस बार भारत को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन की मेजबानी का गौरव मिला। 71वीं ‘मिस वर्ल्ड 2024’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ी संख्या में मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। इस समारोह में सिनी शेट्टी ने भारत का प्रतिनिधित्व…

Read More

नई दिल्ली। भारत और 4 देशों के यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) ने रविवार को राजधानी दिल्ली में एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर), सेवाओं में व्यापार, निवेश प्रोत्साहन और सहयोग, व्यापार सुविधा समेत कई क्षेत्र को शामिल किया गया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में भारत-ईएफटीए ने व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) पर हस्ताक्षर करके दस्तावेज का आदान-प्रदान किया गया। भारत और ईएफटीए ने निवेश को बढ़ावा देने और वस्तुओं एवं सेवाओं में दोतरफा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए…

Read More

नई दिल्ली। हरियाणा के हिसार से भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद आज वे खड़गे के आवास पर पहुंचे। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का उन्हें अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति रूप से अपरिहार्य कारणों से वे भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं। सिंह ने बताया कि अग्निवीर योजना, किसानों का विषय…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से देशभर की 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछड़ा माने जाने वाला आजमगढ़ आज विकास के कई नए अध्याय लिख रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्वांचल में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि आज यह क्षेत्र जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति से ऊपर उठ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास पर लोगों के इस भरोसे से विपक्ष के इंडी गठबंधन…

Read More

पटना। इडी ने लालू यादव के करीबी माने जाने वाले सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कल शनिवार को सुभाष यादव के बिहार स्थित 8 ठिकानों पर जांच एजेंसी छापेमारी कर रही थी। छापेमारी देर रात तक चली और इसमें 2 करोड़ रुपये कैश हाथ लगे। इसके बाद देर रात को ही सुभाष यादव को इडी ने गिरफ्तार कर लिया। रात के अंधेरे में ही उनको अदालत के समक्ष पस्तुत किया गया और फिर बेउर जेल पटना भेज दिया गया। बता दें कि सुभाष यादव को बालू कारोबारियों के बीच रेत किंग के नाम से जाना जाता…

Read More

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां 34 हजार 700 करोड़ की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में विकास नहीं था। अपराध का बोलबाला था। आज उत्तर प्रदेश देश की राजनीति ही नहीं बल्कि विकास की भी दिशा तय करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी परिवारवादी पार्टी के सत्ता में रहते ऐसा विकास संभव नहीं था। पहले की सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण दिया। आज कानून व्यवस्था ठीक है और तेजी से विकास हो रहा है।…

Read More